logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला 6 पशुपालकों की गायों का दुग्ध उत्पादन परीक्षण, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार बल्देवगढ़/टीकमगढ़। ग्राम पंचायत डुम्बार में 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 हितग्राहियों की गायों का पंजीयन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुग्ध उत्पादन की तौल की गई। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कार्यक्रम में गायों की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता शुरू की गई। योजना के तहत प्रथम स्थान पर श्रीमती सुनीता पाण्डे को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर पुष्पेन्द्र यादव को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर जगदीश यादव को 25 हजार रुपये का पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आरके जैन, डॉ. संजय गौतम, डॉ. अरुण यादव सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच श्रीमती बिन्ना बाई यादव, सरपंच प्रतिनिधि उद्यम सिंह यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और देसी पशुधन संवर्धन के साथ पशुपालकों को बेहतर पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है।

4 hrs ago
user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला 6 पशुपालकों की गायों का दुग्ध उत्पादन परीक्षण, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार बल्देवगढ़/टीकमगढ़। ग्राम पंचायत डुम्बार में 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 हितग्राहियों की गायों का पंजीयन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुग्ध उत्पादन की तौल की गई। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कार्यक्रम में गायों की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता शुरू की गई। योजना के तहत प्रथम स्थान पर श्रीमती सुनीता पाण्डे को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर पुष्पेन्द्र यादव को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर जगदीश यादव को 25 हजार रुपये का पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आरके जैन, डॉ. संजय गौतम, डॉ. अरुण यादव सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच श्रीमती बिन्ना बाई यादव, सरपंच प्रतिनिधि उद्यम सिंह यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और देसी पशुधन संवर्धन के साथ पशुपालकों को बेहतर पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला 6 पशुपालकों की गायों का दुग्ध उत्पादन परीक्षण, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार बल्देवगढ़/टीकमगढ़। ग्राम पंचायत डुम्बार में 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 हितग्राहियों की गायों का पंजीयन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुग्ध उत्पादन की तौल की गई। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कार्यक्रम में गायों की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता शुरू की गई। योजना के तहत प्रथम स्थान पर श्रीमती सुनीता पाण्डे को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर पुष्पेन्द्र यादव को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर जगदीश यादव को 25 हजार रुपये का पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आरके जैन, डॉ. संजय गौतम, डॉ. अरुण यादव सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच श्रीमती बिन्ना बाई यादव, सरपंच प्रतिनिधि उद्यम सिंह यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और देसी पशुधन संवर्धन के साथ पशुपालकों को बेहतर पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है।
    1
    डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला 
डुम्बार में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के बीच मुकाबला
6 पशुपालकों की गायों का दुग्ध उत्पादन परीक्षण, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार
बल्देवगढ़/टीकमगढ़। ग्राम पंचायत डुम्बार में 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 हितग्राहियों की गायों का पंजीयन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुग्ध उत्पादन की तौल की गई। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
कार्यक्रम में गायों की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता शुरू की गई। योजना के तहत प्रथम स्थान पर श्रीमती सुनीता पाण्डे को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर पुष्पेन्द्र यादव को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर जगदीश यादव को 25 हजार रुपये का पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दिया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. आरके जैन, डॉ. संजय गौतम, डॉ. अरुण यादव सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच श्रीमती बिन्ना बाई यादव, सरपंच प्रतिनिधि उद्यम सिंह यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और देसी पशुधन संवर्धन के साथ पशुपालकों को बेहतर पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करना है।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की धूम, बुंदेली संस्कृति और विकास की उपलब्धियों ने मोहा मन टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय उत्सव भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक हरिशंकर खटीक ने बुंदेलखंड के शौर्य और वीरता को याद करते हुए जिले में सिंचाई, पेयजल, रेल संपर्क और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। वहीं, श्रीमती सरोज राजपूत ने महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और किसान हितों को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित किया, जबकि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और बुंदेली लोकनृत्यों से समां बांध दिया। मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बुंदेली विरासत, विकास की उपलब्धियों और सांस्कृतिक रंगों के साथ टीकमगढ़ में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की धूम, बुंदेली संस्कृति और विकास की उपलब्धियों ने मोहा मन
टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय उत्सव भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक हरिशंकर खटीक ने बुंदेलखंड के शौर्य और वीरता को याद करते हुए जिले में सिंचाई, पेयजल, रेल संपर्क और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।
वहीं, श्रीमती सरोज राजपूत ने महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और किसान हितों को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित किया, जबकि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और बुंदेली लोकनृत्यों से समां बांध दिया। मीसाबंदियों का सम्मान किया गया और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बुंदेली विरासत, विकास की उपलब्धियों और सांस्कृतिक रंगों के साथ टीकमगढ़ में स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Sageer Qadri        7000548645
    Sageer Qadri 7000548645
    Media house टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की। जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।
    2
    टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर पुलिस का शिकंजा, तीन बोरियां जब्त

त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, खाद्य विभाग ने लिए नमूने; जांच रिपोर्ट का इंतजार
टीकमगढ़। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी की आशंका के बीच टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी संदिग्ध मावा जब्त किया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही मावे की गुणवत्ता का खुलासा होगा।
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया, जहां विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की।
जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा गुणवत्ता का राज
पुलिस के अनुसार, जब्त मावे में मिलावट या उसके नकली होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मावे की वास्तविक गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य सामग्री पर निगरानी रखी जा रही है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव तथा आरक्षक मनोज, रजत एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।
संस्कार मीडिया के लिए टीकमगढ़ से अकरम खान की रिपोर्ट।
    user_अकरम खान
    अकरम खान
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
    1
    संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त
खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
संदिग्ध मावे की आशंका पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त
खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मावे की गुणवत्ता
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • टीकमगढ़ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित टीकमगढ़ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित टीकमगढ़ ।से महेंद्र कुमार दुबे बॉबी की रिपोर्ट एंकर -------------- टीकमगढ़ जिले में आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित कीगई। कार्यक्रम में विजेता कृषकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री अखिलेश यादव को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री जितेंद्र यादव को बुलेट बाइक के लिए एक लाख 68 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री रतिराम यादव को ई-स्कूटी के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ कृषि विभाग द्वारा विभिन्न अनाज, योजनाओं, बीजों एवं स्प्रेयर पंप मशीन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसानों के लिए इतने व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरी , पूर्व विधायक पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    टीकमगढ़ 
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित
टीकमगढ़ 
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की प्रतियोगिता के विजेता कृषक हुए सम्मानित
टीकमगढ़ ।से
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी की रिपोर्ट
एंकर --------------
टीकमगढ़ जिले में आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित कीगई। 
कार्यक्रम में विजेता कृषकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री अखिलेश यादव को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री जितेंद्र यादव को बुलेट बाइक के लिए एक लाख 68 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्री रतिराम यादव को ई-स्कूटी के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जतारा विधायक  हरिशंकर खटीक ने अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ कृषि विभाग द्वारा विभिन्न अनाज, योजनाओं, बीजों एवं स्प्रेयर पंप मशीन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पहली बार किसानों के लिए इतने व्यापक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़  राकेश गिरी , पूर्व विधायक पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर दिगौड़ा, 1 नवंबर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के टोंगरा खिरक पर भैंसों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भैंसों के मालिक रामादीन यादव निवासी खेरा ने किसान किशोरी रजक के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किसान किशोरी रजक घटना के बाद से ही अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने जांच में उसके दोनों हाथों में फैक्चर बताया है। पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर
खेत में भैंस घुसने को लेकर विवाद, किसान की लाठी से मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर
दिगौड़ा, 1 नवंबर
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के टोंगरा खिरक पर भैंसों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भैंसों के मालिक रामादीन यादव निवासी खेरा ने किसान किशोरी रजक के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किसान किशोरी रजक घटना के बाद से ही अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने जांच में उसके दोनों हाथों में फैक्चर बताया है।
पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण की बैठक संपन्न 4 दिसंबर को अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार टीकमगढ़। आज माँ मरई माता मंदिर में गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर गौ सेवकों एवं टीकमगढ़ क्षेत्र के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का सफल मंच संचालन श्री महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। बैठक में गौ माता को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तृतीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से 3,000 हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक ग्राम से 20-20 लोगों को भोपाल ले जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने "गाये बचेंगी तो देश बचेगा, देश रहेगा तो सनातन रहेगा" तथा "जय गौ माता, जय गोपाल" "4 दिसंबर चलो भोपाल" का आह्वान किया गया। बैठक के प्रारंभ में माँ मरई माता मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कन्या पूजन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। गुरूदेव ने सभी को संदेश देते कहा जो गाय का नहीं वो किसी का नहीं बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव की गौशालाओं में अच्छी व्यवस्थाएं एवं गौ माता की समुचित देखभाल होना आवश्यक है। सरपंच श्री पुष्पेंद्र जैन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गौ सेवा करता आ रहा है तथा उनके घर में 17 गौवंश रहे हैं। सरपंच श्री प्रभु रैकवार ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं सरपंच श्री सरदार सिंह यादव ने गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन की गौ सेवा के प्रति भावना विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने निरंतर गौ सेवा करते रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक किसी जाति या धर्म के मोहताज नहीं होते, सच्ची गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश के जनप्रतिनिधियों को सुख-सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं, उसी प्रकार गौ माता को भी सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। टीकमगढ़ के 27 पार्षदों में से बैठक में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन ने अपनी गौ सेवा की भावना से यह संदेश दिया कि गौ माता के सम्मान का विषय सभी का विषय है। उनके विचारों की उपस्थित गौ भक्तों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम प्रभारी श्री रिंकू सुदीप मिश्रा ने कहा कि तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरण किया जाए तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाकर 4 दिसंबर को बड़ी संख्या में गौ भक्त भोपाल पहुंचें। गौ सम्मान अभियान के टीकमगढ़ जिला सहप्रभारी श्री राहुल तिवारी जय राम जी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अपेक्षित जनजागरूकता नहीं हो पाई थी, लेकिन तृतीय चरण में टीकमगढ़ जिले के गौ भक्त पूरी तरह जागरूक एवं सक्रिय हो चुके हैं। अब प्रत्येक गांव से अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाकर और भारी संख्या बल के साथ 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से श्री कल्लू यादव कट्टी सरपंच, श्री बॉबी मिश्रा, कुमारी निष्ठा दुबे, श्री योगेश उपाध्याय, श्री महेश अहिरवार, श्री गणेश रैकवार, श्री सुनील जोशी, श्री अंकुश साहू, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री सुरेंद्र कांकरिया, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री रिंकू दिलवाले, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मिथिलेश चक्रवर्ती, श्री आशु सोनी, श्री मोनू विधवा, श्री अरुण प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का सामूहिक संकल्प — 🚩 प्रत्येक गांव से 3,000 हस्ताक्षर। 🚩 प्रत्येक गांव से 20 गौ भक्त भोपाल पहुंचेंगे। 🚩 4 दिसंबर को भोपाल में गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद होगी। जय गौ माता 🚩 जय गोपाल 🚩 4 दिसंबर – चलो भोपाल!
    3
    गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण की बैठक संपन्न
4 दिसंबर को अधिकाधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार 
टीकमगढ़। आज माँ मरई माता मंदिर में गौ सम्मान अभियान के तृतीय चरण को लेकर गौ सेवकों एवं टीकमगढ़ क्षेत्र के सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक का सफल मंच संचालन श्री महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया।
बैठक में गौ माता को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तृतीय चरण के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम से 3,000 हस्ताक्षर कराने तथा प्रत्येक ग्राम से 20-20 लोगों को भोपाल ले जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित गौ भक्तों ने "गाये बचेंगी तो देश बचेगा, देश रहेगा तो सनातन रहेगा" तथा "जय गौ माता, जय गोपाल" "4 दिसंबर चलो भोपाल" का आह्वान किया गया।
बैठक के प्रारंभ में माँ मरई माता मंदिर में विराजित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव संत स्वामी चौकी वाले बाबा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कन्या पूजन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
गुरूदेव ने सभी को संदेश देते कहा जो गाय का नहीं वो किसी का नहीं 
बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव की गौशालाओं में अच्छी व्यवस्थाएं एवं गौ माता की समुचित देखभाल होना आवश्यक है।
सरपंच श्री पुष्पेंद्र जैन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि उनका परिवार लंबे समय से गौ सेवा करता आ रहा है तथा उनके घर में 17 गौवंश रहे हैं। सरपंच श्री प्रभु रैकवार ने गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं सरपंच श्री सरदार सिंह यादव ने गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन की गौ सेवा के प्रति भावना विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने निरंतर गौ सेवा करते रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवक किसी जाति या धर्म के मोहताज नहीं होते, सच्ची गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश के जनप्रतिनिधियों को सुख-सुविधाएं एवं अधिकार प्राप्त हैं, उसी प्रकार गौ माता को भी सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
टीकमगढ़ के 27 पार्षदों में से बैठक में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री हबीब राईन ने अपनी गौ सेवा की भावना से यह संदेश दिया कि गौ माता के सम्मान का विषय सभी का विषय है। उनके विचारों की उपस्थित गौ भक्तों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम प्रभारी श्री रिंकू सुदीप मिश्रा ने कहा कि तृतीय चरण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में व्यापक जनजागरण किया जाए तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाकर 4 दिसंबर को बड़ी संख्या में गौ भक्त भोपाल पहुंचें।
गौ सम्मान अभियान के टीकमगढ़ जिला सहप्रभारी श्री राहुल तिवारी जय राम जी ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अपेक्षित जनजागरूकता नहीं हो पाई थी, लेकिन तृतीय चरण में टीकमगढ़ जिले के गौ भक्त पूरी तरह जागरूक एवं सक्रिय हो चुके हैं। अब प्रत्येक गांव से अधिकाधिक हस्ताक्षर करवाकर और भारी संख्या बल के साथ 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री कल्लू यादव कट्टी सरपंच, श्री बॉबी मिश्रा, कुमारी निष्ठा दुबे, श्री योगेश उपाध्याय, श्री महेश अहिरवार, श्री गणेश रैकवार, श्री सुनील जोशी, श्री अंकुश साहू, श्री नरेंद्र मिश्रा, श्री सुरेंद्र कांकरिया, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री रिंकू दिलवाले, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मिथिलेश चक्रवर्ती, श्री आशु सोनी, श्री मोनू विधवा, श्री अरुण प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का सामूहिक संकल्प —
🚩 प्रत्येक गांव से 3,000 हस्ताक्षर।
🚩 प्रत्येक गांव से 20 गौ भक्त भोपाल पहुंचेंगे।
🚩 4 दिसंबर को भोपाल में गौ माता के सम्मान की आवाज बुलंद होगी।
जय गौ माता 🚩 जय गोपाल 🚩
4 दिसंबर – चलो भोपाल!
    user_Kavindra Pateriya
    Kavindra Pateriya
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 71 वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं। आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना को नमन करने का अवसर हमें मिलेगा, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। आज विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं। हमारा देश युवाओं का देश है, राष्ट्र और प्रदेश के विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    1
    71 वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।
आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं, साथ ही 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस पर भोपाल में आयोजित होने वाले आयोजन के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। 
देश की वीरता और शौर्य की गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना को नमन करने का अवसर हमें मिलेगा, इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं।
आज विभिन्न जिलों से मिट्टी के कलश लाने वाले सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं। हमारा देश युवाओं का देश है, राष्ट्र और प्रदेश के विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Sageer Qadri        7000548645
    Sageer Qadri 7000548645
    Media house टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.