Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिवाड़ी जलभराव का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस नेता आशीष यादव ने लगाए राजस्थान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप यादव ने आरोप लगाया कि राजस्थान से गंदे पानी को गुपचुप तरीके से हरियाणा की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
सुनील कान्त गोल्डी
भिवाड़ी जलभराव का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस नेता आशीष यादव ने लगाए राजस्थान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप यादव ने आरोप लगाया कि राजस्थान से गंदे पानी को गुपचुप तरीके से हरियाणा की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भिवाड़ी: दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।1
- खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है। हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।1
- Post by Sabir.rana3
- खैरथल जिले के समीपवर्ती गांव रसगन की ढाणी में एक खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामावतार पुत्र हुक्मीराम जाटव के खेत में अचानक आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग के बारे में जानकारी दी सरपंच देवेन्द्र यादव ने बताया कि करीब 2 बीघा में खड़ा अनाज जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही 11 हजार लाइन में स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन से पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।फायर ब्रिगेड टीम राहुल शर्मा दुलीचंद गुर्जर जितेंद्र बबलू ने बताया कि समय पर उचित जानकारी मिलने पर आज पर काबू पाया गया1
- मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर एवं बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को मुंडावर थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर पत्थर का अवैध खनन एवं परिवहन होता आ रहा है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही हैं, लेकिन जब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती माफियाओं को इसकी भनक पहले ही लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई से माफियाओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पत्थर के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य सड़कों व चौराहों पर नाके स्थापित कर रखे है, जिन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे में माफियाओं ने कुछ गुप्त रास्ते बना लिए तथा उनसे बजरी का अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही अवैध खनन के रास्तो पर जेसीबी से खाइयाँ खुदवाकर रास्तो को बंद कर दिया गया1
- बारिश का मौसम हटा किसानों के खिले चेहरे1
- घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर, वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बैठे धरने पर, गाय के बछड़े का कटा सर कहा से आया इस मामले में विभिन्न संगठनों द्वारा सख्त कार्रवाई करने की जा रही है मांग........1
- भिवाड़ी जलभराव का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस नेता आशीष यादव ने लगाए राजस्थान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप यादव ने आरोप लगाया कि राजस्थान से गंदे पानी को गुपचुप तरीके से हरियाणा की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।1