Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pinjora mein gaon mein dost ke ghar mein khana kha rahe hain
Bharat News788
Pinjora mein gaon mein dost ke ghar mein khana kha rahe hain
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, हाजीपुर में सम्मानित शिक्षक श्री कमलेश शर्मा, श्री सत्येंद्र कुमार एवं श्री विनोद कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।समारोह के दौरान वक्ताओं ने तीनों शिक्षकों के लंबे और समर्पित शिक्षकीय जीवन को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कहा गया कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी सीख दी। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, समयबद्धता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखीं, जो उनके प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे राष्ट्रनिर्माता होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा का प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है। अंत में उपस्थित लोगों ने तीनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- Post by Bharat News7881
- शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार1
- पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल के विक्रम नगर बाजार क्षेत्र से PHC अस्पताल स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने जनप्रतिनिधि का पुतला फुका1
- Post by Sudama Yadav sampadak1
- अरवल पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देश पर परासी थाना प्रभारी सेराज आलम और कलेर सी ओ के नेतृत्व में होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच थाना परिसर में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सुझाव भी दिए। साथ ही साथ परासी थाना प्रभारी सेराज आलम ने सभी लोगों को बताया की आप लोग शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस का सहयोग करें कोई भी उपद्रवी व्यक्ति अगर आपको दिखे तो तत्काल ही थाना को सूचना दे। कार्रवाई निश्चित ही किया जाएगा।साथ ही साथ और कई विषयों पर कलेर सी ओ ने भी सभी लोगों को होली का त्यौहार आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा गया।1
- Post by Arun kumar2
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं, वार्डनों और शिक्षाकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाना तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बालिका शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, जीवन कौशल विकास, लैंगिक संवेदनशीलता और समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार जैसे विषयों पर।विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा समूह चर्चा, कार्यशाला और गतिविधि आधारित सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विद्यालय संचालन में आने वाली चुनौतियों का प्रभावी समाधान कर सकें।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आवासीय प्रशिक्षण से शिक्षकों के अनुभवों का आदान-प्रदान होता है और विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।1