logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडोखर धाम पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज जी के द्वारा भारत न्यूज़ 24 से पत्रकार एडी सिंह धाकड़ को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। #ᴠɪʀᴀʟᴘᴏsᴛ #pandokharsarkardham #datia #adsinghdhakad #media

17 hrs ago
user_AD SINGH DHAKAD
AD SINGH DHAKAD
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
14c1fe3d-4302-46ee-a038-5cd072a463c5
31126abc-2d24-4d36-937b-e50e79902051
c73c0529-2dbc-47a3-8462-48ed672cee1d

पंडोखर धाम पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज जी के द्वारा भारत न्यूज़ 24 से पत्रकार एडी सिंह धाकड़ को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। #ᴠɪʀᴀʟᴘᴏsᴛ #pandokharsarkardham #datia #adsinghdhakad #media

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर भगवान परशुराम को नमन किया। यह भव्य बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें युवाओं ने “जय जय परशुराम” के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रैली में भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। परशुराम जयंती के मौके पर दतिया में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ भगवान परशुराम की जयंती मना रहे हैं।
    3
    दतिया में परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर भगवान परशुराम को नमन किया।
यह भव्य बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें युवाओं ने “जय जय परशुराम” के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
रैली में भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
परशुराम जयंती के मौके पर दतिया में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ भगवान परशुराम की जयंती मना रहे हैं।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Pramendra kumar singh
    1
    Post by Pramendra kumar singh
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी। नगर निगम सदन की बैठक का पार्षदों ने किया वहिष्कार, आरोप अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभागार। पार्षद बैठे रहे सभागार में। अधिकारी बैठे रहे अपने चेंबर में।
    1
    झांसी। नगर निगम सदन की बैठक का
पार्षदों ने किया वहिष्कार, आरोप अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभागार। पार्षद बैठे रहे सभागार में। अधिकारी बैठे रहे अपने चेंबर में।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*
    2
    झांसी थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और हाल के विवादित मामलों पर जनसंवाद स्थापित करना बताया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में अंतरधार्मिक संबंधों और कथित छल-प्रपंच से जुड़े मामलों ने समाज में चिंता बढ़ाई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। 21 अप्रैल, मंगलवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर इस महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
    1
    झाँसी में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और हाल के विवादित मामलों पर जनसंवाद स्थापित करना बताया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में अंतरधार्मिक संबंधों और कथित छल-प्रपंच से जुड़े मामलों ने समाज में चिंता बढ़ाई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
21 अप्रैल, मंगलवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर इस महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • … घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए। सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही — जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा… सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है… लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं… या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया? हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें… ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े। कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट #hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    1
    …
घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए।
सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही —
जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा…
सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है…
लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।
सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं…
या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया?
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें…
ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े।
कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट
#hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया जिले के बड़ौनी तहसील क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में जलाई गई नरवाई की आग तेजी से फैलते हुए छता गांव तक पहुंच गई। तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते खेतों से उठती लपटें गांव के करीब पहुंचने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांव के लोग तुरंत सक्रिय हुए। ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और झाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में सैकड़ों बीघा नरवाई जलकर राख हो गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों को ही हालात संभालने पड़े। प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,।
    2
    दतिया जिले के बड़ौनी तहसील क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,
जब खेतों में जलाई गई नरवाई की आग तेजी से फैलते हुए छता गांव तक पहुंच गई।
तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,
और देखते ही देखते खेतों से उठती लपटें गांव के करीब पहुंचने लगीं।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांव के लोग तुरंत सक्रिय हुए।
ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और झाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला
और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि इस घटना में सैकड़ों बीघा नरवाई जलकर राख हो गई,
लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी,
जिससे ग्रामीणों को ही हालात संभालने पड़े।
प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यह Video सूरत उधना रेलवे स्टेशन का है। हजारों मजदूर सिर पर बैग लादकर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ मजदूर कह रहे हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। जब खाना नहीं खाएंगे तो यहां रहकर क्या करेंगे। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि रेलवे को स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ी।
    1
    यह Video सूरत उधना रेलवे स्टेशन का है। हजारों मजदूर सिर पर बैग लादकर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ मजदूर कह रहे हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। जब खाना नहीं खाएंगे तो यहां रहकर क्या करेंगे। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि रेलवे को स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • झांसी के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आईपीएल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-*
    2
    झांसी के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आईपीएल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-*
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.