Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरवल पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देश पर परासी थाना प्रभारी सेराज आलम और कलेर सी ओ के नेतृत्व में होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच थाना परिसर में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सुझाव भी दिए। साथ ही साथ परासी थाना प्रभारी सेराज आलम ने सभी लोगों को बताया की आप लोग शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस का सहयोग करें कोई भी उपद्रवी व्यक्ति अगर आपको दिखे तो तत्काल ही थाना को सूचना दे। कार्रवाई निश्चित ही किया जाएगा।साथ ही साथ और कई विषयों पर कलेर सी ओ ने भी सभी लोगों को होली का त्यौहार आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा गया।
Satveer Singh
अरवल पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देश पर परासी थाना प्रभारी सेराज आलम और कलेर सी ओ के नेतृत्व में होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच थाना परिसर में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सुझाव भी दिए। साथ ही साथ परासी थाना प्रभारी सेराज आलम ने सभी लोगों को बताया की आप लोग शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस का सहयोग करें कोई भी उपद्रवी व्यक्ति अगर आपको दिखे तो तत्काल ही थाना को सूचना दे। कार्रवाई निश्चित ही किया जाएगा।साथ ही साथ और कई विषयों पर कलेर सी ओ ने भी सभी लोगों को होली का त्यौहार आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा गया।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kr monu raj1
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, हाजीपुर में सम्मानित शिक्षक श्री कमलेश शर्मा, श्री सत्येंद्र कुमार एवं श्री विनोद कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।समारोह के दौरान वक्ताओं ने तीनों शिक्षकों के लंबे और समर्पित शिक्षकीय जीवन को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कहा गया कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी सीख दी। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, समयबद्धता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखीं, जो उनके प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे राष्ट्रनिर्माता होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा का प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है। अंत में उपस्थित लोगों ने तीनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- नगर निगम और आरा प्रसासन क़ो ट्राफीक तथा रोड जाम ठीक करने मे रूचि नही7
- आरा से संजय श्रीवास्तव आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, जगदेव नगर स्थित विद्यालय ने अपना 20 वा स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुमारी सक्षिता, (महिला थाना इनचार्ज), जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, समाजसेवी शशि सिंह, अजय सिंह नंदकिशोर , निदेशक विमल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापक मनोरमा सिंह, वार्ड सदस्य संध्या इत्यादी उपस्थित थे।विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में कई तरह के प्रोजेक्ट तैयार कर उसका प्रदर्शन किया जिसे लोगों ने खूब सराहा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार आँचल कुमारी, कक्षा 9 वी को दिया गया। जिसमें छात्रा ने भूकंप की सूचना से जुड़ा अलार्म चेतावनी पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किया था।कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं शशिकांत पाण्डेय ने किया जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच संचालन कक्षा 7 वी की छात्रा साक्षी कुमारी ने किया। भिखारी ठाकुर की रचना 'बेटी वियोग' की नाट्य प्रस्तुती हुई। जिसको निर्देशन एवं गायन सूर्य प्रकाश ने किया। इस मौके पर निदेशक विमल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।1
- .......................... संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइयां फोटो- आरा। शहर के मौलाबाग स्थित 'शारदा स्मृति' संभावना पब्लिक स्कूल एवं शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को होली के त्योहार को लेकर बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्कूल के बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहां की होली हम सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। होली के मौके पर हमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए। ताकि कृत्रिम रंगों से हमारे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं हो। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, जिसमें हम वर्ग भेद और ऊंच-नीच भूलकर एक-दूसरे से गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाते हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की। मौके पर स्कूल के प्रांगण में एकजूट होकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।1
- , सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये एंकर । राजस्थान के अजमेर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 से 14 साल तक की लडकियों के लिए ह्यमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। स्वस्थ नारी के विजन के तहत शुरू किया गया यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के साथ-साथ बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर आरा सदर अस्पताल की गहन शिशु इकाई में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तीन बच्चियों को एचपीवी टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद उन्हें डॉक्टरो की निगरानी में रखा गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा , हेल्थ मैनेजर शशिकांत कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।2
- Post by Bharat News7881
- गोडारी बाजार में बच्चा चोर समझकर पकड़ा गया मुकेश कुमार, पुलिस ने खोला राज- मानसिक रूप से बीमार, कोई चोरी का केस नहीं काराकाट /रोहतास ।थाना क्षेत्र के गोडारी मुख्य बाजार में शक के आधार पर नगरवासियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते लोगों ने पहले पूछताछ की, फिर थाने सौंप दिया। जांच में खुलासा हुआ कि व्यक्ति मानसिक रूप से विचलित है और नौबत के नउवा गोपालपुर का मुकेश कुमार गंगा निवासी है।घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश किसी घर में घुस गया था और पूछताछ पर उल्टा-सीधा जवाब दे रहा था। बच्चा चोरी की अफवाहों से घबराए लोगों ने उसे पकड़कर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने स्पष्ट किया, "जांच के बाद पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। काराकाट थाने में आज तक कोई बच्चा चोरी का केस दर्ज नहीं हुआ। "अफवाहों से बचें, अन्यथा अपराध: थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना या मारपीट करना अपराध है। सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोरी के वीडियो अक्सर अफवाह साबित होते हैं। फेरी वालों-कबाड़ी वालों को भी इसी तरह पीटे जाने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा, "बच्चा चोरी का शक हो तो थाने में शिकायत करें, अफवाह न फैलाएं।"रोहतास सहित बिहार में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे निर्दोष लोग परेशान हो रहे। पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज करने का संकेत दिया है।1