logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सकेनिया में जलभराव से राहत के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर डलवाई बजरी गदरपुर। ग्राम सकेनिया में पुलिस चौकी के पास स्थित तालाब के कारण वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों व नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कई बार क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर पानी निकासी का स्थायी मार्ग बनाने का प्रयास किया। आपसी विवाद और सहमति न बनने के कारण जल निकासी का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। परिणामस्वरूप वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी रही। समस्या से परेशान होकर आसपास के ग्रामीण निवासियों ने स्वयं पहल करते हुए सड़क पर लगभग चार से पांच ट्रॉली बजरी डलवाकर रास्ते को समतल कराया, जिससे जलभराव वाले हिस्से से आवागमन कुछ हद तक सुगम हो सका। ग्रामीणों ने इसे अस्थायी राहत बताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।इस अवसर पर कंबोज सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला पंचायत प्रतिनिधि कश्मीर कंबोज ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए तथा उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी बात की है। वहीं अमन कंबोज ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को फिलहाल चलने योग्य बनाया गया है, लेकिन स्थायी जल निकासी व्यवस्था के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है। वहीं कांग्रेस की शिल्पी अरोरा भी मौके पर पहुंची और सरकार का जोरदार विरोध कर कहा कि सरकार विकास के लिए कहती है लेकिन आप लोग देख लो यह है सरकार का विकास सरकार अपनी आंखें मूंद कर सो रही है।

1 hr ago
user_Ram dulal chakrawarty
Ram dulal chakrawarty
Aadhar center गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
1 hr ago
13b4dc50-0ab1-4313-94d3-b088142a505f

More news from Pilibhit and nearby areas
  • Post by AASHIQ ALI
    1
    Post by AASHIQ ALI
    user_AASHIQ ALI
    AASHIQ ALI
    Amariya, Pilibhit•
    1 hr ago
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।
    3
    अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई 
अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • लड़की छेड़ने के आरोप में युवकों की हुई बिच्छू घास और चप्पलों से पिटाई। लड़की छेड़ने के आरोप में युवकों की हुई बिच्छू घास और चप्पलों से पिटाई। यह घटना मुक्तेश्वर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल हो रहा है।
    1
    लड़की छेड़ने के आरोप में युवकों की हुई बिच्छू घास और चप्पलों से पिटाई। 
लड़की छेड़ने के आरोप में युवकों की हुई बिच्छू घास और चप्पलों से पिटाई। यह घटना मुक्तेश्वर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल हो रहा है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.