गणेश स्थापना की तिथि को लेकर भ्रम दूर, 13 को हरितालिका और 14 सितंबर को विराजेंगे गणपति त्रिस्पर्शा व्रत दोष को लेकर आमला में पंडितों और ज्योतिषाचार्यों की सभा, सर्वसम्मति से तय हुई तिथियां आमला। आगामी सितंबर माह में हरितालिका तीज और गणेश स्थापना की तिथियों को लेकर पंचांगों में बन रहे भ्रम के बीच आमला में ब्राह्मण सभा एवं ज्योतिष के जानकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शास्त्रीय नियम, कर्मकांड और लोकाचार पर चर्चा के बाद हरितालिका तीज, गणेश स्थापना और ऋषि पंचमी की तिथियां अलग-अलग निर्धारित करने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत एवं घट पूजन, 14 सितंबर को भगवान गणेश की स्थापना तथा 15 सितंबर को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। दरअसल, इस बार कई पंचांगों में 14 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी दोनों तिथियों का उल्लेख होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही थी। हरितालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है, जबकि भगवान गणेश की स्थापना चतुर्थी तिथि के मध्यान्ह काल में की जाती है। दोनों पर्वों की पूजा पद्धति और धार्मिक परंपराएं अलग होने के कारण एक ही दिन दोनों पर्व मनाने को लेकर संशय उत्पन्न हुआ। त्रिस्पर्शा दोष को लेकर हुई चर्चा ज्योतिषाचार्य पंडित गुड्डू नितीन शर्मा ने बताया कि जब तीन व्रत या धार्मिक अनुष्ठान दो ही तिथियों में पूर्ण होने की स्थिति बनती है, तो शास्त्रीय दृष्टि से त्रिस्पर्शा व्रत दोष की स्थिति मानी जाती है। इस बार हरितालिका, गणेश स्थापना और उसके अगले दिन ऋषि पंचमी की तिथियों को लेकर इसी प्रकार की स्थिति बन रही है। इसलिए तीनों पर्वों को क्रमशः अलग-अलग दिन मनाना उचित रहेगा। सभा में उपस्थित सुमिरनपुरी लड्डू महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की स्थापना का पर्व मध्यान्ह काल में मनाया जाता है और इस वर्ष चतुर्थी का मध्यान्ह 14 सितंबर को पड़ रहा है। वहीं हरितालिका तीज का व्रत तृतीया तिथि को किया जाता है तथा लोकाचार के अनुसार इसमें रात्रि जागरण की परंपरा भी है। इसलिए 13 सितंबर को हरितालिका और 14 सितंबर को गणेश स्थापना करना उचित रहेगा। बैठक में पंडित अमित शर्मा, हरि महाराज, सुनील मिश्रा, शीतल महाराज, विजय, अक्षत डफाने सहित अन्य पंडित एवं ज्योतिष के जानकार उपस्थित रहे। सभी ने तिथियों को लेकर अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आमजन को भ्रम से बचाने के लिए पर्वों को निर्धारित क्रम में मनाया जाए। सितंबर के प्रमुख पर्वों की तिथियां रक्षाबंधन — 28 अगस्त : श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा भुजलिया पर्व — 29 अगस्त : भाद्रपद प्रतिपदा कृष्ण जन्माष्टमी — 4 सितंबर : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी पोला पर्व — 10 सितंबर : भाद्रपद अमावस्या हरितालिका तीज — 13 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया गणेश स्थापना — 14 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी ऋषि पंचमी — 15 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी संतान सप्तमी — 17 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी

- Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार1
- *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस* *विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश* आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत* जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली। अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है, नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है। जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो, मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो। *पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।4
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सायबर ठगी का आरोपी बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार बैतूल। Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी कर 1 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से ₹1,01,990 की राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को चुनालोमा निवासी बाकेबिहारी गोहे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंटरनेट से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने APK फाइल भेजी, जिसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी मोहम्मद आशिफ (27) निवासी ग्राम हसनपुर, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आईफोन 11 प्रो मोबाइल और ₹25 हजार नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।2
- ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन1
- नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।1
- सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार 5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।2
- एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 🔹 *Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 17.02.2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया। 🔹कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा *फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।* 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस* प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई। 🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* *मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।* 🔹 *जप्त माल* 1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी 2. ₹25,000/- नगद 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही। --- 🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की साइबर सुरक्षा अपील* “कस्टमर केयर इंटरनेट पर नहीं, हमेशा आधिकारिक ऐप/वेबसाइट पर तलाशें—अनजान APK आपके मोबाइल और बैंक खाते दोनों को खतरे में डाल सकती है।” 🔹 किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेवा का कस्टमर केयर नंबर Google/Search Engine से आंख बंद करके प्राप्त न करें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।1