जसवंतनगर में दो घंटे की बारिश से जलभराव: घर-दुकानों में पानी घुसा, आवागमन प्रभावित जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। रेलमंडी, कचौरा मार्ग, नगर पालिका क्षेत्र, लुधपुरा मार्ग, अहीर टोला, छिमारा मार्ग और मोहन की मढ़ैया सहित कई मोहल्लों में सड़कें जलमग्न हो गईं। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन जलभराव में फंस गए। दुकानदारों का कारोबार भी ठप रहा, वहीं कई परिवारों को अपने घरों से बाल्टियों और मोटर पंप की मदद से पानी बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल बरसात में नगर के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। उनका आरोप है कि नालियों की नियमित और प्रभावी सफाई न होने तथा निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण थोड़ी देर की बारिश भी नगर के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद से जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने, नालों की नियमित सफाई कराने और जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले ही नगर के बड़े और छोटे नालों तथा नालियों की सफाई का अभियान चलाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्थान पर नाला चोक होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, तो उसे चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- देखिए इन जैसे नेताओं को अपने आप को सरकारी दामाद समझते हैं बिना टिकट चलते हैं और गुंडागर्दी दिखाते हैं ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1
- barish jyada hone ke Karan kheton mein Pani Bhar Gaya Hai kisanon ki fasal ka nuksan hone ke kagar barish ki barish ki vajah se jila Agra Bah1
- मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश। जसवंतनगर। थाना जसवंतनगर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपू पुत्र नेत्रपाल, रजनीश पुत्र सुरेश निवासी नगरिया नाह तथा चांद बाबू पुत्र बसीम अली निवासी जमालपुर, थाना जसवंतनगर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।1