Shuru
Apke Nagar Ki App…
NEWS:- ईद मिलादुन्नबी के पूर्व संध्या पर केंट पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मनासा। आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को केंट पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान, केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
MANISH PRAJAPATI
NEWS:- ईद मिलादुन्नबी के पूर्व संध्या पर केंट पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मनासा। आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को केंट पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान, केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नन्हे हाथों का हरियाली संकल्प बी.आर. संस्था ने दिया पर्यावरण जागरूकता संदेश नीमच। की बी.आर. संस्था फाउंडेशन ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाहपुरा में 'उत्सव अभियान' के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नेतृत्व बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत ने किया। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फिजूलखर्ची के बजाय जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया।1
- NEWS:-पिपलिया स्टेशन पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध मनासा।पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव सहित विभिन्न रेल समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को रेल सुविधा विस्तार समिति के बैनर तले नगर व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे स्टेशन स्थित बालाजी मंदिर पर समिति सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर रेलवे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए क्षेत्रवासी स्टेशन कार्यालय पहुंचे और मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिपलिया स्टेशन क्षेत्र का महत्वपूर्ण कृषि, व्यापारिक एवं आवागमन का केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों एवं कस्बों के लिए प्रमुख रेल संपर्क माध्यम है। क्षेत्र के किसान अपनी कृषि उपज के परिवहन, व्यापारी व्यापारिक कार्यों, विद्यार्थी शिक्षा तथा श्रमिक एवं कर्मचारी रोजगार एवं दैनिक आवागमन के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर हैं। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कारणों से भी बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन यहां से रेल यात्रा करते हैं। समिति ने कहा कि इसके बावजूद पिपलिया स्टेशन पर कई आवश्यक रेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्री ट्रेनों के पर्याप्त ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी रहती है, जिससे समय एवं धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।क्षेत्रवासियों ने रेलवे से पिपलिया स्टेशन पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के ठहराव शुरू करने, बंद किए गए ठहरावों को पुनः बहाल करने तथा स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।1
- नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।1
- रामपुरा - अरावली पर्वत की गोद मे विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव के पावन धाम पर शंकरलाल गुर्जर इंचार्ज एवं अविनाश ग्रुप मित्र मंडल के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया1
- महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई त्यौहारों का मौसम आते ही चीनी के दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं, इसे लेकर कई लोगों ने कहा कि ये सब एथेनॉल की वजह से हो रहा है. अब हाल ही में सरकार ने इस पर सफाई पेश की है.चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में इसकी उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं. सरकार के मुताबिक 20 जुलाई को चीनी की औसत कीमत 48.18 रुपये प्रति किलो थी जो 20 अगस्त को बढ़कर 55.70 रुपये प्रति किलो हो गई.गन्ने की फसल में रेड रॉट और टॉप बोरर बीमारी के साथ ज्यादा बारिश और जलभराव से भी नुकसान हुआ है. इसके अलावा त्योहारी सीजन में मांग बढ़ना कुछ कारोबारियों और मिलों की जमाखोरी और दुनियाभर में चीनी की सप्लाई कम होना भी कीमत बढ़ने की वजह बताई गई है.दुनिया में भी चीनी की सप्लाई पर दबाव चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. सरकार के मुताबिक 2026-27 में दुनिया में करीब 33 लाख टन चीनी की कमी रहने का अनुमान है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमत 30 जून को 474 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 20 अगस्त को 552 डॉलर प्रति टन हो गई यानी करीब दो महीने में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक लिमिट सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए डीलरों पर 400 टन की स्टॉक लिमिट लगा दी है. यह नियम 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. 1 सितंबर से बड़े खरीदार यानी बल्क कंज्यूमर्स 15 दिन की खपत से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की टीमें चीनी मिलों में जाकर स्टॉक की जांच भी कर रही हैं ताकि जमाखोरी और कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके. 10 लाख टन चीनी का ड्यूटी-फ्री आयात घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति देने का फैसला किया है. साथ ही राज्यों और चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से क्रशिंग शुरू करने की सलाह दी गई है. सरकार का अनुमान है कि इससे अक्टूबर में चीनी उत्पादन सामान्य 3-4 लाख टन के मुकाबले बढ़कर 10 लाख टन से ज्यादा हो सकता है. सरकार का कहना है कि इन कदमों से त्योहारी सीजन में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी.2
- MP - देर रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी धानमंडी क्षेत्र पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मन्दसौर अत्यधिक बारिश के चलते मन्दसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।1
- क्या मध्य प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज है यह सत्ता का दुरुपयोग है1
- टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।1