Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनगर का राज्यसभा में धमाकेदार भाषण
Mehboob ALi
राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनगर का राज्यसभा में धमाकेदार भाषण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुलदीप गुड्डू ने बताया कि हमने अपने ज्ञापन में 6 मांगे रखी गई हैं अगर जल्द ही इन 6 मांगे को नहीं माना गया तो जल्द ही ये अनिश्चित कालीन धरना एक बड़ा रूप लेगा जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक ये धरना चलता रहे चाहे इसमें कितना भी टाइम क्यों ना लगे इस मौके पर कुलदील गुड्डू के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे1
- बुलंदशहर: जंगल में तीन डेड बॉडी मिलने से सनसनी देवर, भाभी और बेटी की बताई जा रही हैं डैड बाड़ी बच्ची और युवक का शव जमीन पर और भाभी का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला मृतक युवक की पहचान पश्चिमी बंगाल के विमल सरकार के रूप में हुई प्राथमिक जांच में पॉटरी इंडस्ट्री के वर्कर बताये जा रहे हैं देवर भाभी खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था परिवार एसएसपी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर हैं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही हैं जांच बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास जंगल में मिले तीनों शव1
- 📍बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेहरू के पास जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान देवर, भाभी और मासूम बेटी के रूप में हुई है। बच्ची और युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि महिला (भाभी) का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी विमल सरकार के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के अनुसार, देवर-भाभी पॉटरी इंडस्ट्री में मजदूर थे। यह परिवार खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। 🚔 घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है, पुलिस दोनों ही एंगल से पड़ताल में जुटी है। लगातार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के साथ रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ #BulandshahrNews #BreakingNews #Khurja #CrimeNews #BulandshahrTimes UPPolice BigNews LatestUpdate1
- Post by PANKAJ KUMAR1
- हरदोई के संडीला में आगामी रमजान की अलविदा नमाज, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर कोतवाली संडीला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने की।1
- हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर डीएनए टेस्ट कराने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित सोनू गर्ग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को डिलीवरी के लिए नौ मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन डॉक्टर ने ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ओटी से बाहर आकर डॉक्टर ने परिवार को बधाई देते हुए बताया कि लड़का पैदा हुआ है। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने भी परिवार को बधाई दी और मिठाई खिलाने तथा इनाम देने की बात कही। परिवार के अनुसार बेटे के जन्म की सूचना मिलने पर उन्होंने अस्पताल में मौजूद रिश्तेदारों और नर्सिंग स्टाफ को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और स्टाफ को इनाम भी दिया। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद नवजात को परिवार के सुपुर्द किया गया। सोनू गर्ग के परिवार का कहना है कि 10 मार्च की सुबह बच्चे के रोने पर जब उसकी दादी ने कपड़े बदले तो पता चला कि नवजात लड़का नहीं बल्कि लड़की है। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और खुशी का माहौल अचानक असमंजस में बदल गया। इसके बाद परिजनों ने डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर से बात की। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि रात में लड़की पैदा हुई थी और गलती से लड़का बता दिया गया। सोनू गर्ग ने आरोप लगाया कि 9 मार्च की रात ऑपरेशन के बाद अस्पताल के रजिस्टर में बच्चे का लिंग ‘मेल’ दर्ज किया गया था, लेकिन सुबह जब लड़की होने की बात सामने आई तो उसी रजिस्टर में ‘मेल’ के आगे ‘फी’ जोड़कर ‘फीमेल’ कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि लिखावट और पेन की स्याही भी अलग-अलग नजर आ रही थी, जिससे शक और गहरा गया। परिवार का आरोप है कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद सोनू गर्ग ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाना देहात प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इस मामले में डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन उन्होंने ही किया था, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण गलतफहमी पैदा हो गई कि लड़का पैदा हुआ है, जबकि जन्म लड़की का हुआ था। डॉक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी गलती है।1
- ब्रेकिंग न्यूज। सिलेंडर की डिलीवरी गाड़ी पहुंचने पर कई ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग और ओटीपी नंबर की समस्या के कारण। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका ग्रामीणों का कहना है। कि उन्होंने एक-दो महीने पहले गैस सिलेंडर की डिलीवरी ली थी लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से गैस की। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है कई लोगों का यह भी कहना है। कि बुकिंग होने के बाद भी ओटीपी नंबर नहीं मिल रहा जिसके चलते गैस की डिलीवरी नहीं हो पा रही। आज जब गांव में गैस की डिलीवरी गाड़ी पहुंची तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उन्हें सिलेंडर मिल जाएगा। लेकिन ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी की समस्या के कारण कई उपभोक्ताओं। को गैस नहीं मिल सकी इस कारण कई लोग निराश होकर वापस लौट गए। रमजान के महीने में रोजा रखने के बावजूद महिलाएं और बच्चे भी गैस लेने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन गैस न मिलने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर घर में गैस ही नहीं होगी तो खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस बुकिंग और ओटीपी की समस्या का जल्द समाधानयं कराया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।1
- बुलन्दशहर : जनपद में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुलन्दशहर के चांदपुर रोड स्थित तिरुपति गैस एजेंसी का है, जहाँ सुबह सूरज निकलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 📍 कतार में खड़े लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, "एक तरफ प्रधानमंत्री दूसरे देशों को मदद और वस्तुएं भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश में आम जनता बुनियादी सुविधाओं (गैस) के लिए दर-दर भटक रही है।" सबसे हैरानी की बात यह है कि गैस कब तक मिलेगी, इस बारे में एजेंसी पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बढ़ती तपिश और काम-काज छोड़कर घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र अब जवाब दे रहा है। आखिर इस किल्लत का जिम्मेदार कौन है? रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज #BulandshahrNews #GasShortage #PublicIssue #BreakingNews #UttarPradesh BulandshahrTimes GasCylinder PublicProtest LocalNews1
- हापुड़ में ब्रज की होली का उल्लास, भजनों और होली रसिया पर झूमे भक्तजन।1