logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम कटंगी में सामाजिक बहिष्कार प्रकरण, प्रशासन की सख्ती, सौहार्द बनाए रखने पर जोर, 11 फरवरी बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम कटंगी में शीतलाल निर्मलकर से जुड़े सामाजिक बहिष्कार के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित हस्तक्षेप किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की संयुक्त उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सरपंच, पंचगण, निर्मलकर समाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या परिवार का सामाजिक बहिष्कार करना, दबाव बनाना या सामुदायिक भेदभाव करना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दो टूक कहा कि गांव की शांति और सामाजिक समरसता से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद या मतभेद की स्थिति में कानून हाथ में लेना अनुचित है। समस्याओं का समाधान संवाद, आपसी सहमति तथा पंचायत एवं प्रशासनिक माध्यमों से ही किया जाना चाहिए। बैठक में सभी पक्षों की बातों को सुना गया और आपसी समझ से विवाद सुलझाने पर जोर दिया गया। ग्राम सरपंच एवं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने भी गांव में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी अवांछित गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

ग्राम कटंगी में सामाजिक बहिष्कार प्रकरण, प्रशासन की सख्ती, सौहार्द बनाए रखने पर जोर, 11 फरवरी बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम कटंगी में शीतलाल निर्मलकर से जुड़े सामाजिक बहिष्कार के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित हस्तक्षेप किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की संयुक्त उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सरपंच, पंचगण, निर्मलकर समाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या परिवार का सामाजिक बहिष्कार करना, दबाव बनाना या सामुदायिक भेदभाव करना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दो टूक कहा कि गांव की शांति और सामाजिक समरसता से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद या मतभेद की स्थिति में कानून हाथ में लेना अनुचित है। समस्याओं का समाधान संवाद, आपसी सहमति तथा पंचायत एवं प्रशासनिक माध्यमों से ही किया जाना चाहिए। बैठक में सभी पक्षों की बातों को सुना गया और आपसी समझ से विवाद सुलझाने पर जोर दिया गया। ग्राम सरपंच एवं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने भी गांव में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी अवांछित गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनसुनवाई में मंडई टेकरी लांजी के निवासी 73 वर्षीय मानिक सोनवाने शिकायत लेकर आये थे कि उनके द्वारा अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराये जाने के कारण बिंझवार समाज के अध्यक्ष अजय पालेवार, उपाध्य्क्ष राजकुमार मलगाम, कोषाध्यक्ष राजू मेघनाथ एवं लक्ष्मण नेवारे द्वारा सामाजिक बैठक बुलाकर उसे 10 साल की अवधि के लिए जाति समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मानिक सोनवाने का कहना है कि उसकी पुत्री का पूर्व में विवाह होने के बाद वर्ष 2022 में गंभीर बीमारी के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई है। उसने अपनी विधवा पुत्री का सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार एवं कोर्ट मैरिज के माध्य‍म से महाराष्ट्र रामटेक के युवक से 08 जनवरी 2026 को पुनर्विवाह कराया है। अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराना समाज के लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और उसका सामाजिक बहिष्कार करने का फरमान 16 जनवरी 2026 को जाति समाज की बैठक में सुनाया गया है। जिसके कारण वह मानसिक पीड़ा व क्लेश से परेशान है। इस पर लांजी एसडीएम को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
    1
    जनसुनवाई में मंडई टेकरी लांजी के निवासी 73 वर्षीय मानिक सोनवाने शिकायत लेकर आये थे कि उनके द्वारा अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराये जाने के कारण बिंझवार समाज के अध्यक्ष अजय पालेवार, उपाध्य्क्ष राजकुमार मलगाम, कोषाध्यक्ष राजू मेघनाथ एवं लक्ष्मण नेवारे द्वारा सामाजिक बैठक बुलाकर उसे 10 साल की अवधि के लिए जाति समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मानिक सोनवाने का कहना है कि उसकी पुत्री का पूर्व में विवाह होने के बाद वर्ष 2022 में गंभीर बीमारी के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई है। उसने अपनी विधवा पुत्री का सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार एवं कोर्ट मैरिज के माध्य‍म से महाराष्ट्र  रामटेक के युवक से 08 जनवरी 2026 को पुनर्विवाह कराया है। अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराना समाज के लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और उसका सामाजिक बहिष्कार करने का फरमान 16 जनवरी 2026 को जाति समाज की बैठक में सुनाया गया है। जिसके कारण वह मानसिक पीड़ा व क्लेश से परेशान है। इस पर लांजी एसडीएम को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हटा के सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस सूझबूझ से बड़ी घटना टली.. बैंक के
    1
    हटा के सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस सूझबूझ से बड़ी घटना टली.. बैंक के
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Advance Booking Open Now #ORomeo #BookMyShow #Rajtalkies #Raipur
    1
    Advance Booking Open Now #ORomeo #BookMyShow #Rajtalkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema रायपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • यह बच्चा *धमतरी* में मिला है। अभी यह बच्चा *कांकेर* के विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, (SAA) Specialised Adoption Agency में है। यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या इसके माता-पिता/परिजनों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। 95755 14000 #raipur #chhattisgarh #raipurnews #misingchhattisgarh #raipurpolicecommissioner @shruti__8890
    1
    यह बच्चा *धमतरी* में मिला है। अभी यह बच्चा *कांकेर* के विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, (SAA) Specialised Adoption Agency में है। 
यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या इसके माता-पिता/परिजनों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। 95755 14000
#raipur #chhattisgarh #raipurnews #misingchhattisgarh #raipurpolicecommissioner 
@shruti__8890
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • कवर्धा कांग्रेस के युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने मिडिया के सामने बात करते हुए कहा कि बोड़ला ब्लॉक आकांक्षीय ब्लॉक होने के बावजूद ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्राम सौरू में प्रधानमंत्री की जनमन योजना बैगा बहुल्य क्षेत्र आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए अरबों और करोड़ों रुपए के आते हैं लेकिन धरातल पर ₹1 का काम भी दिखाई नहीं देता यहां के निवासरत लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
    1
    कवर्धा कांग्रेस के युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने मिडिया के सामने बात करते हुए कहा कि बोड़ला ब्लॉक आकांक्षीय ब्लॉक होने के बावजूद ग्राम पंचायत पंडरीपानी के आश्रित ग्राम सौरू में प्रधानमंत्री की जनमन योजना बैगा बहुल्य क्षेत्र आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए अरबों और करोड़ों रुपए के आते हैं लेकिन धरातल पर ₹1 का काम भी दिखाई नहीं देता यहां के निवासरत लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • 11 फरवरी बुधवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार पीआईटी एनडीपीएस (मादक पदार्थों की अवैध तस्करी निवारण) अधिनियम के तहत निवारक निरोध की कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस द्वारा गांजा तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। थाना गंडई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8, महारापारा निवासी मेहरूननिशा पति इस्माईल खान के विरुद्ध पूर्व में गांजा बिक्री के मामलों में अपराध क्रमांक 105/23 एवं 190/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। आरोपी महिला द्वारा लगातार अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस द्वारा पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम की धारा 3(1) के तहत आयुक्त न्यायालय, दुर्ग में प्रकरण प्रस्तुत किया गया। माननीय आयुक्त न्यायालय, दुर्ग द्वारा 9 फरवरी को आदेश पारित करते हुए आरोपी महिला को तीन माह की अवधि के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने का वारंट जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के पालन में जिला केसीजी पुलिस ने वारंट की तामीली कराते हुए महिला गांजा तस्कर को जेल दाखिल कराया। केसीजी जिले में पहली बार पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक ऐतिहासिक और कड़ा कदम माना जा रहा है।
    1
    11 फरवरी बुधवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 
जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई  में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार पीआईटी एनडीपीएस (मादक पदार्थों की अवैध तस्करी निवारण) अधिनियम के तहत निवारक निरोध की कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस द्वारा गांजा तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
थाना गंडई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8, महारापारा निवासी मेहरूननिशा पति इस्माईल खान के विरुद्ध पूर्व में गांजा बिक्री के मामलों में अपराध क्रमांक 105/23 एवं 190/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। आरोपी महिला द्वारा लगातार अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस द्वारा पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम की धारा 3(1) के तहत आयुक्त न्यायालय, दुर्ग में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।
माननीय आयुक्त न्यायालय, दुर्ग द्वारा 9 फरवरी को आदेश पारित करते हुए आरोपी महिला को तीन माह की अवधि के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने का वारंट जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के पालन में जिला केसीजी पुलिस ने वारंट की तामीली कराते हुए महिला गांजा तस्कर को जेल दाखिल कराया।
केसीजी जिले में पहली बार पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक ऐतिहासिक और कड़ा कदम माना जा रहा है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बुंदेलखंड गौशाला में गायों की मौत के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन/
    1
    बुंदेलखंड गौशाला में गायों की मौत के मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन/
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अर्जुंदा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Advance Booking Open Now #ORomeo #BookMyShow
    1
    Advance Booking Open Now #ORomeo #BookMyShow
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema रायपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.