logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल संरक्षण जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सफल '5 प्रतिशत मॉडल' को देशभर में लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया है। पिछले दिनों हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी जिसमें कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी । केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब देश और दुनिया भूजल संकट से चिंतित हैं, ऐसे समय में कोरिया का यह नवाचार पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह मॉडल अब केवल कोरिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बताया कि बैकुंठपुर और सोनहत विकासखंड के गांवों में अभियान चलाकर किसानों को इस मॉडल की जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार और शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप किसानों ने स्वयं आगे आकर अपनी भूमि के एक कोने में सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जल संचयन से जमीन की नमी बढ़ी और फसलों को पर्याप्त लाभ मिला। 'आवा पानी झोंकी अभियान' के अंतर्गत शुरू की गई यह अभिनव पहल जल संरक्षण पर आधारित है। इस मॉडल के तहत खेत या बाड़ी की कुल भूमि के 5 प्रतिशत भाग में सीढ़ीनुमा संरचना वाला सोख्ता गड्ढा तैयार किया जाता है। वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल पुनर्भरण किया जाता है, इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होता है, बल्कि कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

14 hrs ago
user_Manoj shrivastav
Manoj shrivastav
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
14 hrs ago

जल संरक्षण जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सफल '5 प्रतिशत मॉडल' को देशभर में लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लिया गया है। पिछले दिनों हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला कलेक्टरों के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी जिसमें कोरिया जिले के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने पर सहमति बनी । केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब देश और दुनिया भूजल संकट से चिंतित हैं, ऐसे समय में कोरिया का यह नवाचार पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह मॉडल अब केवल कोरिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बताया कि बैकुंठपुर और सोनहत विकासखंड के गांवों में अभियान चलाकर किसानों को इस मॉडल की जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार और शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप किसानों ने स्वयं आगे आकर अपनी भूमि के एक कोने में सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जल संचयन से जमीन की नमी बढ़ी और फसलों को पर्याप्त लाभ मिला। 'आवा पानी झोंकी अभियान' के अंतर्गत शुरू की गई यह अभिनव पहल जल संरक्षण पर आधारित है। इस मॉडल के तहत खेत या बाड़ी की कुल भूमि के 5 प्रतिशत भाग में सीढ़ीनुमा संरचना वाला सोख्ता गड्ढा तैयार किया जाता है। वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल पुनर्भरण किया जाता है, इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होता है, बल्कि कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अचानक बतौली भटको पहुंचे कलेक्टर : कस्तूरबा आश्रम की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अधीक्षिका को हटाने के दिए निर्देश  सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत शुक्रवार को बतौली के अचानक निरीक्षण पर पहुँचे। जहां ग्राम भटको स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (आश्रम) का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा वर्तमान छात्रावास अधीक्षिका शांतिमनि कुजूर के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को छात्रावास अधीक्षिका को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं आश्रम की सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए। स्कूल के शिक्षकों से बातचीत करते कलेक्टर अजीत वसंत कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से की मुलाकात निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतौली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने यहाँ पदस्थ डॉक्टर भारत के स्थानांतरण एवं नियमित बीएमओ की नियुक्ति की मांग रखी। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है तथा आमजन में सकारात्मक संदेश गया है। विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी किया था निरीक्षण उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा कस्तूरबा आश्रम का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई गई थी तथा सुधार के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लंबे समय से पदस्थ अधीक्षिका की मनमानी के चलते व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका, जिसका परिणाम आज कलेक्टर की सख्त कार्रवाई के रूप में सामने आया। पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने किया था औचक निरीक्षण इससे पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने करदना हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने प्राथमिक शाला, पीडीएस भवन, मध्यान्ह भोजन केंद्र एवं निर्माणाधीन पीडीएस भवन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अचानक बतौली भटको पहुंचे कलेक्टर : कस्तूरबा आश्रम की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अधीक्षिका को हटाने के दिए निर्देश 
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत शुक्रवार को बतौली के अचानक निरीक्षण पर पहुँचे। जहां ग्राम भटको स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (आश्रम) का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा वर्तमान छात्रावास अधीक्षिका शांतिमनि कुजूर के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को छात्रावास अधीक्षिका को हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं आश्रम की सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए। 
स्कूल के शिक्षकों से बातचीत करते कलेक्टर अजीत वसंत 
कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से की मुलाकात 
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतौली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने यहाँ पदस्थ डॉक्टर भारत के स्थानांतरण एवं नियमित बीएमओ की नियुक्ति की मांग रखी। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है तथा आमजन में सकारात्मक संदेश गया है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी किया था निरीक्षण 
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा कस्तूरबा आश्रम का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई गई थी तथा सुधार के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लंबे समय से पदस्थ अधीक्षिका की मनमानी के चलते व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका, जिसका परिणाम आज कलेक्टर की सख्त कार्रवाई के रूप में सामने आया।
पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने किया था औचक निरीक्षण
इससे पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने करदना हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने प्राथमिक शाला, पीडीएस भवन, मध्यान्ह भोजन केंद्र एवं निर्माणाधीन पीडीएस भवन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • lakhanpur janpad panchyat k gram panchayat kewra mai gambhir samshyaye samney aayi hai pani,gandgi,sarkari jamin sulabh sauchalay k durupyog janwarmwm ko bandhane suchalay janwaro ka aaramgah ban gaya hai.wardwasi mahila n apne ward ka samshya md news k samkch byan karte hue md news k madhyam se sashan-prashan tak apni baat pahuchane ka agrh kiya hai.khas report himanshu raj md news buero cheif ambikapur cg.7805838076.
    4
    lakhanpur janpad panchyat k gram panchayat kewra mai gambhir samshyaye samney aayi hai pani,gandgi,sarkari jamin sulabh sauchalay k durupyog janwarmwm ko bandhane suchalay janwaro ka aaramgah ban gaya hai.wardwasi mahila n apne ward ka samshya md news k samkch byan karte hue md news k madhyam se sashan-prashan tak apni baat pahuchane ka agrh kiya hai.khas report himanshu raj md news buero cheif ambikapur cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही कार्यकर्ताओं की प्रतिनिधियों ने बताया कि अपनी आवाज बुलंद कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। उन्होंने बताया कि केन्द्र हो या राज्य सरकार कोई भी विशेष अवसर आने पर कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की सेवा ली जाती है, जबकि उन्हें लंबी सेवा अवधि के बाद भी शासकीय सेवक का दर्जा नहीं मिल पाया है।60 साल के बाद अगर कोई कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होती है तो उसे 50 हजार रुपए देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर लेती है। लंबे समय के बाद उनकी मानदेय में वृद्धि नहीं होना, जिस तरह से उनसे काम लिया जाता है उसके अनुरूप उन्हें वेतन का नहीं मिलना आदि शिकायतें सरकार से उनकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तो वे वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। हालांकि इस आंदोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का एक बड़ा वर्ग शामिल नहीं था।
    1
    भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही कार्यकर्ताओं की प्रतिनिधियों ने बताया कि अपनी आवाज बुलंद कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। उन्होंने बताया कि केन्द्र हो या राज्य सरकार कोई भी विशेष अवसर आने पर कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की सेवा ली जाती है, जबकि उन्हें लंबी सेवा अवधि के बाद भी शासकीय सेवक का दर्जा नहीं मिल पाया है।60 साल के बाद अगर कोई कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होती है तो उसे 50 हजार रुपए देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर लेती है। लंबे समय के बाद उनकी मानदेय में वृद्धि नहीं होना, जिस तरह से उनसे काम लिया जाता है उसके अनुरूप उन्हें वेतन का नहीं मिलना आदि शिकायतें सरकार से उनकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तो वे वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। हालांकि इस आंदोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का एक बड़ा वर्ग शामिल नहीं था।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सिंगरौली के पीएम आवास गनियारी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
    1
    सिंगरौली के पीएम आवास गनियारी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    पत्रकार Singrauli, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • गंभीर आरोप एक विस्थापित महिला पिछले दो महीने से अपने मुआवजे की राशि के लिए NCL मुख्यालय का चक्कर लगा रही है ॥ उनकी बेटी की शादी है ॥ NCL प्रबंधन के लोग लगातार उसे परेशान कर रहे हैं ॥ परसों जब वे अपनी व्यथा सुना रही थीं तो NCL के अधिकारियों ने पुलिस बुला कर उन्हें आफिस से बाहर निकाल दिया ॥ NCL की गुंडागर्दी चरम पर है ॥
    1
    गंभीर आरोप
एक विस्थापित महिला पिछले दो महीने से अपने मुआवजे की राशि के लिए NCL मुख्यालय का चक्कर लगा रही है ॥ उनकी बेटी की शादी है ॥ NCL प्रबंधन के लोग लगातार उसे परेशान कर रहे हैं ॥ परसों जब वे अपनी व्यथा सुना रही थीं तो NCL के अधिकारियों ने पुलिस बुला कर उन्हें आफिस से बाहर निकाल दिया ॥ NCL की गुंडागर्दी चरम पर है ॥
    user_Saud pathan patrakar
    Saud pathan patrakar
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डगा की बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से पूर्व होगा सीमांकन एसडीएम करेंगे टीम गठित, हटेगा शासकीय भूमि से अतिक्रमण विक्रेता पर हो सकती है कार्यवाही सिंगरौली, सिंगरौली जिले के वरगवां तहसील अंतर्गत चर्चित डगा की बेशकीमती शासकीय जमीन का मामला एक बार फिर करवट बदल रहा है, तहसीलदार बरगवां के बेदखली आदेश पर एसडीएम देवसर ने स्थगन आदेश दिया था जिसकी सुनवाई में एक बड़ा संकेत मिलने की बात सामने आ रही है इस पूरे प्रकरण में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की लड़ाई लड़ रहे भारत सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि यदि शासकीय जमीन में अतिक्रमण है तो निश्चित रूप से जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी एसडीएम ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देते हुए अतिक्रमण की कार्यवाही करने से पूर्व जमीन का सीमांकन करना जरूरी है इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी, आवेदक के अनुसार एसडीएम ने यह भी कहा कि सीमांकन के दौरान यदि शासकीय जमीन में कोई भी अतिक्रमण पाया जाता है तो निश्चित रूप से संबंधित अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बेदखल की कार्रवाई की जाएगी अतिक्रमणकारयों के मंसूबे पर फिर सकता है पानी इस पूरे मामले ने जिस तरह से करवट बदला है ऐसे में माना जा रहा है कि यदि शासकीय जमीन में अतिक्रमण हुआ है तो निश्चित रूप से अतिक्रमण करने वालों के मंसूबे पर पानी फिर सकता है मामले पर एक नजर राजा सरई निवाशी भरत सिंह का आरोप है कि ग्राम डगा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 2130 रकवा 2.8330 हे० से रमेश प्रसाद शाह पिता लालमन शाह, शिवशंकर शाह पिता नन्दलाल शाह, अरूण कुमार पिता कैलाशराम केवट राजीव कुमार पिता ओमप्रकाश तायल, सतेन्द्र कुमार पिता श्रीकान्त पाण्डेय शासकीय भूमि में अतिक्रमण किए हैं, यह भी बताया गया कि ये सभी लोग किसी से जमीन खरीदे हैं लेकिन विक्रेता ने इन्हें दूसरे जगह जमीन दिखाकर रजिस्ट्री करा दी है जबकि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है वो दूसरे जगह है और जिस जमीन को दिखाया गया है वो बहुत ही बेशकीमती शासकीय जमीन है विक्रेता पर हो सकती है कार्यवाही इस पूरे मामले में जमीन के विक्रेता राजकुमार विश्वकर्मा निवासी ढोटी पर भी कार्यवाही हो सकती है क्योंकि आवेदक भरत सिंह ने दावे के साथ बताया है कि विक्रेता राजकुमार विश्वकर्मा ने उक्त शासकीय जमीन को दिखाकर सभी क्रेतागणों को किसी दूसरे जगह जमीन की रजिस्ट्री कराई है अब सीमांकन के बाद जब उक्त जमीन शासकीय पाई जाती है तो निश्चित रूप से विक्रेता के विरुद्ध भी कार्यवाही तय माना जा रहा है अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रभावित होंगे आसपास के लोग इस पूरे मामले में आवेदक भरत सिंह ने बताया कि जिस जगह शासकीय जमीन है उसके आसपास बस्ती है जहां कई लोग रहते हैं और यदि शासकीय जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कई लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा और भविष्य में कोई शासकीय निर्माण कार्य करना हुआ तो जमीन नहीं बचेगी कुल मिलाकर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है
    1
    डगा की बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से पूर्व होगा सीमांकन 
एसडीएम करेंगे टीम गठित, हटेगा शासकीय भूमि से अतिक्रमण 
विक्रेता पर हो सकती है कार्यवाही 
सिंगरौली, सिंगरौली जिले के वरगवां तहसील अंतर्गत चर्चित डगा की बेशकीमती शासकीय जमीन का मामला एक बार फिर करवट बदल रहा है, तहसीलदार बरगवां के बेदखली आदेश पर एसडीएम देवसर ने स्थगन आदेश दिया था जिसकी सुनवाई में एक बड़ा संकेत मिलने की बात सामने आ रही है इस पूरे प्रकरण में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की लड़ाई लड़ रहे भारत सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि यदि शासकीय जमीन में अतिक्रमण है तो निश्चित रूप से जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी एसडीएम ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देते हुए अतिक्रमण की कार्यवाही करने से पूर्व जमीन का सीमांकन करना जरूरी है इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी, आवेदक के अनुसार एसडीएम ने यह भी कहा कि सीमांकन के दौरान यदि शासकीय जमीन में कोई भी अतिक्रमण पाया जाता है तो निश्चित रूप से संबंधित अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बेदखल की कार्रवाई की जाएगी 
अतिक्रमणकारयों के मंसूबे पर फिर सकता है पानी 
इस पूरे मामले ने जिस तरह से करवट बदला है ऐसे में माना जा रहा है कि यदि शासकीय जमीन में अतिक्रमण हुआ है तो निश्चित रूप से अतिक्रमण करने वालों के मंसूबे पर पानी फिर सकता है
मामले पर एक नजर
राजा सरई निवाशी भरत सिंह का आरोप है कि ग्राम डगा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 2130 रकवा 2.8330 हे० से रमेश प्रसाद शाह पिता लालमन शाह, शिवशंकर शाह पिता नन्दलाल शाह, अरूण कुमार पिता कैलाशराम केवट राजीव कुमार पिता ओमप्रकाश तायल, सतेन्द्र कुमार पिता श्रीकान्त पाण्डेय शासकीय भूमि में अतिक्रमण किए हैं, यह भी बताया गया कि ये सभी लोग किसी से जमीन खरीदे हैं लेकिन विक्रेता ने इन्हें दूसरे जगह जमीन दिखाकर रजिस्ट्री करा दी है जबकि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है वो दूसरे जगह है और जिस जमीन को दिखाया गया है वो बहुत ही बेशकीमती शासकीय जमीन है
विक्रेता पर हो सकती है कार्यवाही 
इस पूरे मामले में जमीन के विक्रेता राजकुमार विश्वकर्मा निवासी ढोटी पर भी कार्यवाही हो सकती है क्योंकि आवेदक भरत सिंह ने दावे के साथ बताया है कि विक्रेता राजकुमार विश्वकर्मा ने उक्त शासकीय जमीन को दिखाकर सभी क्रेतागणों को किसी दूसरे जगह जमीन की रजिस्ट्री कराई है अब सीमांकन के बाद जब उक्त जमीन शासकीय पाई जाती है तो निश्चित रूप से विक्रेता के विरुद्ध भी कार्यवाही तय माना जा रहा है 
अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रभावित होंगे आसपास के लोग 
इस पूरे मामले में आवेदक भरत सिंह ने बताया कि जिस जगह शासकीय जमीन है उसके आसपास बस्ती है जहां कई लोग रहते हैं और यदि शासकीय जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कई लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा और भविष्य में कोई शासकीय निर्माण कार्य करना हुआ तो जमीन नहीं बचेगी कुल मिलाकर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है
    user_उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के केल्हारी क्षेत्र अंतर्गत बिछिया ग्राम की नदी का सीना चीरकर खुलेआम अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं मानो कानून, प्रशासन और नियम—तीनों रेत में दफ़न हो चुके हों। नदी की तलहटी तक भारी मशीनें उतार दी गई हैं और दिन-रात रेत निकाली जा रही है। ग्राम पंचायत बिछिया में बड़े पैमाने पर अवैध रेत का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सवाल यह नहीं कि रेत निकाली जा रही है, सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में इस नदी में पानी बचेगा भी? जिस रफ्तार से उत्खनन हो रहा है, उससे नदी का अस्तित्व ही खतरे में दिख रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञ चेताते रहे हैं कि अंधाधुंध रेत उत्खनन से भू-जल स्तर खतरनाक हद तक गिरता है, नदी की प्राकृतिक संरचना नष्ट होती है और आसपास के गांवों में जल संकट गहराता है। बावजूद इसके, मुनाफे के अंधेपन में रेत माफिया भविष्य को बर्बाद करने पर आमादा हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहर से आकर जिले में अवैध रेत कारोबार चरम पर है। रेत माफिया इतने बेखौफ हैं कि भोले-भाले ग्रामीणों को चंद पैसों का लालच देकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि असली खेल के खिलाड़ी लाखों-करोड़ों की रेत बाहर बेचकर मालामाल हो रहे हैं। नदी उजड़ रही है, पर्यावरण नष्ट हो रहा है, लेकिन माफिया का साम्राज्य फल-फूल रहा है। सबसे बड़ा सवाल—प्रशासन कहाँ है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं देता, या जानबूझकर आँखें मूँद ली गई हैं? रेत माफिया को खुली छूट क्यों? और कब तक इस जिले की नदियों का इस तरह कत्ल होता रहेगा?
    3
    मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के केल्हारी क्षेत्र अंतर्गत बिछिया ग्राम की नदी का सीना चीरकर खुलेआम अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं मानो कानून, प्रशासन और नियम—तीनों रेत में दफ़न हो चुके हों। नदी की तलहटी तक भारी मशीनें उतार दी गई हैं और दिन-रात रेत निकाली जा रही है।
ग्राम पंचायत बिछिया में बड़े पैमाने पर अवैध रेत का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सवाल यह नहीं कि रेत निकाली जा रही है, सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में इस नदी में पानी बचेगा भी? जिस रफ्तार से उत्खनन हो रहा है, उससे नदी का अस्तित्व ही खतरे में दिख रहा है।
पर्यावरण विशेषज्ञ चेताते रहे हैं कि अंधाधुंध रेत उत्खनन से भू-जल स्तर खतरनाक हद तक गिरता है, नदी की प्राकृतिक संरचना नष्ट होती है और आसपास के गांवों में जल संकट गहराता है। बावजूद इसके, मुनाफे के अंधेपन में रेत माफिया भविष्य को बर्बाद करने पर आमादा हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहर से आकर जिले में अवैध रेत कारोबार चरम पर है। रेत माफिया इतने बेखौफ हैं कि भोले-भाले ग्रामीणों को चंद पैसों का लालच देकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि असली खेल के खिलाड़ी लाखों-करोड़ों की रेत बाहर बेचकर मालामाल हो रहे हैं। नदी उजड़ रही है, पर्यावरण नष्ट हो रहा है, लेकिन माफिया का साम्राज्य फल-फूल रहा है।
सबसे बड़ा सवाल—प्रशासन कहाँ है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं देता, या जानबूझकर आँखें मूँद ली गई हैं?
रेत माफिया को खुली छूट क्यों?
और कब तक इस जिले की नदियों का इस तरह कत्ल होता रहेगा?
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • लैपटॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का लेपटॉप सहित बैग किया गया जप्त....... थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप सहित बैग किया गया जप्त। आरोपी पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को दिया था अंजाम। आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही। मामले का संक्षीप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 25/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24/02/26 को रायपुर ट्रैन से अंबिकापुर आने के दौरान प्रार्थिया का जानपहचान एक अज्ञात युवक से हुआ था, अंबिकापुर आने के बाद प्रार्थिया उक्त युवक के साथ रेल्वे स्टेशन के प्रतीक्षालय मे बैठी थी, कुछ देर बाद प्रार्थिया अपना बैग उक्त युवक को देखने बोलकर वाशरूम चली गई, जो वापस आकर देखी कि प्रार्थिया का बैग मौक़े पर नहीं था और उक्त युवक भी मौक़े पर नहीं था, अज्ञात युवक द्वारा प्रार्थिया का बैग जिसमे Zebronics company का लैपटॉप एवं एक चश्मा एवं कपड़े आदि को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 106/26 धारा 331(2),305 (ए), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लेख कर संदेह के आधार पर आरोपी शुभम महावर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शुभम महावर पिता पुरुषोत्तम महावर उम्र 34 वर्ष 'निवासी मकान नम्बर 147 हनुमान रोड कटरा भार्केट राधौगढ़ गुना म.प्र. हा. मु. आनंद बिहार फेस 2 दुर्ग का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया का लैपटाप चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का चोरी किया हुआ बैग एवं लैपटाप बरामद किया गया, आरोपी द्वारा पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे आरक्षक उमेश गुप्ता सक्रिय रहे।
    1
    लैपटॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का लेपटॉप सहित बैग किया गया जप्त.......
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप सहित बैग किया गया जप्त।
आरोपी पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को दिया था अंजाम।
आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।
मामले का संक्षीप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 25/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24/02/26 को रायपुर ट्रैन से अंबिकापुर आने के दौरान प्रार्थिया का जानपहचान एक अज्ञात युवक से हुआ था, अंबिकापुर आने के बाद प्रार्थिया उक्त युवक के साथ रेल्वे स्टेशन के प्रतीक्षालय मे बैठी थी, कुछ देर बाद प्रार्थिया अपना बैग उक्त युवक को देखने बोलकर वाशरूम चली गई, जो वापस आकर देखी कि प्रार्थिया का बैग मौक़े पर नहीं था और उक्त युवक भी मौक़े पर नहीं था, अज्ञात युवक द्वारा प्रार्थिया का बैग जिसमे Zebronics company का लैपटॉप एवं एक चश्मा एवं कपड़े आदि को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 106/26 धारा 331(2),305 (ए), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लेख कर संदेह के आधार पर आरोपी शुभम महावर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शुभम महावर पिता पुरुषोत्तम महावर उम्र 34 वर्ष 'निवासी मकान नम्बर 147 हनुमान रोड कटरा भार्केट राधौगढ़ गुना म.प्र. हा. मु. आनंद बिहार फेस 2 दुर्ग का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया का लैपटाप चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का चोरी किया हुआ बैग एवं लैपटाप बरामद किया गया, आरोपी द्वारा पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे आरक्षक उमेश गुप्ता सक्रिय रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • एसईसीएल गेवरा परियोजना स्थित ऊर्जानगर गेवरा परियोजना के बड़े शिव मंदिर में ऊर्जा महिला समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों से एक-दूसरे का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया। महिलाओं ने ठुमके लगाते हुए फॉगिंग के बीच रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। होली के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर महिला समिति की सदस्यों ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लिया। गुजिया, नमकीन और अन्य व्यंजनों के साथ आपसी मेलजोल का सिलसिला चलता रहा।
    1
    एसईसीएल गेवरा परियोजना स्थित ऊर्जानगर गेवरा परियोजना के बड़े शिव मंदिर में ऊर्जा महिला समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों से एक-दूसरे का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया। महिलाओं ने ठुमके लगाते हुए फॉगिंग के बीच रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। होली के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर महिला समिति की सदस्यों ने होली के विशेष पकवानों का आनंद लिया। गुजिया, नमकीन और अन्य व्यंजनों के साथ आपसी मेलजोल का सिलसिला चलता रहा।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.