logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ। ​अंधाधुंध मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।

54 min ago
user_कृष्ण कांत शर्मा
कृष्ण कांत शर्मा
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
54 min ago

भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ। ​अंधाधुंध

मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ। ​अंधाधुंध मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।
    2
    भिंड में पुलिस ने सेंट्रो कार से बरामद की अवैध शराब की बड़ी खेप; तस्करों में मचा हड़कंप
भिंड जिले में खाकी का शिकंजा अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में मेहगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मेहगांव के संवेदनशील क्षेत्र चौधरी मोहल्ला में छापेमारी कर लावारिस हालत में खड़ी एक सेंट्रो कार को अपने कब्जे में लिया,जिसकी तलाशी लेने पर अंदर अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद हुआ।
​अंधाधुंध मुनाफे के फेर में लगे शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। बहरहाल,जप्त की गई सेंट्रो कार और उसमें लदी अवैध शराब की कुल बाजारू कीमत तीन लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मेहगांव पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब मुखबिर तंत्र की मदद से फरार शातिर कार चालक एवं अन्य तस्करों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में भारी दहशत का माहौल है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *सरदार पटेल द्वारा देश की एकता के लिए रखी गई नींव ही है आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार - सांसद श्रीमती राय* *सांसद श्रीमती राय और कलेक्टर भिण्ड ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का किया शुभारंभ* *राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *भिण्ड 31 अक्टूबर 2026/* सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अमिट है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। सांसद राय ने कहा कि आज आईएएस और आईपीएस समेत पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सरदार पटेल द्वारा रखी गई नींव पर काम कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरदार साहब को आदर्श मानकर उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनाया जाए। उन्होंने भिण्ड जिले के लिए भी एकता और विकास का संकल्प लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जिले के लोग मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ेगा, तब भिंड भी विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, डीएफओ भिण्ड श्री वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *बटालियन परिसर में पौधारोपण* सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। *वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर* सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई*

*सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न*

*सरदार पटेल द्वारा देश की एकता के लिए रखी गई नींव ही है आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार - सांसद श्रीमती राय*
*सांसद श्रीमती राय और कलेक्टर भिण्ड ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का किया शुभारंभ*
*राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई*
*सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न*
*भिण्ड 31 अक्टूबर 2026/*
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।      
"रन फॉर यूनिटी" दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। 
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। 
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अमिट है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
सांसद राय ने कहा कि आज आईएएस और आईपीएस समेत पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सरदार पटेल द्वारा रखी गई नींव पर काम कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरदार साहब को आदर्श मानकर उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनाया जाए।
उन्होंने भिण्ड जिले के लिए भी एकता और विकास का संकल्प लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जिले के लोग मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ेगा, तब भिंड भी विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, डीएफओ भिण्ड श्री वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*बटालियन परिसर में पौधारोपण*
सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।
*वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर*
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन

भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है।
उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर शहर के गौरी सरोवर किनारे आयोजित हुआ कार्यक्रम *भिण्ड 01 नवम्बर 2026/* मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन भिण्ड ने शहर के गौरी सरोवर किनारे “एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इस वर्ष राज्य अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पवन जैन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित किए और सेवा ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या, सीएमओ भिण्ड श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में माया इवेंट इंटरटेनमेंट संस्था भिण्ड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने उपस्थित दर्शकों को काफी भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना रहा। गौरी सरोवर के मनोरम वातावरण में आयोजित यह संध्या भिण्ड की सांस्कृतिक पहचान और प्रदेश के प्रति नागरिकों के गर्व को दर्शाती रही। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भिण्ड निवासियों को मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का संदेश दिया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    1
    एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा  देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर
एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा  देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर 
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर शहर के गौरी सरोवर किनारे आयोजित हुआ कार्यक्रम
*भिण्ड 01 नवम्बर 2026/*
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन भिण्ड ने शहर के गौरी सरोवर किनारे “एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इस वर्ष राज्य अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पवन जैन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित किए और सेवा ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या, सीएमओ भिण्ड श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में माया इवेंट इंटरटेनमेंट संस्था भिण्ड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने उपस्थित दर्शकों को काफी भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना रहा। गौरी सरोवर के मनोरम वातावरण में आयोजित यह संध्या भिण्ड की सांस्कृतिक पहचान और प्रदेश के प्रति नागरिकों के गर्व को दर्शाती रही। 
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भिण्ड निवासियों को मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का संदेश दिया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    user_Premrarayan sharma
    Premrarayan sharma
    Graphic designer मेहगांव, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • रातों रात जोत दिया आलू का खेत 5 लाख रुपए नुक्सान का आरोप
    1
    रातों रात जोत दिया आलू का खेत 5 लाख रुपए नुक्सान का आरोप
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी कैडेट्स को दिए सफलता के मूलमंत्र*
    1
    *मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी कैडेट्स को दिए सफलता के मूलमंत्र*
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी निवासी जगमोहन बघेल को मिला प्रथम पुरस्कार भिंड में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का रविवार को लगभग 3 बजे आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी गांव निवासी जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरस्कार विजेता जगमोहन बघेल की माताजी द्वारा पुरुस्कार लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया
    1
    किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी निवासी जगमोहन बघेल को मिला प्रथम पुरस्कार
भिंड में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का रविवार को लगभग 3 बजे आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी गांव निवासी जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार 
के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरस्कार विजेता जगमोहन बघेल की माताजी द्वारा पुरुस्कार लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई चौधरी मोहल्ला से की सेंट्रो कार 7 पेटी दारू सहित की जप्त मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई लाखों का मसरूका किया जप्त मुखबर की सूचना मिलने पर मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा व सबस्पेक्टर विबेक शर्मा मय दल बल के साथ चौधरी मोहल्ला में एक सेंट्रो कार लावारिस खड़ी है जिसमें मुखबिर के बताए अनुसार देखा तो एक कार खड़ी दिखी उसमे बाहर से देखा तो 7 पेटी देशी व अंग्रेजी दोनों शराब की पेटी रखी हुई थी पुलिस ने बड़ी मसक्कत से कार का दरवाजा खोला देखा कि आबेद शराब की पेटी रखी मिली चौधरी मोहल्ला में इधर उधर पूछताछ में लगी पूस को हभी नही लगा सुराग देखे थाना प्रभारी के मुह से कई कहा
    3
    मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई चौधरी मोहल्ला से की सेंट्रो कार  7 पेटी दारू सहित की जप्त
मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई लाखों का मसरूका किया जप्त मुखबर की सूचना मिलने पर  मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा व सबस्पेक्टर विबेक शर्मा मय दल बल के साथ चौधरी मोहल्ला में एक सेंट्रो कार लावारिस खड़ी है जिसमें मुखबिर के बताए अनुसार देखा तो एक कार खड़ी दिखी उसमे बाहर से देखा तो 7 पेटी देशी व अंग्रेजी दोनों शराब  की पेटी रखी हुई थी पुलिस ने बड़ी मसक्कत से कार का दरवाजा खोला देखा कि आबेद शराब की पेटी रखी मिली चौधरी मोहल्ला में इधर उधर पूछताछ में लगी पूस को हभी नही लगा सुराग 
देखे थाना प्रभारी के मुह से कई कहा
    user_Premrarayan sharma
    Premrarayan sharma
    Graphic designer मेहगांव, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.