logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरों को पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस कुल-55 नशेड़ी दबोचे मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी *पुलिस टीम* थाना सिडकुल पुलिस

10 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
10 hrs ago

सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरों को पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस कुल-55 नशेड़ी दबोचे मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी *पुलिस टीम* थाना सिडकुल पुलिस

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वाइट हाउस की Press Secretary ने किया बड़ा खुलासा ईरान हो गया हैरान
    1
    वाइट हाउस की Press Secretary ने किया बड़ा खुलासा ईरान हो गया हैरान
    user_SAGAR
    SAGAR
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी *पुलिस टीम* थाना सिडकुल पुलिस
    1
    मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09/04/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा
हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी 
*पुलिस टीम*
थाना सिडकुल पुलिस
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर नवी हुसैन की बीच बाज़ार गला रेतकर की गई निर्मम हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है।
    1
    बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर नवी हुसैन की बीच बाज़ार गला रेतकर की गई निर्मम हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’!, अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’! अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक श्रद्धालुओं की सुरक्षा से बड़ा क्या है ‘फाइलों का खेल’? हरिद्वार। चारधाम यात्रा का शुभारंभ कुछ ही दिनों में होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से होकर गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए निकलेंगे। ऐसे में प्रशासन और नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का दावा किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी रोड़ी बेलवाला से लेकर सिंहद्वार तक अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कार्रवाई के कुछ ही मिनटों बाद वही अतिक्रमण फिर से खड़ा हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाकर फाइलें पूरी करने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। शताब्दी पुल पर फिर वही खतरा मंडरा रहा हरिद्वार का शताब्दी पुल वह स्थान है, जहां 1996 की सोमवती अमावस्या पर एक भीषण हादसा हुआ था और दर्जनों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन इस क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा। लेकिन आज भी पुल के दोनों ओर नीचे फड़ लगाकर दुकानें सजी हुई हैं। भीड़ के समय यह स्थान फिर से खतरे का केंद्र बन सकता है। सवाल यह है कि जब इतिहास इतना बड़ा सबक दे चुका है, तो फिर प्रशासन की आंखें क्यों बंद हैं? विकलांग श्रद्धालुओं का रैंप बना अवैध पार्किंग स्थल हर की पौड़ी क्षेत्र में विकलांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया रैंप आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। इस रैंप पर दोनों ओर अवैध रूप से दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई यह सुविधा अब अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इसे हटाने वाला शायद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई देता है। सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर अवैध फड़ों की भरमार हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थलों सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां बड़ी संख्या में फड़ लगाकर दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं, हर की पौड़ी पर प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों अवैध फूल-फरोशी के ठेले खुलेआम लगे हुए हैं। कानून स्पष्ट रूप से इन गतिविधियों पर रोक लगाता है, लेकिन हकीकत में कानून का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है। भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, फिर भी हर की पौड़ी पर भीख का सिलसिला जारी हर की पौड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति पर कानूनी प्रतिबंध है, फिर भी यहां बड़ी संख्या में भिखारी खुलेआम श्रद्धालुओं से भीख मांगते दिखाई देते हैं। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह सब दिन-दहाड़े चलता रहता है, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इन नियमों का पालन कौन कराएगा? अभियान या सिर्फ दिखावा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने का दावा करता है, तो फिर अभियान खत्म होते ही वही अतिक्रमण वापस कैसे खड़ा हो जाता है? जैसे ही अधिकारी अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ते हैं, पीछे से वही दुकानें फिर से लग जाती हैं। ऐसे में यह अभियान केवल दिखावे और औपचारिकता तक सीमित नजर आता है। चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन की परीक्षा चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन अगर शताब्दी पुल, सुभाष घाट और हर की पौड़ी जैसे प्रमुख स्थानों पर ही अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी रहे, तो यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन वास्तव में इस समस्या का समाधान करेगा या फिर यह अभियान भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा? क्योंकि अंततः आस्था की इस नगरी की रक्षा का उत्तरदायित्व भी प्रशासन पर ही है — और इसका साक्षी स्वयं मां गंगा हैं। — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़, हरिद्वार ✍️
    4
    चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’!, अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक
चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर ‘औपचारिक कार्रवाई’!
अधिकारी हटाते हैं, पांच मिनट बाद फिर सज जाती हैं दुकानें — कानून का खुला मजाक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा से बड़ा क्या है ‘फाइलों का खेल’?
हरिद्वार।
चारधाम यात्रा का शुभारंभ कुछ ही दिनों में होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से होकर गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए निकलेंगे। ऐसे में प्रशासन और नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाने का दावा किया जा रहा है। ब्रह्मपुरी रोड़ी बेलवाला से लेकर सिंहद्वार तक अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कार्रवाई के कुछ ही मिनटों बाद वही अतिक्रमण फिर से खड़ा हो जाता है।
ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभाकर फाइलें पूरी करने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
शताब्दी पुल पर फिर वही खतरा मंडरा रहा
हरिद्वार का शताब्दी पुल वह स्थान है, जहां 1996 की सोमवती अमावस्या पर एक भीषण हादसा हुआ था और दर्जनों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन इस क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा।
लेकिन आज भी पुल के दोनों ओर नीचे फड़ लगाकर दुकानें सजी हुई हैं। भीड़ के समय यह स्थान फिर से खतरे का केंद्र बन सकता है। सवाल यह है कि जब इतिहास इतना बड़ा सबक दे चुका है, तो फिर प्रशासन की आंखें क्यों बंद हैं?
विकलांग श्रद्धालुओं का रैंप बना अवैध पार्किंग स्थल
हर की पौड़ी क्षेत्र में विकलांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया रैंप आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। इस रैंप पर दोनों ओर अवैध रूप से दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए चलना तक मुश्किल हो गया है।
श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई यह सुविधा अब अवैध पार्किंग में तब्दील हो चुकी है, लेकिन इसे हटाने वाला शायद ही कोई जिम्मेदार अधिकारी दिखाई देता है।
सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर अवैध फड़ों की भरमार
हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थलों सुभाष घाट और हर की पौड़ी पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां बड़ी संख्या में फड़ लगाकर दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
इतना ही नहीं, हर की पौड़ी पर प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों अवैध फूल-फरोशी के ठेले खुलेआम लगे हुए हैं। कानून स्पष्ट रूप से इन गतिविधियों पर रोक लगाता है, लेकिन हकीकत में कानून का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है।
भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, फिर भी हर की पौड़ी पर भीख का सिलसिला जारी
हर की पौड़ी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति पर कानूनी प्रतिबंध है, फिर भी यहां बड़ी संख्या में भिखारी खुलेआम श्रद्धालुओं से भीख मांगते दिखाई देते हैं।
प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह सब दिन-दहाड़े चलता रहता है, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इन नियमों का पालन कौन कराएगा?
अभियान या सिर्फ दिखावा?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने का दावा करता है, तो फिर अभियान खत्म होते ही वही अतिक्रमण वापस कैसे खड़ा हो जाता है?
जैसे ही अधिकारी अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ते हैं, पीछे से वही दुकानें फिर से लग जाती हैं। ऐसे में यह अभियान केवल दिखावे और औपचारिकता तक सीमित नजर आता है।
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन की परीक्षा
चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
लेकिन अगर शताब्दी पुल, सुभाष घाट और हर की पौड़ी जैसे प्रमुख स्थानों पर ही अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी रहे, तो यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
अब सवाल यही है कि क्या प्रशासन वास्तव में इस समस्या का समाधान करेगा या फिर यह अभियान भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा?
क्योंकि अंततः आस्था की इस नगरी की रक्षा का उत्तरदायित्व भी प्रशासन पर ही है — और इसका साक्षी स्वयं मां गंगा हैं।
— स्वतंत्र पत्रकार
रामेश्वर गौड़, हरिद्वार ✍️
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • *हरिद्वार पुलिस* *सड़क है, स्टंट का मैदान नहीं!* रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।
    1
    *हरिद्वार पुलिस*
*सड़क है, स्टंट का मैदान नहीं!*
रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। 
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पी रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो बोली- ‘तुम्हारी रोजी‑रोटी हम पर्यटकों से चलती है’ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पीने से रोकी गई हरियाणा की महिला पर्यटक और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई. वीडियो में महिला ने पुलिसकर्मी से कहा- 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'. ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल की है और नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी क्षेत्र के पास गंगा किनारे हुई, जहां महिला को सार्वजनिक और पवित्र क्षेत्र में शराब पीते हुए रोका गया. पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला वीडियो के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने उसे स्थानीय नियमों का हवाला देते हुए टोका, तो महिला नाराज हो गई और पुलिस पर ही चिल्लाने लगी. इस दौरान वह यह कहते हुए सुनी गई कि 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'. महिला ने दावा किया कि पर्यटक ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं. महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसों से शराब पी रही है और पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है.
    1
    ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पी रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो बोली- ‘तुम्हारी रोजी‑रोटी हम पर्यटकों से चलती है’ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पीने से रोकी गई हरियाणा की महिला पर्यटक और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई. वीडियो में महिला ने पुलिसकर्मी से कहा- 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'.
ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा से आई एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अप्रैल की है और नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी क्षेत्र के पास गंगा किनारे हुई, जहां महिला को सार्वजनिक और पवित्र क्षेत्र में शराब पीते हुए रोका गया.
पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला
वीडियो के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने उसे स्थानीय नियमों का हवाला देते हुए टोका, तो महिला नाराज हो गई और पुलिस पर ही चिल्लाने लगी. इस दौरान वह यह कहते हुए सुनी गई कि 'तुम्हारी रोज़ी‑रोटी हमसे चलती है'. महिला ने दावा किया कि पर्यटक ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं. महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसों से शराब पी रही है और पर्यटकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है.
    user_Hari parihar
    Hari parihar
    Hardwar, Haridwar•
    16 hrs ago
  • देहरादून में दून पुलिस का एक्शन जारी, देर रात को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को थाने लाई पुलिस। *"ऑपरेशन प्रहार"* *एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान* *उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के अलग-अलग टीमों द्वारा अंतर्जनपदीय/अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के साथ साथ आंतरिक मार्गो पर की जा रही सघन चेकिंग* *देर रात्रि तक से घूमने वाले व्यक्तियों से की जा रही पूछताछ, संदिग्धों को लाया जा रहा थाने* *दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*
    1
    देहरादून में दून पुलिस का एक्शन जारी, देर रात को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को थाने लाई पुलिस।
*"ऑपरेशन प्रहार"*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान*
*उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के अलग-अलग टीमों द्वारा अंतर्जनपदीय/अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के साथ साथ आंतरिक मार्गो पर की जा रही सघन चेकिंग*
*देर रात्रि तक से घूमने वाले व्यक्तियों से की जा रही पूछताछ, संदिग्धों को लाया जा रहा थाने*
*दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।
    1
    रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था। 
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए सीपीयू टीम ने वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.