Shuru
Apke Nagar Ki App…
सबको AC दूंगा, मेट्रो..., AMU में अफ्रीकी छात्र की स्पीच वायरल AMU में अफ्रीकी छात्र की मजेदार स्पीच वायरल! 😄 अलीगढ़ की Aligarh Muslim University (AMU) में एक अफ्रीकी छात्र अय्यूबा की हिंदी स्पीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ◆ छात्र अय्यूबा ने फिल्म 3 इडियट्स के ‘चतुर रामलिंगम’ स्टाइल में भाषण दिया ◆ खुद को छात्र संघ चुनाव में सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बताया ◆ कहा – “यहां बहुत गर्मी है, मैं सबको AC दूंगा, स्विमिंग पूल भी बनवाऊंगा” ◆ मजेदार अंदाज में छात्रों से वोट देने की अपील 👉 वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं #AMU #ViralSpeech #Aligarh #StudentElection #Deshtak
Ppsingh (Deshtak.com)
सबको AC दूंगा, मेट्रो..., AMU में अफ्रीकी छात्र की स्पीच वायरल AMU में अफ्रीकी छात्र की मजेदार स्पीच वायरल! 😄 अलीगढ़ की Aligarh Muslim University (AMU) में एक अफ्रीकी छात्र अय्यूबा की हिंदी स्पीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ◆ छात्र अय्यूबा ने फिल्म 3 इडियट्स के ‘चतुर रामलिंगम’ स्टाइल में भाषण दिया ◆ खुद को छात्र संघ चुनाव में सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बताया ◆ कहा – “यहां बहुत गर्मी है, मैं सबको AC दूंगा, स्विमिंग पूल भी बनवाऊंगा” ◆ मजेदार अंदाज में छात्रों से वोट देने की अपील 👉 वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं #AMU #ViralSpeech #Aligarh #StudentElection #Deshtak
More news from Rajasthan and nearby areas
- jaipur : जी हां छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 'यूथ फेस्टिवल' की कड़वी सच्चाई सबके सामने ला दी है। एक तरफ करोड़ों का बजट, और दूसरी तरफ यह बदहाली! 1. करोड़ों का बजट, पर व्यवस्था शून्य क्यों : यूथ फेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन धरातल पर न कोई टेंट है, न बैठने की जगह और न ही कोई बुनियादी इंतजाम। आखिर यह पैसा कहाँ खर्च किया जा रहा है? *2.* *बिना दर्शक कैसा उत्सव?:* कार्यक्रम का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। आम छात्र को खबर तक नहीं कि कैंपस में उत्सव चल रहा है। जब कार्यक्रम में छात्र ही नहीं, तो यह आयोजन किसके लिए? क्या सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति करने के लिए यह नाटक रचा गया? *परफॉर्मर्स का अपमान:* हमारे विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्र बिना किसी ऑडियंस के, बिना किसी हौसलाअफजाई के परफॉर्म करने को मजबूर हैं। कलाकारों के लिए इससे बड़ा अपमान और क्या होगा कि उन्हें देखने वाला कोई नहीं, बस जज बैठे हैं। क्या हमारे कलाकारों की मेहनत की कोई कीमत नहीं? *गुपचुप आयोजन की साजिश:* बिना टेंट, बिना पोस्टर और बिना छात्र भागीदारी के यह कार्यक्रम करवाकर छात्रों के साथ छलावा किया जा रहा है। छात्र प्रतिनिधि शुभम सहित राजस्थान विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थी प्रशासन से यह जवाब चाहता हैं कि छात्रों और इन कलाकारों की गरिमा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया? हम अपनी यूनिवर्सिटी के कलाकारों का अपमान और छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे!2
- जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में नींबू उधर नहीं देने पर आसपास के इलाके में डर पैदा करने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की ओर से जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सब्जी विक्रेता और कुछ युवकों के बीच नींबू को लेकर कहां सुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद बदमाश दुकानदार पप्पू सैनी के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। पप्पू सैनी ने मामला दर्ज करवाया था वहीं दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गयाहै। थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले में आरोपी मोहित शर्मा किशन सैनी, अमित सैनी और शैलेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि वह इस वारदात के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में डर पैदा करना चाहते थे। फिलहाल की रफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।1
- बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तेजी से जांच करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और अपराधियों को सख्त संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- AMU में अफ्रीकी छात्र की मजेदार स्पीच वायरल! 😄 अलीगढ़ की Aligarh Muslim University (AMU) में एक अफ्रीकी छात्र अय्यूबा की हिंदी स्पीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ◆ छात्र अय्यूबा ने फिल्म 3 इडियट्स के ‘चतुर रामलिंगम’ स्टाइल में भाषण दिया ◆ खुद को छात्र संघ चुनाव में सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बताया ◆ कहा – “यहां बहुत गर्मी है, मैं सबको AC दूंगा, स्विमिंग पूल भी बनवाऊंगा” ◆ मजेदार अंदाज में छात्रों से वोट देने की अपील 👉 वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं #AMU #ViralSpeech #Aligarh #StudentElection #Deshtak1
- एक छोटी सी गलती आज आपके रिश्तों को हिला सकती है… संभलकर बोलें!”1
- नागौर जिले के प्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर परिसर में तनावपूर्ण स्थिति सामने आई है, जहां मंदिर के महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। मंदिर समिति के अनुसार, कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें घसीट-घसीट कर पीटा। इस दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसे लेकर समिति ने गंभीर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रहे तनाव के बीच हुआ। पहले से ही मंदिर समिति और कुछ दुकानदारों के बीच खींचतान चल रही थी, और अब यह मामला हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। मंदिर समिति ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में भी डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिससे मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- देश के कई राज्यों में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। यहां लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर की “बारात” निकाली और उसे प्रतीकात्मक रूप से “विदाई” दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। लोगों का कहना है कि पारंपरिक मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर अधिक खर्चीले साबित हो रहे हैं और पारदर्शिता की कमी भी महसूस की जा रही है। वहीं, विरोध कर रहे लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर निजी कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलती है और इससे बिलिंग प्रणाली में सुधार होता है। हालांकि, बढ़ते विरोध के बीच यह मुद्दा अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बनता जा रहा है।1