Shuru
Apke Nagar Ki App…
navada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya Gaya nawada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya gaya hai
Satyam varam meskaur parkhand
navada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya Gaya nawada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya gaya hai
More news from बिहार and nearby areas
- राहुल गांधी पर हुई FIR के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत दर्ज किए गए एससी एसटी एक्ट के मुकदमे के विरोध में आज नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला । यह आक्रोश मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर में मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक तक गया जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है राहुल गांधी जी लगातार देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीब सवर्ण और गरीबों के हक की आवाज उठा रहे हैं उनकी इस बढ़ती लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से घबराकर भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है झूठे मुकदमे दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। अनुसूचित जाति के उमाशंकर रजक ने कहा कि एससी एसटी कानून का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है राहुल गांधी जी हमेशा से शोषितों और वंचितों के अधिकारों के सबसे बड़े रक्षक रहे हैं और उनके खिलाफ ऐसा मुकदमा हास्यास्पद है। अनुसूचित जाति जनजाति के के कमलेश पासवान ने कहा कि यह जो झूठी मुकदमा दर्ज हुआ है वह राहुल गांधी जी का मेडल है झूठे मुकदमे दर्द करने वाली आरएसएस बीजेपी सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा कांग्रेस पार्टी डरने वालों में नहीं लड़ने वालों में है। राहुल -प्रियंका बीग्रेड सेना के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने 8 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी में आहूत कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी मानसिकताओं के लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भेदभाव और छुआछूत बढ़ाने का काम कर रही है या अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है । विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, गरीबन मुखिया, छोटेलाल यादव, हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, इंटक के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामाशीष कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णा चौधरी, अनु सिंह, शिव शंकर, सेवा दल के सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।2
- *हिसुआ हत्याकांड के बाद गरजे राजद के पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, बोले - "संविधान का जमाना है, एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है"* संजय वर्मा नवादा। हिसुआ में 22 वर्षीय युवक प्रणय कुमार भारती उर्फ पीयूष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को भी आक्रोश का माहौल बना रहा। बुधवार को राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी हिसुआ पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अपराधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा, "संविधान का जमाना है। एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है। लेकिन इसके लिए आपको एकजुट होना पड़ेगा, आपको जागना पड़ेगा।" रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे नवादा की समस्या है। इसका समाधान सिर्फ पटना या गया से नहीं होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर एकता बनानी होगी। *साइबर क्रिमिनल अब दिनदहाड़े हत्यारा बन गया* उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी वर्षों से साइबर क्राइम में लिप्त है और अब दिन के एक बजे मोहल्ले में आकर गोली मारकर चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं और झूठी कहानी गढ़ रहे हैं कि उन्हें भी गोली लगी है। उन्होंने कहा, "अगर गोली लगी होती तो घटना के इतने देर बाद ये बातें सामने नहीं आतीं। जब यह पता चला कि पीयूष की मृत्यु हो गई है, तब इस तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं।" *डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना* अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैं सम्राट चौधरी जी से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि आप AI की बात करते थे, एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर की बात करते थे। क्या ऐसे लोगों के लिए एनकाउंटर नहीं है? आप कहते थे कि आप अति पिछड़ों के अंगरक्षक और संरक्षक हैं, लेकिन आपके रहते ही आए दिन अति पिछड़ों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का समय रहते संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में उन्होंने मौजूद सैकड़ों लोगों को हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि इस हत्या के प्रतिकार के लिए जिस हद तक जाना पड़ेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद पूरी भीड़ ने हाथ उठाकर "जय संविधान" के नारे लगाए। *हिसुआ हत्याकांड के बाद गरजे राजद के पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, बोले - "संविधान का जमाना है, एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है"* संजय वर्मा नवादा। हिसुआ में 22 वर्षीय युवक प्रणय कुमार भारती उर्फ पीयूष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को भी आक्रोश का माहौल बना रहा। बुधवार को राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी हिसुआ पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अपराधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा, "संविधान का जमाना है। एक से एक बाहुबली बिल में घुस गए, ये कौन बड़ी चीज है। लेकिन इसके लिए आपको एकजुट होना पड़ेगा, आपको जागना पड़ेगा।" रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे नवादा की समस्या है। इसका समाधान सिर्फ पटना या गया से नहीं होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर एकता बनानी होगी। *साइबर क्रिमिनल अब दिनदहाड़े हत्यारा बन गया* उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी वर्षों से साइबर क्राइम में लिप्त है और अब दिन के एक बजे मोहल्ले में आकर गोली मारकर चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं और झूठी कहानी गढ़ रहे हैं कि उन्हें भी गोली लगी है। उन्होंने कहा, "अगर गोली लगी होती तो घटना के इतने देर बाद ये बातें सामने नहीं आतीं। जब यह पता चला कि पीयूष की मृत्यु हो गई है, तब इस तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं।" *डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना* अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैं सम्राट चौधरी जी से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि आप AI की बात करते थे, एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर की बात करते थे। क्या ऐसे लोगों के लिए एनकाउंटर नहीं है? आप कहते थे कि आप अति पिछड़ों के अंगरक्षक और संरक्षक हैं, लेकिन आपके रहते ही आए दिन अति पिछड़ों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का समय रहते संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में उन्होंने मौजूद सैकड़ों लोगों को हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि इस हत्या के प्रतिकार के लिए जिस हद तक जाना पड़ेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद पूरी भीड़ ने हाथ उठाकर "जय संविधान" के नारे लगाए।1
- करोड़ों की ठगी मामले पर पचंबा पुलिस की कार्रवाई राधास्वामी संगठन से जुड़े मुकेश सिन्हा, अनिशा सिन्हा, सुबोध सिंह समेत अन्य गिरफ्तार DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी देखे वीडियो करोड़ों की ठगी मामले पर पचंबा पुलिस की कार्रवाई राधास्वामी संगठन से जुड़े मुकेश सिन्हा, अनिशा सिन्हा, सुबोध सिंह समेत अन्य गिरफ्तार DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी देखे वीडियो1
- शेरघाटी में अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन शेरघाटी पुलिस ने अवैध बालू खनन और शेरघाटी में अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन शेरघाटी पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 📍 शेरघाटी, गया #Sherghati #GayaNews #IllegalSandMining #SandMining #BiharPolice #SherghatiPolice #BreakingNews #Gaya #BiharNews #MiningAction #बालू_खनन #शेरघाटी #गया_न्यूज1
- डूमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच तनातनी जारी है। अब विधायक जयराम के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन आरपार की लड़ाई के मूड में है। एसोसिएशन अब विधायक जयराम की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी समेत 9 सत्री मांगों को लेकर आरपार की डूमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच तनातनी जारी है। अब विधायक जयराम के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन आरपार की लड़ाई के मूड में है। एसोसिएशन अब विधायक जयराम की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है। इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी समेत 9 सत्री मांगों को लेकर आरपार की1
- रजौली व्यावसायिक संघ की वर्तमान कमेटी भंग, नई कमेटी के गठन के लिए चलाया जाएगा सदस्यता अभियान 21 सदस्यीय संपर्क कमेटी के सदस्य प्रत्येक व्यवसायी को संघ का सदस्य बनने के लिए करेंगे प्रेरित रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली व्यावसायिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रजौली बीच बाजार के ठाकुरवाड़ी स्थित बरनवाल धर्मशाला में हुई। कपड़ा व्यवसायी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रजौली व्यावसायिक संघ के सदस्यों के बीच गहन विचार-विमर्श किया गया। गहन विचार-विमर्श के बाद बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रजौली व्यावसायिक संघ की वर्तमान कमेटी को भंग किया जाए। सामूहिक निर्णय के बाद वर्तमान कमेटी को भंग कर दिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी नई कमेटी के गठन होने तक संदीप कुमार कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। चुनाव एवं सदस्यता कार्यान्वयन के लिए 21 सदस्यीय संपर्क कमेटी होगी जो रजौली के प्रत्येक व्यवसायी को रजौली व्यावसायिक संघ का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करेगी। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद आगामी चुनाव के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। सदस्यता अभियान को कार्यान्वित करने के लिए 21 सदस्यीय संपर्क कमेटी में संदीप कुमार, दिलीप कुमार, रंजन कुमार बब्लू, नवशीष कुमार, उमेश वर्मा, श्रवण कुमार टिंचू, संजय कुमार कंधवे, बिनोद आर्या, धनंजय कुमार धन्नू आदि शामिल रहेंगे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कपड़ा व्यवसायी दिलीप कुमार के नेतृत्व में चुनाव एवं सदस्यता अभियान का कार्यान्वयन होगा। इनके साथ 5 अन्य सदस्य नवशीष कुमार, रंजन कुमार बब्लू, संजय कुमार बब्लू, विजय आर्य व देवेंद्र प्रसाद देवान भी सदस्यता अभियान में सहयोग के रूप में रहेंगे। मौके पर दिलीप कुमार दीप, दीपक रजक,चंदन कुमार, सुमित सिंह, बब्लू पंडित, राजू कुमार, आशीष भदानी, बिनोद अग्रवाल, महेंद्र साव आदि उपस्थित थे।2
- navada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya Gaya nawada jila ke hisua mein hua dindahaade Goli markar hatya kar diya gaya hai1
- हिसुआ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की मौत; परिजनों ने की न्याय की मांग1