कैसरगंज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह एम ए किंडर गार्टन स्कूल गण्डारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओ को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा मे जिला मे टॉप-टेन में स्थान बनाने वाली सदफ खान 94% को सबसे पहले सम्मानित किया। इसके अलावा अंशिका जायसवाल, काजल, सना अंसारी, नाहिद खान, मीरान सिद्दीकी सहित कई अन्य मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री विसेन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि “यही बच्चे आगे चलकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक मोहम्मद अजमेरी ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मौलाना खालिद साहब, डॉ. अरमान, डॉ. फैज, डायरेक्टर सलमान साहब, कारी हसीब साहब, डॉ. आरिफ, सईद अहमद, मतीन अंसारी, रेवती यादव, रशीद सर, गौस खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कैसरगंज क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह एम ए किंडर गार्टन स्कूल गण्डारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओ को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा मे जिला मे टॉप-टेन में स्थान बनाने वाली सदफ खान 94% को सबसे पहले सम्मानित किया। इसके अलावा अंशिका जायसवाल, काजल, सना अंसारी, नाहिद खान, मीरान
सिद्दीकी सहित कई अन्य मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री विसेन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि “यही बच्चे आगे चलकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक मोहम्मद अजमेरी ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मौलाना खालिद साहब, डॉ. अरमान, डॉ. फैज, डायरेक्टर सलमान साहब, कारी हसीब साहब, डॉ. आरिफ, सईद अहमद, मतीन अंसारी, रेवती यादव, रशीद सर, गौस खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Post by Deenanath @official1
- . अहमदाबाद में बड़ा हादसा: कार से कुचली गई 3 साल की बच्ची, हालत गंभीर 2. खेल रही मासूम पर चढ़ी कार, अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा 3. अहमदाबाद हादसा: कार की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, चौंकाने वाला मामला 4. सड़क हादसे में बाल-बाल बची मासूम, कार चढ़ने के बाद भी ज़िंदा 5. दिल दहला देने वाला हादसा: खेलती बच्ची पर चढ़ी कार, फिर भी बच गई जान1
- Post by रामानंद सागर2
- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर ही तांडव कर दिया। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी, जहाँ कार्रवाई के दौरान एक सिपाही ने युवक का मोबाइल छीन लिया। सिपाही की इस हरकत से वहां मौजूद लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। नाराज लोगों ने सिपाही और बीच-बचाव करने आए चौकी इंचार्ज (दरोगा) पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सरेआम थप्पड़ और घूंसे जड़े गए और खींचतान में उनकी वर्दी तक फट गई। चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की इस तरह पिटाई देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सरेराह और सरकारी दफ्तर के भीतर पुलिस का इकबाल खत्म होता देख प्रशासन में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हनुमान जी की आरती गाने से लोगों का कष्ट दूर हो जाता है और ओम नमः शिवाय का मंत्र जपने से लोग संपूर्ण पापों से रहित हो जाते उनके जीवन में नई क्रांति आती है और नए विचार उत्पन्न होते जिससे मैं राष्ट्र और समाज का कल्याण करते4
- बाराबंकी सिरौलीगौसपुर के मुसकाबाद गांव में चिकन पॉक्स के चार मामले सामने आने स्वास्थ्य विभाग सतर्क स्वास्थ्य टीम ने गांव का दौरा किया और संक्रमित बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। गांव के नजाकतुद्दीन के परिवार में चार बच्चे चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए 11 वर्षीय शाहिद, 6 वर्षीय इकरा बानो, 5 वर्षीय सुमरा बानो और 12 वर्षीय मिकरा बानो शामिल हैं। सूचना मिलने पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीपीएम संजीव कुमार और बीसीपीएम शैलेष रावत की एक टीम गांव पहुंची। इस टीम में संगिनी और आशा कार्यकत्री भी शामिल थीं। टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है। उन्होंने संक्रमित बच्चों को अलग रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खुजली न करने की सलाह दी। टीम ने गांव में जन जागरूकता अभियान डॉ देव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि गर्मी के मौसम में चिकन पॉक्स के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। लोगों से अपील की कि यदि किसी को बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने दिखाई दें तो तुरंत आशा कार्यकत्री या नजदीकी सीएचसी से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवा और ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए1
- गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। #fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews1
- छिंदवाड़ा (उमरेठ)। जिला मुख्यालय से सटे उमरेठ गांव में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में अपना फैसला बदल दिया। मंच पर दूल्हा हाथ में माला लिए खड़ा रह गया और दुल्हन ने स्टेज से कूदकर सामने बैठे अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे और हंगामे में बदल गईं। मंच पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी की रस्में सुचारू रूप से चल रही थीं। बारात का स्वागत सत्कार हो चुका था और दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए मंच पर आमने-सामने थे। जैसे ही दुल्हन को माला पहनाने के लिए कहा गया, उसने अचानक मंच से छलांग लगा दी। दुल्हन सीधे भीड़ में बैठे एक युवक के पास पहुंची और सबके सामने उसे माला पहना दी। पंचायत की कोशिशें रहीं नाकाम इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक विवाद और मान-मनौव्वल का दौर चला। गांव के बुजुर्गों और पंचायत ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट कर दिया कि वह शादी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ही करेगी। बैरंग लौटी बारात काफी हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति के बाद, दूल्हा और उसके परिजनों ने वहां से जाना ही बेहतर समझा। अपमानित महसूस कर रहा दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।1