logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर का विरोध कर प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर शुरू किया अनशन हमीरपुर। मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन भी शुरू कर दिया गया। मौदहा कस्बे में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहले भी स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे थे। समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। गुरुवार को प्रदर्शनकारी जब विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। कार्यालय के काउंटर भी बंद मिले। इससे नाराज होकर लोगों ने कार्यालय परिसर में ही डेरा डाल दिया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मुख्य मांगों में सभी स्मार्ट मीटर हटवाना, पुराने बिजली मीटर दोबारा लगवाना और बिलों की जांच कर राहत देना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संदीप बाल्मीकि, याकूब गड्डी और रमजानी ने किया।

4 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
52b19c23-9c33-47ca-af2a-a481d67c60a7

स्मार्ट मीटर का विरोध कर प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर शुरू किया अनशन हमीरपुर। मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन भी शुरू कर दिया गया। मौदहा कस्बे में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहले भी स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे थे। समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। गुरुवार को प्रदर्शनकारी जब विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। कार्यालय के काउंटर भी

3028bd4d-06e3-44bf-a896-5bc4e0ca0293

बंद मिले। इससे नाराज होकर लोगों ने कार्यालय परिसर में ही डेरा डाल दिया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मुख्य मांगों में सभी स्मार्ट मीटर हटवाना, पुराने बिजली मीटर दोबारा लगवाना और बिलों की जांच कर राहत देना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संदीप बाल्मीकि, याकूब गड्डी और रमजानी ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    4
    हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई।
इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना, राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है, विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा, सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है, समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है, सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके, आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी, राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा, वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला। BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    1
    हमीरपुर:-विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जलशक्ति राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता,
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता कर साधा विपक्षी पार्टियों पर निशाना,
राज्यमंत्री बोले विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है,
विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा,
सदन में केवल एक विधेयक नही गिरा बल्कि विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों हमेशा के लिए गिर गया है,
समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक खतरनाक मांग की थी जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है,
सरकार महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ेगी ताकि महिलाओं को उनके अधिकार मिल सके,
आने वाले समय में महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने लोगों को देश की आधी आबादी हाशिये पर पहुँचा देगी,
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुची राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी,
राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा,
वही सोशल मीडिया पर वायरल और विपक्ष द्वारा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कथित तौर पर मंगलवार के दिन मछली खाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हो सकता है लेकिन हमने तो नहीं देखा लेकिन जो आहार है वह उनका स्वयं का विषय है।
जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।
BYTE:-रामकेश निषाद(जलशक्ति राज्य मंत्री यूपी सरकार)
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • swasa Bujurg gaw ki sadak bahut hi kharab ho gayi hai or Swasa Bujurg gaw ke Pradhan ne 6 mahine pahle adhi sadak Bana kr chhod diya hai or ab baki jo aadhi sadak hai usme Pani bhar jata hai jo sadak se aane Jane walo ko bahut hi dikkat hoti hai to please poori sadak banwane ka kast kre
    1
    swasa Bujurg gaw ki sadak bahut hi kharab ho gayi hai or Swasa Bujurg gaw ke Pradhan ne 6 mahine pahle adhi sadak Bana kr chhod diya hai or ab baki jo aadhi sadak hai usme Pani bhar jata hai jo sadak se aane Jane walo ko bahut hi dikkat hoti hai 
to please poori sadak banwane ka kast kre
    user_Gulab Kumar
    Gulab Kumar
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रही दो चचेरी बहनों और एक भाई की हुई मौत, बाइक सवार एक युवती की मौके पर हुई थी मौत व दूसरी युवती व युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तेज रफ्तार बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में हुई तीन चचेरे भाई बहनों की मौत , 25 तारीख को होनी थी शादी जिसके लिए चल रही थी तैयारी, शादी वाले घर में हुई तीन मौतों से शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील, मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का,
    4
    दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रही दो चचेरी बहनों और एक भाई की हुई मौत,
बाइक सवार एक युवती की मौके पर हुई थी मौत व दूसरी युवती व युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,
तेज रफ्तार बाइक और कार की  जोरदार भिड़ंत में हुई तीन चचेरे भाई बहनों की मौत ,
25 तारीख को होनी थी शादी जिसके लिए चल रही थी तैयारी, 
शादी वाले घर में हुई तीन मौतों से शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील,
मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का,
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • घाटमपुर में उप जिलाधिकारी ने नौरंगा वी-पैक्स गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गुरुवार को किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया का जायजा लेना था। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, केंद्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल और थकान मिटाने हेतु गुड़ की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए किसानों के बैठने के लिए उचित छाया और शेड के कड़े इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी ने खरीद के लिए केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरियों की उपलब्धता की जांच की, ताकि गेहूं की तौल में कोई देरी न हो। बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सुझाव एवं शिकायत पंजिका को अनिवार्य किया गया है। किसानों का फीडबैक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें उनकी उपज का सीधा और उचित लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, शासन की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह स्वयं वीडियो कॉल के जरिए समय-समय पर केंद्रों की स्थिति और व्यवस्थाओं का सत्यापन करेंगे। केंद्र प्रभारी को अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की कमी को तत्काल दूर करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।
    1
    घाटमपुर में उप जिलाधिकारी ने नौरंगा वी-पैक्स गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गुरुवार को किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया का जायजा लेना था।
उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, केंद्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल और थकान मिटाने हेतु गुड़ की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए किसानों के बैठने के लिए उचित छाया और शेड के कड़े इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी ने खरीद के लिए केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरियों की उपलब्धता की जांच की, ताकि गेहूं की तौल में कोई देरी न हो।
बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सुझाव एवं शिकायत पंजिका को अनिवार्य किया गया है। किसानों का फीडबैक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें उनकी उपज का सीधा और उचित लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त, शासन की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह स्वयं वीडियो कॉल के जरिए समय-समय पर केंद्रों की स्थिति और व्यवस्थाओं का सत्यापन करेंगे। केंद्र प्रभारी को अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की कमी को तत्काल दूर करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कुंवर बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कोमल और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। इसी घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि संतोष ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां कुंवर बाई ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी कोमल और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। इसी घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30)पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरोँ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ कुंवर बाई का आरोप है कि, उसके बेटे को ससुराल में पत्नी कोमल और उसके परिवार वालों ने बेरहमी से मारा था जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी। मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।
    4
    मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी।
मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.