Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली सरकार की नई पहल, CM रेखा गुप्ता ने एंबुलेंस और सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ‘अपना घर आश्रम’ और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल के तहत कई एंबुलेंस और सेवा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों, बुजुर्गों और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य एवं सहायता सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
Jyoti Sharma
दिल्ली सरकार की नई पहल, CM रेखा गुप्ता ने एंबुलेंस और सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ‘अपना घर आश्रम’ और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल के तहत कई एंबुलेंस और सेवा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों, बुजुर्गों और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य एवं सहायता सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- बवाना नहर में युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर टीम बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक युवक नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में युवक की खोजबीन कर रही है। वहीं, युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है।1
- pihani road sihani road ke pass Chaman colony Manoj Nayak ki ke pass Matti girte Hain aur Maine kai to mere per akad ke Aaye The uska naam hai Tejpal hai aur yahan gadi aati Hai to number ki gadi bhi aati Hai1
- GGC कॉन्फ्रेंस में बिज़नेस ग्रोथ और नेटवर्किंग पर बड़ा फोकस दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी दिल्ली में एक नई और तेजी से उभरती हुई पहल देखने को मिल रही है, जिसका नाम है Global Guild of Commerce (GGC)। यह केवल एक सामान्य संगठन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्रयास है जो व्यापारिक समुदाय की आवाज़ को मजबूत करता है और उन्हें ज़मीनी स्तर पर सहयोग देकर उनके व्यवसाय के विस्तार और विकास में सक्रिय भूमिका निभाता है। GGC के चेयरमैन श्री विशाल सिंह के नेतृत्व में यह संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है, जहाँ छोटे, मध्यम और बड़े सभी प्रकार के व्यवसायों को एक साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। हाल ही में दिल्ली के Pragati Maidan में आयोजित GGC कॉन्फ्रेंस ऑन बिज़नेस ग्रोथ में देशभर से आए कई व्यवसायी, मीडिया पर्सनालिटीज़ और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि अब बड़े बिज़नेस, मिड-लेवल बिज़नेस और स्टार्टअप्स सभी GGC से जुड़ रहे हैं, और एक साझा विकास मॉडल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग (collaboration) है, जहाँ सभी व्यवसायी एक-दूसरे के अनुभव, संसाधन और नेटवर्क को साझा करके आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर GGC फीनिक्स – सेंट्रल दिल्ली चैप्टर की औपचारिक शुरुआत की गई। इस चैप्टर के प्रमुख नेतृत्व इस प्रकार हैं: प्रेसिडेंट: Suddha Babbar सेक्रेटरी: डॉ. आशीष जोशी मेंटर: श्री विशाल ग्रोवर लीडरशिप में शामिल प्रतिष्ठित हस्ती: श्री अनिल भारद्वाज, Shivankit Tewathia, Sahin Rohatgi, Varun Garg, Jyoti Chauhan ji कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि GGC एक ऐसा बिज़नेस इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जहाँ हर व्यवसाय — छोटा हो या बड़ा — एक साथ बढ़ रहा है और एक-दूसरे की मजबूती बन रहा है। यहाँ व्यवसायी न केवल जुड़ रहे हैं, बल्कि साझेदारी, सहयोग, अनुभव साझा करने और नए अवसर बनाने की दिशा में भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह मॉडल आने वाले समय में बिज़नेस कम्युनिटी के लिए एक मजबूत और स्थायी विकास संरचना बन सकता है। अगर आप भी इस पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो संपर्क किया जा सकता है: 📞 7428052835 कहा जा रहा है कि GGC आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी अपने चैप्टर विस्तार करेगा और व्यापारिक समुदाय को एक मजबूत सहयोग प्रणाली प्रदान करेगा।1
- सादड़ी-फालना के व्यापारी अनिकेत जेन की कार कुएं में गिरने से हुई मौत, शव व कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला सादड़ी /एक पाली-तेज भीकाराम कंडारा-रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुएं में गिर गई। हादसे में फालना निवासी व्यापारी अनिकेत जैन की मौत हो गई। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला, जबकि कार को जेसीबी से बांधकर बाहर निकाला गया।हादसा सायरा थाना इलाके के रणकपुर घाटे में मग्गा के पास अमराई वेली के विकट मोड़ पर रविवार शाम 4:30 बजे हुआ। कुआं 50 फीट से ज्यादा गहरा है, लेकिन कार 10 से 12 फीट पर ही फंस गई थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी कानाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत कर शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सायरा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। कार के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान फालना हाल बाली निवासी व्यापारी अनिकेत (29) पुत्र सुरेश जैन हुई है। फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे अनिकेत जानकारी के मुताबिक, अनिकेत रविवार शाम को अपनी कार से फालना से सायरा की ओर अकेले आ रहे थे। इसी दौरान रणकपुर घाटे के अमराई वेली स्थित खतरनाक मोड़ पर करीब साढ़े 4 बजे कार की रफ्तार तेज होने से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- दिल्ली के प्रेम नगर-3 इलाके में 27 वर्षीय मनीष झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके गले पर गहरे घाव मिले हैं, जिससे परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।1
- श्री नारायण सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित जम्मू एंड कश्मीर रेजिडेंट कार्यालय से अपनी सेवाएं पूरी कर ली हैं और अब वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे बिलासपुर सेवक सभा, दिल्ली के भी सदस्य हैं।1
- दिल्ली सरकार की नई पहल, CM रेखा गुप्ता ने एंबुलेंस और सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ‘अपना घर आश्रम’ और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल के तहत कई एंबुलेंस और सेवा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों, बुजुर्गों और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य एवं सहायता सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।1