Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP Crime: नरभक्षी साइको किलर का वीडियो वायरल, इंसान को मारकर मांस खाने और खून पीने का आरोप...
Sumit Singh Chandel
MP Crime: नरभक्षी साइको किलर का वीडियो वायरल, इंसान को मारकर मांस खाने और खून पीने का आरोप...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से एक परिवार ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम कुदरी-अमहा निवासी विमला बाई पाव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र गणेश पाव और पड़ोस में रहने वाली युवती शांतिबाई के बीच आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय हुआ था, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के समक्ष भी दी गई थी। आवेदन के अनुसार 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे होली के अवसर पर युवती के परिजनों ने गणेश पाव को पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पत्थरों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना 112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- बांधवगढ़ में बाघ का नाइट राउंड! आधी रात ऑफिस-आवास के चक्कर, कर्मचारी बोले साहब निरीक्षण पर हैं क्या? उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र कार्यालय और रेंजर आवास परिसर में इन दिनों एक बाघ की अनोखी “नाइट ड्यूटी” चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से आधी रात के बाद बाघ आराम से ऑफिस और आवास परिसर के आसपास चक्कर लगाते दिखाई दे रहा है। जंगल का राजा जैसे किसी खास मिशन पर निकलता हो और सीधा सरकारी परिसर का ही रुख कर रहा हो। कर्मचारियों के अनुसार शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई सामान्य वन्यजीव होगा, लेकिन जब लगातार कई रातों तक बाघ की मौजूदगी देखी गई तो सब चौकन्ने हो गए। हालांकि इस घटना को लेकर कर्मचारियों के बीच हल्का-फुल्का मजाक भी चल रहा है। कुछ लोग हंसते हुए कहते हैं कि लगता है बाघ साहब रात में चेक करने आते हैं कि कर्मचारी ठीक से ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं। मजाक के बीच डर भी बना हुआ है। आखिर जंगल का राजा जब बार-बार ऑफिस और आवास के आसपास घूमे तो सावधानी जरूरी हो जाती है। मामले की जानकारी मिलते ही पार्क प्रबंधन ने कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। रात के समय अकेले बाहर न निकलने और परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र जंगल से लगा हुआ है, इसलिए बाघ का आसपास आना असामान्य नहीं है। फिर भी लगातार उसकी गतिविधि को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल कर्मचारियों के बीच यही चर्चा है कि जंगल का राजा भी शायद इन दिनों नाइट राउंड पर है।1
- टिकट क्लर्क’ पर Scam का दावा करती है कि क्लर्क ने 1000 रुपये के बदले उसे टिकट भी नहीं दिया है।1
- मैहर। मां शारदा देवी धाम मैहर में रोपवे व्यवस्था को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और रोपवे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बने कि *“अंधेर नगरी चौपट राजा”* वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आई। एक ओर चैत मेले की तैयारियों के नाम पर रोपवे सेवा बंद कर दी गई, वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन टिकट बुकिंग जारी रही, जिससे बाहर से आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार *उत्तर प्रदेश से आए एक दर्शनार्थी ने दिनांक 05 मार्च 2026* को मां शारदा देवी के दर्शन के लिए रोपवे से जाने हेतु ऑनलाइन टिकट बुक की थी। लेकिन चैत मेले को दृष्टिगत रखते हुए रोपवे में मेंटिनेंस कार्य चलने के कारण आम श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा बंद कर दी गई थी।बताया जाता है कि रोपवे बंद होने की जानकारी मिलने के बाद भी उक्त श्रद्धालु किसी तरह पैदल या अन्य माध्यम से मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने अपनी ऑनलाइन टिकट कैंसिल कर भुगतान की गई *राशि वापस करने की मांग रोपवे प्रबंधन से की, लेकिन आरोप है कि रोपवे प्रबंधक द्वारा न तो टिकट का पैसा वापस किया गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।* दर्शनार्थी का कहना है कि वह दिनभर रोपवे कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के पास भटकता रहा, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। न तो रोपवे बंद होने के कारण किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की गई और न ही ऑनलाइन टिकट का रिफंड किया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा। *सबसे बड़ा सवाल* *जब रोपवे सेवा पहले से बंद थी तो,ऑनलाइन टिकट बुकिंग क्यों जारी रही?* 📍*प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल* इस पूरे घटनाक्रम के बाद मैहर जिला देवीजी प्रशासन और प्रशासक की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रोपवे सेवा बंद थी तो इसकी पूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से जारी की गई थी तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग तत्काल क्यों नहीं रोकी गई। 📍*प्रबंधन पर तानाशाही रवैये का आरोप* रोपवे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोपवे प्रबंधन का रवैया तानाशाही जैसा हो गया है, जहां श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आता। 📍*श्रद्धालुओं में नाराजगी* घटना के बाद श्रद्धालुओं में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि *धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ यदि इस तरह की अव्यवस्था होगी, तो यह न केवल व्यवस्था पर प्रश्न खड़े करेगा बल्कि मैहर की धार्मिक छवि को भी प्रभावित करेगा।3
- *थाना बदेरा पुलिस को लेकर ग्रुप में चल रही खबर की क्या है हकीकत, पूरे घटनाक्रम की होना चाहिए जांच।* *मैहर/बदेरा* मामला भागलपुर पहाड़ उत्तर पट्टी थाना बदेरा जिला मैहर का है। जिसमें खबर एवं वीडियो के माध्यम से मुकेश साकेत के द्वारा अपने बयान में बदेरा पुलिस के कार्यशैली को लेकर बदेरा थाना प्रभारी सहित आरक्षकों पर आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से जिसको सुना और देखा जा सकता है। लेकिन मामला को जिस तरह बताया जा रहा है। इस तारतम्य में वही के निवासी पसिंगा पारधि एवं उसके घर की महिलाओं के द्वारा जो कुछ वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा है उसमें कुछ और ही हकीकत प्रतीत हो रहा है। जो एक गहन जांच का विषय है कि आखिर वास्तविकता क्या है? क्योंकि ऐसा लग रहा है कि इस मामले में कुछ अलग ही दिखाकर मामले को दिखाया जा रहा है। जिसकी पूरी हकीकत गहन जांच के उपरांत थी स्पष्ट हो सकती है। भदनपुर पहाड़ में गुंडागर्दीक का आतंक फैला है जिससे पारधी बे घर होने पर मजबूर है। फिलहाल पुरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करने के आदेश मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने दे दिए हैं। सात दिवस के भीतर रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, साथ ही जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी पसिंगा पारधी आत्महत्या करने पर विवश हो रहे । पसिंगा पारधी एवं उसके परिवार का दर्दभरा एक वीडियो वायरल हो रहा है सुनिए क्या कहा जा रहा ईस विडिओ मे।1
- सतना, मध्य प्रदेश: सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राजा भैया डोहर (पुत्र भूरा डोहर) के रूप में हुई है, जो कि किटहा गांव का निवासी था। घटना का विवरण लापता होने की खबर: राजा भैया डोहर बीते 2 मार्च से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। शव की बरामदगी: गुरुवार को मझगवां के मोटवा गांव से लगे जंगल में ग्रामीणों ने एक महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देखा। पहचान: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भांजे ने शव की पहचान अपने मामा के रूप में की। पुलिस की कार्रवाई मृतक हाल ही में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश या अन्य कारण हैं। मुख्य बिंदु: मृतक: राजा भैया डोहर (42 वर्ष) स्थान: मोटवा गांव के पास का जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र। स्थिति: मृतक 2 मार्च से लापता था और हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।1
- राहुल सिंह राणा, 9407812622, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। नशा मुक्त भारत के उद्देश्य को लेकर देशभर में पदयात्रा कर रहे प्रेरणादायक वक्ता पल्लव देव शुक्रवार को शहडोल पहुंचे। उनके शहर आगमन पर युवाओं और समाजसेवियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी एवं पार्षद सिल्लू रजक के नेतृत्व में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और नशा मुक्ति अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया। पल्लव देव असम के श्रीभूमि से देशव्यापी पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह पदयात्रा 5 मई 2025 से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर उन्हें सकारात्मक और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। वे पूरे देश में “Against Drugs – Choose Life, Not Drugs” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शहडोल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवाओं और समाजसेवियों ने उनके इस अभियान की सराहना की और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर पल्लव देव ने कहा कि यदि देश का युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाता है तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन बहुत अनमोल है और इसे नशे जैसी बुराइयों में नष्ट करने के बजाय अच्छे कार्यों, समाज सेवा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पल्लव देव ने बताया कि उनकी यह पदयात्रा देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों, चार धाम, राम मंदिर, शक्तिपीठ, अमरनाथ और अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि वे यह पूरी यात्रा बिना किसी आर्थिक सहयोग के कर रहे हैं, ताकि समाज को सेवा, त्याग और जागरूकता का संदेश दिया जा सके। पल्लव देव की इस प्रेरणादायक यात्रा ने शहडोल के युवाओं और नागरिकों के बीच नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है। लोगों ने आशा जताई कि इस तरह के प्रयासों से समाज में नशे के खिलाफ मजबूत जनजागरण होगा और युवा एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।1
- जमीनी विवाद में भड़की हिंसा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल जिले के ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बसंत जायसवाल अपनी जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे थे। इसी जमीन को लेकर गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले बहस हुई, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से बसंत जायसवाल पर हमला कर दिया। इस दौरान बसंत जायसवाल के साथ उनकी पत्नी विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल भी मारपीट की चपेट में आ गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट और हंगामा साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अमरपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लवकुश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, शांति जायसवाल और नीलू जायसवाल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।1
- *थाना बदेरा पुलिस को लेकर ग्रुप में चल रही खबर की क्या है हकीकत, पूरे घटनाक्रम की होना चाहिए जांच।* *मैहर/बदेरा* मामला भागलपुर पहाड़ उत्तर पट्टी थाना बदेरा जिला मैहर का है। जिसमें खबर एवं वीडियो के माध्यम से मुकेश साकेत के द्वारा अपने बयान में बदेरा पुलिस के कार्यशैली को लेकर बदेरा थाना प्रभारी सहित आरक्षकों पर आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से जिसको सुना और देखा जा सकता है। लेकिन मामला को जिस तरह बताया जा रहा है। इस तारतम्य में वही के निवासी पसिंगा पारधि एवं उसके घर की महिलाओं के द्वारा जो कुछ वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा है उसमें कुछ और ही हकीकत प्रतीत हो रहा है। जो एक गहन जांच का विषय है कि आखिर वास्तविकता क्या है? क्योंकि ऐसा लग रहा है कि इस मामले में कुछ अलग ही दिखाकर मामले को दिखाया जा रहा है। जिसकी पूरी हकीकत गहन जांच के उपरांत थी स्पष्ट हो सकती है। भदनपुर पहाड़ में गुंडागर्दीक का आतंक फैला है जिससे पारधी बे घर होने पर मजबूर है। फिलहाल पुरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करने के आदेश मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने दे दिए हैं। सात दिवस के भीतर रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, साथ ही जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी पसिंगा पारधी आत्महत्या करने पर विवश हो रहे । पसिंगा पारधी एवं उसके परिवार का दर्दभरा एक वीडियो वायरल हो रहा है सुनिए क्या कहा जा रहा ईस विडिओ मे।1