हापुड़ मे अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों ने आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगने से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और मामले की जांच कर डीएनए टेस्ट कराने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित सोनू गर्ग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को डिलीवरी के लिए नौ मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन डॉक्टर ने ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ओटी से बाहर आकर डॉक्टर ने परिवार को बधाई देते हुए बताया कि लड़का पैदा हुआ है। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने भी परिवार को बधाई दी और मिठाई खिलाने तथा इनाम देने की बात कही। परिवार के अनुसार बेटे के जन्म की सूचना मिलने पर उन्होंने अस्पताल में मौजूद रिश्तेदारों और नर्सिंग स्टाफ को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और स्टाफ को इनाम भी दिया। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद नवजात को परिवार के सुपुर्द किया गया। सोनू गर्ग के परिवार का कहना है कि 10 मार्च की सुबह बच्चे के रोने पर जब उसकी दादी ने कपड़े बदले तो पता चला कि नवजात लड़का नहीं बल्कि लड़की है। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और खुशी का माहौल अचानक असमंजस में बदल गया। इसके बाद परिजनों ने डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर से बात की। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि रात में लड़की पैदा हुई थी और गलती से लड़का बता दिया गया। सोनू गर्ग ने आरोप लगाया कि 9 मार्च की रात ऑपरेशन के बाद अस्पताल के रजिस्टर में बच्चे का लिंग ‘मेल’ दर्ज किया गया था, लेकिन सुबह जब लड़की होने की बात सामने आई तो उसी रजिस्टर में ‘मेल’ के आगे ‘फी’ जोड़कर ‘फीमेल’ कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि लिखावट और पेन की स्याही भी अलग-अलग नजर आ रही थी, जिससे शक और गहरा गया। परिवार का आरोप है कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद सोनू गर्ग ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाना देहात प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इस मामले में डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन उन्होंने ही किया था, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण गलतफहमी पैदा हो गई कि लड़का पैदा हुआ है, जबकि जन्म लड़की का हुआ था। डॉक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी गलती है।

- क्या आप अपना Voter ID PVC Card घर बैठे मंगवाना चाहते हैं? 🤔 तो इस वीडियो में आपको पूरा प्रोसेस step-by-step बताया गया है। 👉 अब आप बिना किसी सरकारी ऑफिस जाए 👉 अपने मोबाइल से ही 👉 Voter Card PVC Card Order कर सकते हैं और सबसे खास बात — 👉 ये process बिलकुल फ्री है 💯 📌 इस वीडियो में क्या सीखेंगे: Voter ID PVC Card क्या है Online Order कैसे करें कौन-कौन से documents लगेंगे कितने दिन में card घर पहुंचेगा 👉 पूरा वीडियो जरूर देखें ताकि कोई गलती न हो। | प्रमोद कश्यप बागपत जिला प्रभारी निषाद पार्टी1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे के बाद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चंदन वाटिका के पास पार्किंग से ट्रॉली के पीछे खड़ी बाइक चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नदीम, सोहबे और साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Hapur Breaking लोकेशन हापुड़ रिपोर्ट गुलफाम सैफी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गौहरा का पूरा मामला हापुड़। रूपये क़े लेनदेन को लेकर फायरिंग फ़िल्मी अंदाज मे बदमाशों ने की फायरिंग खुलेआम फायरिंग की वारदात से मचा हड़कंप कार सवार बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की फायरिंग की वारदात से इलाके मे दहशत फायरिंग क़े बाद दुकानदारो ने दुकान की बंद तीन कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे मे हुई कैद सब्जी विक्रेता की दुकान पर फायरिंग की वारदात लाठी डंडो से भी लैस होकर पहुंचे बदमाश सीसीटीवी मे खुलेआम फायरिंग करते दिख रहे कार सवार बदमाश रूपये क़े लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे चल रहा है विवाद।4
- बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सीतापुर के सिधौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक पीड़ित द्वारा दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के मामले में उप जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई के नाम पर आरोपी पेशकार द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और पीड़ित के साथ तहसील पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर टीम अपने साथ ले गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के अनुसार, पूरी कार्रवाई के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।1
- आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रमोद कश्यप को बागपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया मैं प्रमोद कश्यप आदरणीय कैबिनेट मंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त होने पर मंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं4
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1