Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप बताओ कि आपका मोस्ट देवता कौन है मेरे देवता तो भैरू बाबा काल भैरव है और आपके मोस्ट देता कौन है कमेंट करके बताओ
Rakesh kumar
आप बताओ कि आपका मोस्ट देवता कौन है मेरे देवता तो भैरू बाबा काल भैरव है और आपके मोस्ट देता कौन है कमेंट करके बताओ
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली सेवा मंडल अस्पताल में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पाली सेवा मंडल एवं जिला अन्धता निवारण समिति पाली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पाली सेवा मंडल अस्पताल नया गाँव पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के प्रमोद जेथलिया ने बताया कि शिविर में आँखों से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवाईयाँ दी गई तथा मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया जिनका शुक्रवार को निशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर 210 नेत्र रोगियों की जांच की गई। शिविर में भर्ती मरीजों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की गई।1
- हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में होंगे विविध आयोजन* *9 से 17 अगस्त तक प्रदर्शनी, रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी, । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं शहरी स्तर पर किया जाएगा। अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग ढाई लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवधि में प्रदर्शनी, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैण्डल मार्च, तिरंगा प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जयपुर से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जिला कलक्टर शामिल हुए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने उनके कक्ष में संबंधित विभागों की बैठक लेकर अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ थीम होगी। साथ ही इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों एवं उनके प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों, भामाशाहों, दानदाताओं, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य सक्रिय व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 14 अगस्त को जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शालीन सजावट एवं मौन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा लघु फिल्मों का प्रदर्शन, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सभी राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के कार्यक्रमों के तहत 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता से तिरंगा रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा होगा। 11 एवं 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रत्येक शहरी निकाय एवं ग्राम पंचायत में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला आयोजित किया जाएगा। यहां तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 13 से 17 अगस्त तक सभी शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं स्मारकों को तिरंगा थीम पर एलईडी लाइटिंग एवं आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं शहरी निकाय के मुख्य बाजार, पंचायत कार्यालय, सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं बस स्टैंड आदि स्थानों पर ‘एक तिरंगा कैनवास’ लगाया जाएगा, जिस पर आमजन देशभक्ति से जुड़े संदेश एवं हस्ताक्षर अंकित करेंगे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों, शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाए। वहीं 14 अगस्त को सायं 7 बजे तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत तिरंगा वॉलंटियर्स का पंजीकरण भी किया जाएगा। ये वॉलंटियर्स आमजन को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रध्वज के महत्व, ध्वजारोहण के नियमों तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। -----------2
- जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित होगा मिनी सचिवालय ब्यावर, 6 अगस्त। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक हितैषी प्रशासनिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने मिनी सचिवालय के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, हरित विकास, डिजिटल प्रशासन और बेहतर जनसुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। मिनी सचिवालय के लिए 300 बीघा से अधिक भूमि आरक्षित एवं आवंटित की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय के लिए हाईवे एवं विजयनगर रोड से सटी 62,800 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। इस विशाल परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे जिले के विभिन्न कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित हो सकें और आमजन को सभी शासकीय सेवाएं एकीकृत एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि परिसर में 25 से अधिक जिला स्तरीय कार्यालयों के लिए भूमि का आवंटन एवं चिन्हीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक लाइब्रेरी, अभ्यास एवं प्रशिक्षण केंद्र, एनआईसी (NIC), निर्वाचन शाखा, सिविल कोर्ट, पार्क, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विकास की भी योजना तैयार की गई है। जिला कलक्टर ने कहा कि बढ़ती प्रशासनिक आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिनी सचिवालय के चरणबद्ध विकास की कार्ययोजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक प्रशासनिक परिसर विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक शासकीय सेवाएं सहज, सरल एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकें। रोडमैप के तहत परिसर में आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आकर्षक उद्यान एवं हरित क्षेत्र का विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा जनसुनवाई के लिए सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय विकसित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न कार्यालयों तक आमजन की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक भी लगाए जाएंगे। डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। परिसर में हाई-स्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, स्मार्ट नेटवर्किंग तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक बैठक कक्ष एवं कॉन्फ्रेंस सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न उपाय भी योजना में शामिल किए गए हैं। इससे मिनी सचिवालय प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने कहा कि मिनी सचिवालय का यह विकास रोडमैप जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का लक्ष्य ऐसा आधुनिक सचिवालय विकसित करना है, जहां नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य वातावरण तथा जिले को एक नई प्रशासनिक पहचान प्राप्त हो।1
- आज भाजपा सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के नेतृत्व में सिंधु भवन सिंधु कॉलोनी में आयोजित की गई। पाली 6 अगस्त गुरुवार को आज सोमनाथ मंदिर के भाजपा सोमनाथ मडंल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश पवार के नेतृत्व में सिंधु भवन सिंधु कॉलोनी में आयोजित की गई,इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री भाजपा नेत्री सुश्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि मनाई गई।बैठक में जिला आई टी संयोजक मुकेश नाबरिया जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम सीरवी, ताराचंद महेश्वरी,वसीम खोखर,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नरेंद्र तिवारी,पूर्व पार्षद सुरेश पटेल,आशीष तिवाड़ी,रितेश छाजेड़,मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौर मंडल उपाध्यक्ष सुमार संभवानी,रामेश्वर सिंह राजपुरोहित,मुकेश सिंह शेखावत,वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम यति,गोपाल कुमावत,शेरु मोहम्मद,नीतू अमरनानी,ममता बोहरा,राकेश जोशी,योगेश सोनी,कमल शर्मा,महेंद्र पंवार,नरेश गहलोत,ललित निहलानी,अमित मालू,बालकिशन जोशी,रिखब सोनी आदि भाजपा सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- सरकार के खिलाफ बोला और कुछ नहीं चीन का एजेंट बन जाओगे क्यों कि भाजपा शासित राज के अंदर भारत के आप किसी राज के हों कोई लेना देना नहीं केवल भाजपा पार्टी की बुराई करो और देश द्रोही खिलाफ बोला तो आप चीन के एजेंट या पाकिस्तानी फंडिंग या फिर कोई न्यूज सच्चाई से दिखाई तो देश द्रोही देशद्रोही की धारा लग जाएगी पुलिस बीजेपी नहीं आर एस एस का कहने शासन के मुख्य या गृहमंत्री से देश द्रोही साबित करवा देगी और कुछ नहीं जैस अभी बच्चों ने जंतर मंतर पे प्रोटेस्ट कर वानचुंग ने साथ दिया कॉकरोज पार्टी का फिर चीन एजेंट हुआ और फंडिंग पाकिस्तान से समझ नहीं आया भारत के सामने पाकिस्तान फंडिंग करेगा भिखारी खाने को आटा नहीं वो फंडिंग करेगा जिस की 75 साल के अंदर शासन के अंदर सेना की ताकत रही तख्ता पलट रहा आज शासन नवाज शरीफ की जाने वाली है भीख मांगकर खाने वाला देश जो के खुद भीख मांगता हो देश देश जाकर अल्लाह के नाम पे कभी यूएई सऊदी कभी अमेरिका आज भी भीख मांगता है भारत से व्यापार करने को दान के अंदर देश भीख के अंदर हथियार आज भी वो पाकिस्तान भारत के कर्ज़ के नीचे है मगर पाकिस्तानी फंडिंग की बात करने वाले चीन का एजेंट उनको बता रहे हैं जिस ने दुनिया के अंदर नाम कमाया हो इस वीडियो से साबित होता है देश के अंदर किया हो रहा है1
- आप बताओ कि आपका मोस्ट देवता कौन है मेरे देवता तो भैरू बाबा काल भैरव है और आपके मोस्ट देता कौन है कमेंट करके बताओ1