पूरेडलई ब्लॉक में सचिव गायब, ग्रामीण रोज काट रहे चक्कर बाराबंकी के पूरेडलई ब्लॉक में ग्राम सचिव की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने पहुंचे लोगों को सचिव के कमरे में लगातार ताला लटका मिला। कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाद ग्रामीण मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। बताया गया कि सचिव सत्यानंद सिंह के कार्यक्षेत्र में टिकवामऊ, चिर्रा, खजुरी, खेतासराय, सराही, बघौली, बांसगांव और असवा पंचायतें आती हैं। सोमवार को भी कई ग्रामीण ब्लॉक पहुंचे लेकिन सुबह 11:45 बजे तक कमरे का ताला नहीं खुला। रेवढ़ा निवासी महेंद्र भानु शर्मा ने बताया कि वह कई दिनों से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा। वहीं बघौली निवासी रंगीलाल ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह तीन दिन से आ रहे हैं। उनका आरोप है कि सचिव ने फोन पर आज छुट्टी होने की बात कही, जबकि ब्लॉक खुला मिला। खंड विकास अधिकारी शिवजीत ने बताया कि सचिव सत्यानंद सिंह अवकाश पर नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सचिव छुट्टी पर नहीं हैं तो ग्रामीणों को रोज परेशान क्यों होना पड़ रहा है और सचिव के कमरे में ताला क्यों लटका है।

- सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के डोमापुर बाजार में चली गोली, एक गिरफ़्तार सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के अंतर्गत ग्राम सभा डोमापुर बाजार में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- तीन साल के बेटी के साथ खुले नाले में गिरी मां, पुलिस ने बचाई जान, Mathura के गोवर्धन चौराहे के पास बड़ा हादसा टल गया। शालू सोनी अपनी तीन साल की बेटी के साथ खुले नाले में गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया और मां-बेटी को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।1
- जय हो बजरंगबली की जय हो जय श्री राम राम भक्त हनुमान जय हो बजरंगबली की जय हो जय श्री राम राम भक्त हनुमान1
- संकट का सहारा: 'मानवता परिवार'! संकट का सहारा: 'मानवता परिवार'! *संकट का सहारा: 'मानवता परिवार'!*1
- UP वालों के लिए बड़ी खबर! रात 10 बजे के बाद तेज शोर पर रोक 🚫1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में लखनऊ के सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह अपील लाखों परिवारों की आजीविका पर संकट डालेगी और व्यापार में मंदी बढ़ाएगी। व्यापारियों ने सरकार से गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू करने का सुझाव दिया है।1
- वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। *लखनऊ/बीकेटी:* राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के दिशा निर्देश व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के मार्ग दर्शन में अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के क्रम में थाना कुड़वार पुलिस द्वारा *प्रेस नोट* *थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर* *दिनांक-11.05.2026* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के दिशा निर्देश व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के मार्ग दर्शन में अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के क्रम में थाना कुड़वार पुलिस द्वारा मु0अ0स0 129/26 धारा 115(2)/109/352/351(2)/351(3) BNS थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र राम प्रताप चौहान निवासी ग्राम रन्केडीह थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय सुलतानपुर भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-* 1.सूरज चौहान पुत्र राम प्रताप चौहान निवासी रन्केडीह थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर *बरामदगी का विवरणः-* एक अदद घटना मे प्रयुक्त फरसा (लोहे का) *संक्षिप्त विवरण-* थाना कुड़वार पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के आरोपी सूरज चौहान (निवासी रन्केडीह) को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने कल (10.05.2026) आपसी विवाद में सुमित कुमार तिवारी पर फरसे से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 129/26 पंजीकृत किया गया था। आज अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (फरसा) के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 01.उ0नि0श्री-विनोद यादव 02.का0-बालगोविन्द 03.का0-सुधीर कुमार1
- CNG पंप पर दबंगई, विरोध करने पर परिवार से मारपीट, हड़कंप Lucknow के अलीगंज इलाके में CNG भरवाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। आरोप है कि टाटा पंच सवार कुछ युवक कतार तोड़कर आगे लग गए। विरोध करने पर उन्होंने अनुपम जैन, उनकी बहन और बहनोई के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी नशे में थे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1