मोकामा के श्रीभगवती उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान व प्रवेशोत्सव आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित मोकामा प्रखंड स्थित मोर श्रीभगवती उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान सह प्रवेशोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंजनी कुमार, जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु एवं प्रधान शिक्षिका मीरा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- पटना/बख्तियारपुर : 29 अप्रैल की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब NH -31 स्थित आकाशवाणी होटल के उत्तर दिशा में एक मकई के खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही शव की सूचना मिली, आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा पंचायत अंतर्गत मुसहरी निवासी शिवसत्य कुमार (पिता रामाशीष दास) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के छोटे भाई चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चंदन ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया, "जिस जगह शव मिला है, वहां जाने का कोई रास्ता तक नहीं है। हत्यारों ने जानबूझकर शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।" शिवसत्य कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई का शव होटल के पीछे खेत में पड़ा है। मृतक की पारिवारिक स्थिति भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। साल 2016 में उनकी शादी पंडारक के मंझला बीघा में हुई थी, जिससे उनकी 7 साल की एक बेटी 'मीठी' है। करीब 6 महीने पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से शिवसत्य काफी परेशान रहा करते थे। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, "मौत की असली वजह और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।" फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।1
- श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघरा गांव में आज से प्रारम्भ होने वाली शिव शक्ति महायज्ञ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।1
- पंचायती राज विभाग1
- Post by VN News Bihar1
- बिहार: 700 गाड़ियां, 80 ड्रोन, लौंडा डांस, पोतों ने ऐसे निकाली दादी की शव यात्रा, ताकते रहे लोग मामला बिहार के भोजपुर जिले का है. शुक्रवार को यह शव यात्रा निकली थी. अब इसकी खूब चर्चा हो रही है. शव यात्रा घर से श्मशान घाट तक लगभग चार किलोमीटर लंबी थी. बिहार में एक ऐसी शव यात्रा निकली है कि यह चर्चा का विषय बन गया है. मामला भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दिलमनपुर गांव का है. यहां बीते शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को 95 वर्षीय कौशल्या देवी के निधन के बाद पोतों ने उन्हें यादगार विदाई दी. इस अंतिम यात्रा में करीब 700 गाड़ियों का काफिला दिखा. 3500 लोगों की भीड़ शामिल हुई. कैंसर से जूझ रही थीं कौशल्या देवी बताया जाता है कि कौशल्या देवी करीब तीन साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनकी इच्छा थी कि उनकी अंतिम विदाई धूमधाम से हो. परिवार ने उनकी इसी इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया और शव यात्रा को अलग रूप दिया. चार किलोमीटर लंबी थी शव यात्रा यह शव यात्रा कौशल्या देवी के घर से श्मशान घाट तक लगभग चार किलोमीटर लंबी थी. इस दौरान पूरे रास्ते को फूलों से सजाया गया था. 30 से अधिक पिकअप वैन पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे. 10 से अधिक डांसर और 30 से ज्यादा बैंड भी इस यात्रा का हिस्सा बने.1
- Post by JMBNEWS1
- समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने अस्पतालों का निरीक्षण कर, वहां का जायजा लिया.2
- बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघरा गांव में आज से प्रारम्भ होने वाली नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर मुख्य यजमान सह मुखिया रणबीर राय ने महायज्ञ के बारे में क्षेत्र वासियों को जानकारी देते हुए ।1