Shuru
Apke Nagar Ki App…
किशनगढ़बास के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश
Pragti News
किशनगढ़बास के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश
- Pragti NewsKhairthal, Alwarकिशनगढ़बास के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश https://www.pragtinews.in/2026/08/blog-post.html4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :- खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।1
- खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।1
- किशनगढ़ बास कांग्रेस की बैठक में विनोद कुमारी सांगवान को बीच में टोकने पर हंगामा, चुनावी तैयारियों पर हो रहा था मंथन दिनांक: 1 अगस्त 2026 स्थान: किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा) किशनगढ़ बास के गंज रोड स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और टिकट वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खैरथल-तिजारा जिला सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई तथा विधानसभा प्रभारी देव कसाना भी मौजूद रहे। विभिन्न गांवों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। नेताओं ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में टिकटों का वितरण पार्टी सर्वे के आधार पर करेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसी दौरान बैठक में उस समय माहौल गरमा गया जब कोटकासिम प्रधान एवं महिला जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को संबोधन के दौरान बीच में टोक दिया गया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद बैठक सामान्य रूप से आगे बढ़ी। बैठक के दौरान हरसोली के भाजपा पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रधान बीपी सुमन, अजीत यादव, तेजाराम सैनी, गिरीश डाटा, भूपेश लहकरा, संदीप पाटिल, रामप्रसाद गुर्जर, संस्कार अग्रवाल, मास्टर शिवचरण गुप्ता, चंदू सैनी, सद्दीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन धीरूभाई और सूरत खैरिया ने किया।1
- शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले1
- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश1
- ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले तावडू में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नूंह जिला में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तावडू में डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान तावडू शहर, सदर थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसपी ने आमजन से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।1
- विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।1