ग्राम नरवाई की आग छता गांव तक पहुंची, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा दतिया जिले के बड़ौनी तहसील क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में जलाई गई नरवाई की आग तेजी से फैलते हुए छता गांव तक पहुंच गई। तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते खेतों से उठती लपटें गांव के करीब पहुंचने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांव के लोग तुरंत सक्रिय हुए। ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और झाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में सैकड़ों बीघा नरवाई जलकर राख हो गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों को ही हालात संभालने पड़े। प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,।
ग्राम नरवाई की आग छता गांव तक पहुंची, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा दतिया जिले के बड़ौनी तहसील क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में जलाई गई नरवाई की आग तेजी से फैलते हुए छता गांव तक पहुंच गई। तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते खेतों से उठती लपटें गांव के करीब पहुंचने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांव के लोग तुरंत
सक्रिय हुए। ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और झाड़ियों की मदद से ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में सैकड़ों बीघा नरवाई जलकर राख हो गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों को ही हालात संभालने पड़े। प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,।
- एसडीएम ने किया नमन भारत गैस एजेंसी निरीक्षण, घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति जांची, संचालकों को समय पर वितरण और नियम पालन के निर्देश भांडेर एसडीएम ने सोमवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों और राजस्व अमले के साथ रामगढ़ रोड स्थित नमन भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक से बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि घरेलू 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंचना जरूरी है। साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का वितरण भी नियमानुसार किया जाए। इसके बाद दोपहर करीब 03 बजे तहसील कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- दतिया नगर पालिका से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाबू दिलीप सिंह की आत्महत्या के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। मृतक की पत्नी माधुरी सिंह ने झांसी के प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि दिलीप सिंह लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। FIR दर्ज होते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। CMO, बाबू और ठेकेदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है और इस मामले में आगे क्या बड़ा खुलासा सामने आता है।1
- दतिया शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत रिंग रोड से हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ “जय-जय परशुराम” के जयकारे लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा। रैली में भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। जन्मोत्सव के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर जगह श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।1
- रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- गुरसराय में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा1
- भगवान परशुराम को लेकर दामोदर यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले अगर तुम बाबा साहेब को नहीं जानते-मानते तो हम भी परशुराम को नहीं जानते.. #damodaryadavmandal #भगवान #राजनीति #बयान1
- Post by Pramendra kumar singh1
- परशुराम जन्मोत्सव पर पथनवाली माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, गौ सम्मान, 21 वृद्धजनों का किया सम्मान, गोलू रावत ने गरीब बेटी की शादी का लिया संकल्प दतिया के भांडेर क्षेत्र के पथनवाली माता मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गौ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के 21 वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवा नेता गोलू रावत ने एक सराहनीय पहल करते हुए अगले वर्ष एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि की कामना की।1