logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कॉर्पियो-स्कूटी की भिड़ंत में पिता-पुत्री गंभीर घायल हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी स्कॉर्पियो, सवार मौके से फरार जौनपुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज मार्ग स्थित दाऊतपुर गांव के पास शनिवार को स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार भलुआही गांव निवासी 65 वर्षीय शमशेर अपनी करीब 27 वर्षीय बेटी इजरूनिशा के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे दाऊतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हालांकि वाहन में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन सवारों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Kr. Suresh
Kr. Suresh
Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9a5efad7-b700-4b9a-9d45-850256b3fad1

स्कॉर्पियो-स्कूटी की भिड़ंत में पिता-पुत्री गंभीर घायल हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी स्कॉर्पियो, सवार मौके से फरार जौनपुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज मार्ग स्थित दाऊतपुर गांव के पास शनिवार को स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार भलुआही गांव निवासी 65 वर्षीय शमशेर अपनी करीब 27 वर्षीय बेटी इजरूनिशा के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे दाऊतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि

bb0ade48-c292-4994-9d20-d81296e75f24

स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हालांकि वाहन में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन सवारों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।
    user_Kr. Suresh
    Kr. Suresh
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जौनपुर के मीरगंज में श्रीमद देवी भागवत कथा के दौरान श्रीराम और माता सीता के वनगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पं. डॉ. रितुराज कात्यायन ने इसे कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा बताया, जिसे सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं।
    6
    जौनपुर के मीरगंज में श्रीमद देवी भागवत कथा के दौरान श्रीराम और माता सीता के वनगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पं. डॉ. रितुराज कात्यायन ने इसे कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा बताया, जिसे सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं।
    user_PRADEEP KUMAR
    PRADEEP KUMAR
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जौनपुर में सोशल मीडिया पर सुबह की शुभकामनाएँ और भक्ति संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह संदेश 'राम राम', 'राधे राधे' और 'हर हर महादेव' जैसे पवित्र नारों से भरा है, जो सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
    1
    जौनपुर में सोशल मीडिया पर सुबह की शुभकामनाएँ और भक्ति संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह संदेश 'राम राम', 'राधे राधे' और 'हर हर महादेव' जैसे पवित्र नारों से भरा है, जो सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जौनपुर के गांव मानसिक शांति का अनुभव देते हैं। शहरों के शोर और प्रदूषण से दूर, गांवों की ठंडी हवा और हरियाली मन को एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। यह लेख ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालता है।
    1
    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जौनपुर के गांव मानसिक शांति का अनुभव देते हैं। शहरों के शोर और प्रदूषण से दूर, गांवों की ठंडी हवा और हरियाली मन को एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। यह लेख ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालता है।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया। त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।
    1
    त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।
त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।
    1
    शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
    1
    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में GRP सिपाही सुनील शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तबेले जैसे बैरकों में रहने की शिकायत की है। जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवानों की इस दुर्दशा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में GRP सिपाही सुनील शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तबेले जैसे बैरकों में रहने की शिकायत की है। जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवानों की इस दुर्दशा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।
    user_Kr. Suresh
    Kr. Suresh
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.