Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा में महिलाओं से ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने वाला फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार
रमेश सिंह
बालोतरा में महिलाओं से ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने वाला फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार
More news from राजस्थान and nearby areas
- रियाँ बड़ी क्षेत्र के पुरोहितासनी स्थित जसोल माजीसा धाम में एक विशाल भजन संध्या और मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक चले कार्यक्रम में पूरा परिसर जयकारों और भजनों की गूंज से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच पर भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें महावीर सांखला, श्री राजपुरोहित, बाल कलाकार रामराज, गुड़िया पंवार, गोविंद कुड़की, चंदन सिंह राजपुरोहित, पं. गजेंद्र शास्त्री लोहावट और पं. मोहित शास्त्री शामिल थे। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर मुख्य पुजारी सवाई सिंह राजपुरोहित, शंभू सिंह राजपुरोहित और गुरु मां पवन बाई सा उपस्थित रहीं। सैकड़ों भक्तों ने नृत्य-गान के साथ भक्ति का आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, यह मेला धाम की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका आयोजन हर वर्ष श्रद्धापूर्वक किया जाता है। कार्यक्रम में थान सिंह डोली (राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी), पुखराज ग्वाला, जितेंद्र सिंह डोली, सुमेर सिंह राजपुरोहित बिछु, पुख सा साकड़िया, लक्ष्मण सिंह बड़ली, राम सा घेवड़ा, जितेंद्र सिंह डोली और राजेंद्र बेरवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। गोरधन सिंह राजपुरोहित, कैलाश सिंह, रतन सिंह, नेमीचंद, सुरेश, नंद लाल, अशोक इंदौरा, सुनील प्रजापत, मूला राम माली और रामवतार माली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालकर आयोजन को सफल बनाया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। अंत में, उपस्थित श्रद्धालुओं ने धाम की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।1
- Post by Shahid hussain1
- Ajmer station1
- Post by Kailash Fulwari1
- रियांबड़ी (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम थांवला,,समाज को नई दिशा देने वाली एक अनोखी शादी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। थांवला निवासी मनीष प्रजापत और रामपूरा के राजेन्द्र प्रजापत ने दहेज प्रथा को ठुकराते हुए सिर्फ ₹1 और नारियल में विवाह कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। थांवला से निकली बारात जब जोधपुर पहुंची, तो इस सादगीपूर्ण विवाह ने सभी को प्रभावित कर दिया। बिना किसी दिखावे और खर्च के, यह शादी संस्कारों और आदर्शों की मिसाल बन गई। दुल्हन के पिता पांचाराम प्रजापति (छोटी पादू, रियां बड़ी क्षेत्र) ने भी इस पहल को अपनाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। खास बात यह रही कि छोटे दूल्हे ने भी बड़े साढ़ू से प्रेरणा लेते हुए सिर्फ ₹1 और नारियल ही स्वीकार किया, जिससे यह संदेश और मजबूत हुआ। इस अनूठे विवाह को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने खुलकर प्रशंसा की।दूल्हा मनीष प्रजापत RBI में कार्यरत हैं, जिन्होंने यह साबित किया कि रिश्ते दहेज से नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और संस्कारों से बनते हैं।3
- अजमेर में स्याही कांड मामले में बड़ा नया मोड़ सामने आया है। पुलिस कस्टडी के दौरान कांग्रेस नेता पर स्याही फेंके जाने से थाने में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला, किस वजह से हुआ बवाल और अब आगे क्या होगी कार्रवाई।1
- नागौर के रियाँबड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट अशोक मीणा कथित तौर पर नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध स्वरूप दवा वितरण केंद्र पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर उपखंड प्रशासन हरकत में आया और रियाँबड़ी तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी कर्मचारी को नशे की जांच के लिए थाने ले जाया गया। शिक्षा अधिकारी चेनाराम चौधरी ने बताया कि अशोक मीणा को पुलिस जांच हेतु थाने ले गई है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में पहले भी कई शिकायतें आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी को पहले भी नशे की हालत में ड्यूटी पर आने के कारण कार्यमुक्त किया जा चुका है। इसके बावजूद वह फिर से लापरवाही बरत रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली दवाइयों की उपलब्धता बेहद खराब है। विशेषकर खांसी की दवा या तो मिलती ही नहीं या फिर एक-दो दिन में खत्म हो जाती है, जिससे मरीजों को मजबूरन बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल में दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर बहस तेज हो गई है।1
- अजमेर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार खतरनाक अपराधियों को हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदिल, इमरान खान, विष्णु और चंद्रशेखर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। ये सभी हत्या, लूट, फिरौती और डकैती जैसे संगीन अपराधों में सजा काट रहे हैं। अस्पताल में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा बेहद सख्त रही और आम लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। बताया गया कि दो आरोपियों को आंख और नाक से जुड़ी समस्याओं के कारण ईएनटी विभाग में दिखाया गया, जबकि बाकी दो का पेट और गर्दन से संबंधित बीमारी का इलाज किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी का जरूरी उपचार किया। इलाज के बाद चारों अपराधियों को कड़ी पुलिस निगरानी में वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। पूरे समय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होने दी गई।1
- नागौर,,नागौर शहर में नगर सेठ बंशीवाला नाम से विख्यात बंशीवाला मंदिर में भगवान वाराह अवतार प्रगट होने से पहले राक्षस रूपी मौलुटे बने युवक छोटे छोटे बच्चों को डराने की कोशिश कर रहे थे भगवान वाराह अवतार प्रगट होते ही राक्षस रूपी मौलुटे मंदिर परिसर में से गायब हो गए भगवान वारह अवतार का रूप धारण करके शाम को ढोल नगाड़ों के बीच में रमत की गई मौसम विभाग के द्वारा बरसात की दो दिन की चेतावनी पर वारह अवतार रमत के बीच में इन्द्र देव प्रसन्न हो गए हों ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात इन्द्र भगवान भगवान वारह अवतार की रमत देखने आये है बरसात होने पर भी शहरवासी वारह अवतार की रमत देखते रहे एवं पुरा मंदिर परिसर रमत देखने वाले शहरवासियों से खचाखच भरा हुआ था जहां पर पैर रखने तक भी जगह नहीं थी श्रृद्धालु रमत देखते हुए*जय जय जय जय* का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे थे कोई अनहोनी ना हो इसलिए मंदिर परिसर में ओर मंदिर परिसर के बहार पुलिस प्रशासन एवं कलिका वाहिनी भी मुस्तैदी के साथ खड़े थे1