Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिस बैकुंठपुर पुलिस कुछ दिन पहले एक महिला के साथ छेड़ छाड़ के आरोप में आरोपी का जुलूस निकाला था वही पुलिस आज अपने ही एक पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर उस पुलिस कर्मी का जुलूस निकलेगी क्या?
SM NEWS LIVE
जिस बैकुंठपुर पुलिस कुछ दिन पहले एक महिला के साथ छेड़ छाड़ के आरोप में आरोपी का जुलूस निकाला था वही पुलिस आज अपने ही एक पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर उस पुलिस कर्मी का जुलूस निकलेगी क्या?
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- एमसीबी ज़िला के केल्हारी क्षेत्र में बिछिया नदी का सीना चीरकर रेत का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। दिनदहाड़े भारी मशीनों और ट्रकों के जरिए नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन न प्रशासन दिख रहा है, न कार्रवाई।1
- जिस बैकुंठपुर पुलिस कुछ दिन पहले एक महिला के साथ छेड़ छाड़ के आरोप में आरोपी का जुलूस निकाला था वही पुलिस आज अपने ही एक पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर उस पुलिस कर्मी का जुलूस निकलेगी क्या?1
- श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में होली के रंग गुलाल बच्चों के पिचकारी सज गई है एवं सनातनी हिंदू सीजनी त्योहार के सभी समान आप सभी को श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में मिलेगा कम कीमत अच्छा समान जय श्री राम 🚩1
- अंबिकापुर होली एवं ईद-उल फितर (ईद )का त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न अंबिकापुर आगामी 04 मार्च 2026 को होली का त्यौहार एवं 21मार्च को ईद-उल फितर (ईद )का त्यौहार मनाया जायेगा त्यौहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुई इस दौरान नगर निगम महापौर मंजूषा भगत,एवं सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी,आईपीइस राहुल बंसल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनमोल सिंह ढिल्लो नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, समिति के सभी सदस्य जिला एवं पुलिस प्रशासन के के अधिकारी उपस्थित रहे! बैठक में महापौर नगर निगम मंजूषा भगत ने कहा कि सरगुजा जिले में सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाए जाते हैं इस वर्ष में होली एवं ईद-उल फितर (ईद ) का त्योहार सामाजिक सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण ढ़ग से मनाया जायेगा उन्होंने उपस्थित समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी सहयोग और समन्वय कर जिले में शांति सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने की अपील की जिसमें जिले में हमेशा की भांति उत्साह उल्लास के साथ पर्व मनाये जा सके अपर कलेक्टर सुनील नायक ने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तुम आवश्यक कार्रवाई भी होगी उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने मे सहयोग करने एवं सामाजिक सद्भाव बिगड़ने वालों की सूचना सिर्घ जिला एवं पुलिस प्रशासन को देने की अपील की है उन्होंने कहा ईद का त्यौहार के दिन ईदगाह एवं मस्जिदों के पास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे तथा ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी वही त्यौहार के दिन जलपूर्ति विद्युत आपूर्ति आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु चिकित्सालयों में व्यवस्था रहेगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ढिल्लो ने कहा की की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम विजिट करेगी हुड़दंग करने वाले शरारती पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी कानून का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी त्योहारों पर पूर्व ही वाहनों की जांच बिर्थ एनेलाइजर से जांच नशे पर कार्रवाई की जाएगी शिकायत हेतु अमजनों के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया जाएगा उन्होंने इस बैठक हेतु बैठक में सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने मे सहयोग की अपील की बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने पर्व जिले में शांतिपूर्ण लोक परंपरागत ढंग से मनाए जाने हेतु अपने सुझाव रखें जिसमे में कहा गया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय की परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए तेज आवाज डीजे पर कार्रवाई की जाए चौक चौराहों में जांच शराब पीकर वाहन चलाने वालों तीन सवारी पर कार्यवाही हो आपातकालीन सुविधा जैसे चिकित्सा सेवा,एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड, मछुआरों एवं गोताखोरों की टीम एक्टिव रहे! थाना स्तर के कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया जाए मिठाई की मिलावट रासायनिक रंगों आदि की जांच हो!1
- Post by Himanshu raj3
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 सोहागपुर, शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई से लापता युवक अशोक सिंह की लाश उसके घर के पास स्थित नाले में तैरती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह 17 फरवरी से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 21 फरवरी को सोहागपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने घर के पास नाले में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जहां उसकी पहचान अशोक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- नगर निगम कोरबा क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में नए सोपान देने की तैयारी चल रही है। महापौर संजू देवी राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पांडे सदल बल प्रतिदिन सुबह किसी ने किसी क्षेत्र में निकलते हैं और वहां आम लोगों से रूबरू होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश करते हैं कि वह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. उनका मानना है की स्वच्छता की आदत अपनाने से शरीर निरोगी रहता है और आसपास का वतावरण भी साफ सुथरा रहता है.1
- जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सफल '5 प्रतिशत मॉडल' को देशभर में लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया है। पिछले दिनों हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी जिसमें कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी । केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब देश और दुनिया भूजल संकट से चिंतित हैं, ऐसे समय में कोरिया का यह नवाचार पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह मॉडल अब केवल कोरिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बताया कि बैकुंठपुर और सोनहत विकासखंड के गांवों में अभियान चलाकर किसानों को इस मॉडल की जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार और शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप किसानों ने स्वयं आगे आकर अपनी भूमि के एक कोने में सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जल संचयन से जमीन की नमी बढ़ी और फसलों को पर्याप्त लाभ मिला। 'आवा पानी झोंकी अभियान' के अंतर्गत शुरू की गई यह अभिनव पहल जल संरक्षण पर आधारित है। इस मॉडल के तहत खेत या बाड़ी की कुल भूमि के 5 प्रतिशत भाग में सीढ़ीनुमा संरचना वाला सोख्ता गड्ढा तैयार किया जाता है। वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल पुनर्भरण किया जाता है, इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होता है, बल्कि कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।1