logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।

3 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
3 hrs ago
33bcfafc-106b-4a52-8e8b-0376b1ba88c6

अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।
    3
    अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई 
अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है। विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    मानिला में सुशासन शिविर, 103 शिकायतों में 96 का मौके पर हुआ निस्तारण
अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में शुक्रवार को ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।
विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण तथा अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन से संबंधित 56 कार्य भी किए गए।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    14 hrs ago
  • गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
    1
    गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा
गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा
बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए।
सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।
    1
    बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल
बीमार दुर्गा को 10 KM तक डोली में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल,जातौली गांव में आजतक न तो सड़क पहुंची और न ही मोबाइल नेटवर्क.. 
बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर कपकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत वाछम के दूरस्थ तोक जातौली में जब 50 वर्षीय दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो गांव वालों के सामने सबसे बड़ा सवाल था, उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए, गांव में सड़क नहीं, मोबाइल नेटवर्क नहीं। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर तिरपाल तथा दरी बांधकर अस्थायी डोली तैयार की। फिर मजबूत कंधों ने जिम्मेदारी संभाली, बारिश की फुहारें, फिसलन भरे रास्ते तथा हर कदम पर उफनते गधेरे, मानो प्रकृति ही ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी। 
लगभग 10 किमी के दुर्गम पैदल रास्ते को पार करते हुए बीमार महिला को खाती मोटर मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाती में भर्ती कराया गया। 
सड़क और संचार सुविधाओं के अभाव में हर आपातकाल उनके लिए जिंदगी और मौत की जंग बन जाता है। दुर्गा देवी को डोली में ढोने की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर गई।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
टनकपुर | चम्पावत
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप, अद्भुत निराली है तारों की दुनिया तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप  तारों की दुनिया भी अजीबो गरीब है, जो हमारी कल्पनाओं से भी परे है। हमारा सूर्य भी एक तारा है। जिसे आधुनिक खगोल विज्ञान अभी तक इसके रहस्यों को ठीक से समझ नही पाया है। बहरहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि थोड़ा वक्त लगेगा और तारों की दुनिया का सच हम जान जाएंगे। आज डेल्टा स्कूटी तारे की बात करते हैं। इन तारों में भूकंप के समान प्रक्रिया होती है, जो फूलते और पिचक जाते है।  तारों के बिना ग्रहों का अस्तित्व संभव नही और तारे ही वह केंद्र बिंदु हैं, ग्रहों के भविष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं। तारों का ग्रहों से अटूट रिश्ता है। हमारे ग्रह का स्वामी सूर्य है, जो एक तारा है। यदि सूर्य न होता तो पृथ्वी का अस्तित्व नहीं होता। यही कारण है दुनिया में वैज्ञानिकों का एक बड़ा वर्ग सूर्य के अध्ययन में जुटे रहता है। इसी तरह अन्य तारों का अध्ययन भी बहुत जरूरी हो जाता है। तारों के कई प्रकार हैं। जिनमें डेल्टा स्कूटी तारे ब्रह्मांड में बड़ा महत्व रखते हैं। डेल्टा स्कूटी तारों की खासियत यह है कि यह तारे एक प्रकार के पल्सटिंग वैरिएबल स्टार होते हैं जिनकी चमक उनके अंदर होने वाली धड़कनों (घड़कनों) के कारण घटती-बढ़ती रहती है। यह धड़कने भूकंप के समान हैं। इनकी चमक और आकार नियमित रूप से थोड़े समय के लिए फूलते और सिकुड़ते हैं। इनका द्रव्यमान सूर्य से लगभग 1.5 से 2.5 गुना अधिक होता है। मुख्य डेल्टा स्कूटी तारा पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश-वर्ष दूर स्कुटम तारामंडल में है। स्कुटी तारों और तारकीय भूकंप विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन पृथ्वी के भविष्य और ब्रह्मांड को समझने के लिए इसका बहुत बड़ा महत्व है।  श्रोत: डॉ संतोष जोशी, एरीज  फोटो: नासा
    2
    तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप, अद्भुत निराली है तारों की दुनिया 
तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप 
तारों की दुनिया भी अजीबो गरीब है, जो हमारी कल्पनाओं से भी परे है। हमारा सूर्य भी एक तारा है। जिसे आधुनिक खगोल विज्ञान अभी तक इसके रहस्यों को ठीक से समझ नही पाया है। बहरहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि थोड़ा वक्त लगेगा और तारों की दुनिया का सच हम जान जाएंगे। आज डेल्टा स्कूटी तारे की बात करते हैं। इन तारों में भूकंप के समान प्रक्रिया होती है, जो फूलते और पिचक जाते है। 
तारों के बिना ग्रहों का अस्तित्व संभव नही और तारे ही वह केंद्र बिंदु हैं, ग्रहों के भविष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं। तारों का ग्रहों से अटूट रिश्ता है। हमारे ग्रह का स्वामी सूर्य है, जो एक तारा है। यदि सूर्य न होता तो पृथ्वी का अस्तित्व नहीं होता। यही कारण है दुनिया में वैज्ञानिकों का एक बड़ा वर्ग सूर्य के अध्ययन में जुटे रहता है। इसी तरह अन्य तारों का अध्ययन भी बहुत जरूरी हो जाता है।
तारों के कई प्रकार हैं। जिनमें डेल्टा स्कूटी तारे ब्रह्मांड में बड़ा महत्व रखते हैं। डेल्टा स्कूटी तारों की खासियत यह है कि यह तारे एक प्रकार के पल्सटिंग वैरिएबल स्टार होते हैं जिनकी चमक उनके अंदर होने वाली धड़कनों (घड़कनों) के कारण घटती-बढ़ती रहती है। यह धड़कने भूकंप के समान हैं।
इनकी चमक और आकार नियमित रूप से थोड़े समय के लिए फूलते और सिकुड़ते हैं। इनका द्रव्यमान सूर्य से लगभग 1.5 से 2.5 गुना अधिक होता है।
मुख्य डेल्टा स्कूटी तारा पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश-वर्ष दूर स्कुटम तारामंडल में है। स्कुटी तारों और तारकीय भूकंप विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन पृथ्वी के भविष्य और ब्रह्मांड को समझने के लिए इसका बहुत बड़ा महत्व है। 
श्रोत: डॉ संतोष जोशी, एरीज 
फोटो: नासा
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि* चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
    1
    चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.