दरभंगा, 27 फरवरी, 2026:-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई किए। दरभंगा, 27 फरवरी, 2026:-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई किए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 28 से अधिक आवेदकों के आवेदनों पर विस्तारपूर्वक सुनवाई कर आधे से अधिक को ऑन स्पॉट निष्पादन किये। गौरतलब है कि प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, बिजली के तार हटाने, पहुंच पथ (सड़क मार्ग) निर्माण, राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

- दरभंगा में फिल्म "यादव लव स्टोरी और घूसखोर पंडित" पर रोक लगाने के लिया DM के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया मेमोरंडम1
- Post by अनार जीत दास पेंटर1
- समस्तीपुर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान जिले के आठ अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक रूप से भूकंप आने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया। मॉक ड्रिल शुरू होने से पूर्व सभी विभागों की टीमें पटेल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें एंबुलेंस के साथ सायरन बजाते हुए निर्धारित स्थलों की ओर रवाना हुईं। निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि भूकंप या किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।1
- अपने सभ शुभचिंतक साथी के महापर्व होलीक अग्रिम शुभकामनाएं।❤️🙏🏻1
- Post by मोहम्मद बिरू1
- Post by Jitendra das1
- मिलिए इनसे ये है असली बिहारी जिनका आवाज बुलंद है अफ़सोस कोई सुनता नहीं ग्रामीण रक्षा दल सदस्य1
- दरभंगा के लहेरियासराय थाना के रहमगंज की घटना1
- दरभंगा जिला बहेड़ी प्रखंड के बिठौली गांव में बुधवार रात करीब 10:00–10:30 बजे नल-जल मेंटेनेंस कार्य से लौट रहे वंदना ट्रेडर्स के कर्मी शंकर राय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड संख्या–1 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पुत्र गौतम राय ने बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया, जिसमें शंकर राय का हाथ टूट गया और सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार बहेड़ी में कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल शंकर राय ने मीडिया को बताया कि वे वंदना ट्रेडर्स में सुपरवाइजर जितेंद्र झा के अधीन कार्यरत हैं। विभागीय शिकायत के आधार पर वे बिठौली वार्ड–1 में सुरेश राय और सतीश राय के यहां नल लगाने पहुंचे थे। कथित रूप से आपसी विवाद के कारण वहां नल नहीं लग पाया था । काम पूरा होने के बाद टीम चकवा भरवारी में एक इमरजेंसी कनेक्शन देने गई। वापस लौटते समय बिठौली राम जानकी मंदिर के पास उनकी बाइक रोककर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फिलहाल शंकर राय को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई वंदना ट्रेडर्स के सुपरवाइजर जितेंद्र झा ने कहा कि घटना के बाद मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। कंपनी को हायाघाट, बहेड़ी, अलीनगर, बेनीपुर, घनश्यामपुर और समस्तीपुर के कई प्रखंडों में मेंटेनेंस कार्य पूरा करना है। गर्मी के महीनों में पानी की किल्लत की आशंका के बीच नल-जल सेवा ही ग्रामीणों का सहारा होती है। ऐसे में काम ठप रहने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की बात कही गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्टता सामने आएगी1