Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा विभाग एक्शन मोड में प्रदेश के स्कूलों में आज होगी सख्त चेकिंग :- शिक्षा विभाग राजस्थान के स्कूलों में आज ताबड़तोड़ चेकिग करेगा,राजस्थान के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शिक्षा_विभाग आज (25 अगस्त) पूरे प्रदेश में एक सघन जांच अभियान चलाने जा रहा है। बीकानेर निदेशालय के सख्त आदेश के बाद आज अधिकारी फील्ड में उतरेंगे। इस चेकिंग का मुख्य फोकस स्कूलों में शिक्षकों के सही अनुपात, जर्जर भवनों की स्थिति और बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा। जांच में मिलने वाली कमियों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और पूरी रिपोर्ट 27 अगस्त तक 'शाला दर्पण पोर्टल' पर चढ़ानी होगी।
Manoj Kumar Mathur
शिक्षा विभाग एक्शन मोड में प्रदेश के स्कूलों में आज होगी सख्त चेकिंग :- शिक्षा विभाग राजस्थान के स्कूलों में आज ताबड़तोड़ चेकिग करेगा,राजस्थान के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शिक्षा_विभाग आज (25 अगस्त) पूरे प्रदेश में एक सघन जांच अभियान चलाने जा रहा है। बीकानेर निदेशालय के सख्त आदेश के बाद आज अधिकारी फील्ड में उतरेंगे। इस चेकिंग का मुख्य फोकस स्कूलों में शिक्षकों के सही अनुपात, जर्जर भवनों की स्थिति और बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा। जांच में मिलने वाली कमियों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और पूरी रिपोर्ट 27 अगस्त तक 'शाला दर्पण पोर्टल' पर चढ़ानी होगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रूपनगढ़ में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा मुस्लिम समाज, नूरानी मस्जिद से निकला जुलूस; नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पहुंचा मस्जिद रूपनगढ़ (अजमेर)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का पर्व रूपनगढ़ में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 9 बजे नूरानी मस्जिद से रवाना हुआ। डीजे की धुनों और धार्मिक नारों के साथ निकला जुलूस काजी चबूतरा, कायमखानी मोहल्ला, किले का चौक, सदर बाजार और छिपा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस नूरानी मस्जिद पहुंचा। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस के समापन के बाद फातिहाखानी की गई और तबर्रुक वितरित किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से अमन-चैन, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वहीं जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। इस दौरान मुस्लिम समाज सदर हबीब छिपा, नायब सदर बाबू खां साखला, पूर्व सरपंच इकबाल छिपा, नूरानी मस्जिद सदर इरफान शेख, अंजुमन कमेटी सदर अशरफ अली छिपा, नाहिम खान, मोहम्मद हुसैन, हाफिजो कारी, एमडी आजमी, शाहिद छिपा, आरिफ कारीगर, फैयाज अली आजाद, अनवर अली शेख, फिरोज खान देशवाली, मौलाना गनी मोहम्मद मुरीद, मौलाना सरफुद्दीन, मौलाना मो. आज़मी, काजी नसरुद्दीन, एम. रियाजुद्दीन आजाद, बुजुर्ग जब्बार चाचा लोहार, आलम खां कायमखानी, जमील कुरैशी और इस्लामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।2
- दूदू के समीप तीन वाहनों की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक;लगा लंबा जाम जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रामनगर के पास तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार, रामनगर के पास एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसकी बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तीन वाहनों की भिड़ंत और ट्रक के हाईवे पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।1
- नमस्कार 🙏 मैं सरवन, जयपुर राजस्थान से बात कर रहा हूँ। आपने facebook , Instagram पर चल रहे हमारे Ad में अपना नंबर दिया था, इसलिए मैंने आपको जानकारी देने के लिए मैसेज किया है। हमारी कंपनी का नाम Lead Guru है और हम Digital Education एवं Digital Skills से संबंधित काम करते हैं। इसके साथ Calling Work का भी काम रहता है। 📌 काम कैसे करना होता है? कंपनी आपको कुछ नंबर उपलब्ध कराती है। उन लोगों से कॉल पर बात करके उन्हें कंपनी की जानकारी और कंपनी द्वारा सिखाई जाने वाली Digital Skills के बारे में बताना होता है। 📚 इसके लिए आपको Training भी दी जाती है, जिसमें आपको बताया जाएगा: ✅ Customer से कैसे बात करनी है ✅ Calling Work कैसे करना है ✅ Company की कौन-कौन सी Digital Skills हैं ✅ पूरा Work Process क्या है ✅ शुरुआत कैसे करनी है 🕗 आज शाम 8:00 बजे Online Training Session रखा गया है। इसमें आपको काम की 1-to-1 पूरी जानकारी दी जाएगी और आपके सभी सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। अगर आप Interested हैं, तो मुझे अपना नाम लिखकर भेज दीजिए। मैं आपको Zoom Meeting का Link और Password भेज दूँगा। धन्यवाद 🙏 Sarvan | Jaipur, Rajasthan1
- *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*1
- पीसांगन में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच 'पागल श्वान का आतंक,रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काटा सीटीवी वीडियो आया सामने पीसांगन कस्बे में चुनावी प्रचार की गहमागहमी के बीच पागल श्वान ने जमकर उत्पात मचाया। आवारा पागल कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में अब तक 11 राहगीरों व वाहन चालकों को काटकर घायल कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन 11 घायलों में कस्बे के 9 लोग जबकि एक एक भड़सुरी व बुधवाड़ा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला कस्बे के बस स्टैंड और इंदिरा कॉलोनी के मध्य का है। जहां पर सबसे पहले सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को कुत्ते ने चलती बाइक पर काट लिया। जिसका *सीटीवी फुटेज* भी सामने आया है। फुटेज में कुत्ता अचानक पीछे से दौड़कर बाइक सवार को काटते नजर आ रहा है। पागल श्वान ने बस स्टैंड,इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र समेत कस्बे में बस स्टैंड के आसपास रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काट लिया। कुत्ते के द्वारा अचानक पीछे से लोगों को काटने के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानों और घरों में घुस गए। *प्रशासन हरकत में, सभी घायलों का इलाज जारी* वही मामले की जानकारी नगरपालिका ईओ राजेंद्र रेवाड़ के संज्ञान में आते ही पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है। पागल श्वान के काटने से घायल हुए सभी 11 लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी को *सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़* की देखरेख में टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन कुत्ते के काटने से सबसे अधिक एक घायल को उनके द्वारा 30 टांके लगाए गए हैं। वही अन्य घायलों को भी टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया है। डॉ. लामरोड़ ने बताया कि "कस्बे में अब तक पागल श्वान के काटने से इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल नहीं हुए। सभी को रेबीज से बचाव के लिए टीके की डोज पूरी करवानी होगी। नागरिक सतर्क रहें।" *यह बने श्वान के शिकार* सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक पागल श्वान ने कस्बे के 9 लोगो को जबकि भड़सुरी व बुधवाड़ा के एक एक व्यक्ति को काटा हैं। जिनमे पीसांगन निवासी 33 वर्षीय संजय खान,27 वर्षीय इशाक,27 वर्षीय सोनूराम,35 वर्षीय राजेशसिंह रावत,32 वर्षीय अशोक,52 वर्षीय दिनेश कुमावत,31 वर्षीय शिव शंकर,25 वर्षीय जावेद,37 वर्षीय मुकेश के अलावा भड़सुरी निवासी 32 वर्षीय आशुतोष व बुधवाड़ा निवासी 21 वर्षीय तुषार पागल श्वान के शिकार बने हैं।1
- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है #CityCablenewsjaipur #किरोड़ी_संग_राजस्थान1
- 🚨 देर रात स्कूटी पर निकले जयपुर कलेक्टर! जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात सरकारी गाड़ी छोड़कर स्कूटी से परकोटे में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। 🛵 अजमेरी गेट से शुरू हुए निरीक्षण में नालियों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और दुकानों के आसपास जमा कचरे के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही निकाय चुनाव की आचार संहिता से जुड़े अपडेट भी अधिकारियों से लिए। कलेक्टर के इस औचक दौरे को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।1
- रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी रूपनगढ़ में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने हुआ जलभराव, सड़कें बनीं दरिया; दुकानों में घुसा पानी रूपनगढ़ (अजमेर) 25 अगस्त मंगलवार को करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद रूपनगढ़ के सदर बाजार, सिंह द्वार और पुरानी तहसील के सामने सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, वहीं दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सदर बाजार और सिंह द्वार क्षेत्र में जलभराव के कारण आमजन को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं पुरानी तहसील के सामने भी सड़क पर पानी जमा हो गया। दुकानदार दुकानों में घुसे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। करीब एक घंटे की बारिश ने ही आमजन और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नालों पर अतिक्रमण से निकासी बाधित होने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की निकासी वाले नालों और अन्य जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण होने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर नालों के रास्ते अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और बाजार की ओर फैल गया। सरकारी पुलिया के पास कचरे के ढेर से बढ़ी परेशानी लोगों के अनुसार सरकारी पुलिया के पास कचरे का ढेर जमा होने से भी पानी की निकासी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो जलभराव की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सकता था। बारिश के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सदर बाजार, सिंह द्वार, पुरानी तहसील के सामने सहित कस्बे के अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा सरकारी पुलिया के पास जमा कचरे को हटाकर पानी की निकासी सुचारु कराने की मांग की है। एक घंटे की बारिश में ही रूपनगढ़ के प्रमुख बाजार और मार्गों पर जलभराव की स्थिति सामने आने से अब सवाल उठ रहा है कि यदि लगातार तेज बारिश हुई तो हालात किस हद तक बिगड़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मानसून को देखते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1