Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बांदा। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और बाजारों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने बरखंडी नाका से लेकर महेश्वरी देवी मंदिर, मेन चौक, फूल वाली गली, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी, न्यू मार्केट और रामलीला मैदान तक अभियान चलाया।
भारतसूत्र Live TV
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बांदा। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और बाजारों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने बरखंडी नाका से लेकर महेश्वरी देवी मंदिर, मेन चौक, फूल वाली गली, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी, न्यू मार्केट और रामलीला मैदान तक अभियान चलाया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बांदा। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और बाजारों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका की टीम ने बरखंडी नाका से लेकर महेश्वरी देवी मंदिर, मेन चौक, फूल वाली गली, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी, न्यू मार्केट और रामलीला मैदान तक अभियान चलाया।1
- बांदा के किसानों के लिए बड़ी खबर | कृषि मशीनें किराये पर मिल रहीं | Banda Breaking News Today | Agriculture Update बांदा जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल और अन्य कृषि मशीनें किराये पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे छोटे और मध्यम किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करने में सुविधा मिलती है और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सकती है।1
- स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी! स्कूलों में अभेद्य सुरक्षा: चित्रकूट के PM SHRI विद्यालयों में तैनात होंगे 3-3 सिक्योरिटी गार्ड, 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में होगी ड्यूटी!2
- सतना। सोहावल मोड पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया कर रहे कार्रवाई। संयुक्त प्रशासनिक दल की कार्रवाई में नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर हो रहा चालान। जांच टीम में यातायात पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल। 14 गाड़ियों के चालान काटे1
- जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने की मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास आदि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा *विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश* चित्रकूट, 07 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय, चित्रकूट में मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृक्षारोपण अभियान, निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं वीबी-जी रामजी योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने वीबी-जी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिकाधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो चकबंदी संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक गौशालाओं में योजना के अंतर्गत अनुमन्यतानुसार भूमि सुधार, वृक्षारोपण, अतिरिक्त पशुशेड, जलभराव वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग आदि कार्य कराए जाएं, जिससे गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकासखंड में ऐसे कम से कम एक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए, जहां बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हों तथा आवासों का निर्माण क्लस्टर के रूप में कराया जा सके। इस क्रम में विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर तथा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत डोडामाफी में कोल जनजाति के आवास क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर्स के संतृप्तीकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 84 विद्यालयों में अवशेष बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राथमिकता पर कराया जाए। वहीं कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल वाले 200 विद्यालयों में कंटीले तार (Concertina Wire) लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष जो भी अन्य कार्य अभी असंतृप्त हैं, उन्हें ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्राथमिकता से पूर्ण कराते हुए विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संतृप्त किया जाए। जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां भी कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने बजरंग वाटिका, नक्षत्र वाटिका एवं हरिशंकरी के पौधारोपण हेतु स्थल चयन एवं आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधों का उठान एवं निर्धारित तिथि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने को कहा। निराश्रित गोवंश का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी सामुदायिक गौशालाओं में निराश्रित गोवंश का अनिवार्य रूप से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अन्ना गोवंश सड़कों अथवा किसानों की निजी भूमि पर नहीं पाया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित विकासखंड का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने गौशालाओं में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का प्राथमिकता पर निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मिट्टी, बजरी, खड़ंजा आदि का उपयोग कर गौशालाओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही गौशालाओं के कायाकल्प से संबंधित अनुमन्य कार्य वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाए।1
- चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है चित्रकूट रैपुरा मदना फ़ुटहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट 3 महिलाओं समेत 5 घायल मामला दर्ज। मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत मदना के फ़ुटहा गांव का है जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारपीट की है जिसमें 3महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए मारपीट में घायल सुखलाल पुत्र मोहन ने बताया कि वह घर से अपनी भैंस लेकर चराने जा रहा था और जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंचा वैसे रास्ते में पहले से मारपीट की इरादे से बैठे हैं धर्मपाल रघुवीर राजकरन भगवान दीन और रविकरन उसे गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर पांच लोग लाठी डंडे लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसको बचाने के उसके भाई रामसागर भाभी कुसमा ज्ञानवती और उसकी भतीजी शिवानी के साथ में दबंगों ने मारपीट की है जिनकी तहरीर पीड़ित ने रायपुर थाने में दी है जान दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुखलाल का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है1
- Post by Pintu Dubey4