जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा सड़क पर अतिक्रमण देख नोटिस जारी कर हटाने का दिया निर्देश श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने इकौना के वार्डो में पहुंचकर सड़क कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके अलावा इकौना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण अधिक पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी निर्देशित किया कि सम्बन्धित को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया जाए कि पहले वे स्वयं से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड के निरीक्षण के दौरान गंदगी व्याप्त पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिवस वार्डों की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के ही अन्तर्गत बने एम0आर0एफ0 सेंटर का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस पर ज्ञात हुआ कि नगर का कूड़ा एम0आर0एफ0 सेंटर पर नहीं जाता है, बीच में भी फेंक दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित कूड़े का उठान कराकर एफ0आर0एफ0 सेंटर पर भेजा जाए। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा सड़क पर अतिक्रमण देख नोटिस जारी कर हटाने का दिया निर्देश श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने इकौना के वार्डो में पहुंचकर सड़क कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके अलावा इकौना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण अधिक पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी निर्देशित किया कि सम्बन्धित को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया जाए कि पहले वे स्वयं से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड के निरीक्षण के दौरान गंदगी व्याप्त पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिवस वार्डों की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के ही अन्तर्गत बने एम0आर0एफ0 सेंटर का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस पर ज्ञात हुआ कि नगर का कूड़ा एम0आर0एफ0 सेंटर पर नहीं जाता है, बीच में भी फेंक दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित कूड़े का उठान कराकर एफ0आर0एफ0 सेंटर पर भेजा जाए। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही विफ्स पंजिका भी अद्यतन नहीं पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर भी घूम रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी उन सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिदिन ससमय विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने मिड डे मील की भी जानकारी ली, मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रत्येक दिवस यूनिफार्म में आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बच्चों से पाठ्य पुस्तिकाओं की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय में साफ-सफाई भी सही नहीं पायी गई तथा शौचालय की स्थिति खराब मिली, शौचालय में हैंडवाश भी सही नहीं पाया गया तथा परिसर में घास बड़ी पायी गई, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी और प्रधानाध्यापक को शौचालय एवं सम्पूर्ण विद्यायल परिसर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश भी दिये।इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गिलौला के ही अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबकला का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर पायी गई, बच्चे यूनिफार्म में थे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यापक को आगे भी इसी प्रकार बेहतर ढंग से दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र दूबकला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को पोषाहार वितरण एवं सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली गई। उन्होने बच्चों के प्रत्येक दशा में पोषाहार उपलब्ध कराने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- जैसा कि आप लोग देख सकते हैं भाई पेंटिंग का काम कर रहा है मालिक इसका पेमेंट नहीं कर रहा है जैसा कि आप लोग देख सकते हैं भाई पेंटिंग का काम कर रहा है मालिक इसका पेमेंट नहीं कर रहा है1
- जैसे कि आप लोग देख सकते हैं लेकिन कोई देख सुनाई नहीं हो रहा है जैसे कि आप लोग देख सकते हैं लेकिन कोई देख सुनाई नहीं हो रहा है1
- सीएचसी सिरसिया का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त श्रावस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं आमजन को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं मानक के अनुरूप पाई गईं। सीएमओ ने सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित पाए गए। उन्होंने कर्मचारियों की समयबद्धता एवं कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसी तरह निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, एएनसी, एनबीएसयू यूनिट एवं पैथोलॉजी लैब समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 395 मरीजों का पंजीकरण एवं उपचार किया जा चुका था। प्रसव कक्ष में तीन सफल प्रसव कराए जा चुके थे। इसी प्रकार 15 गर्भवती महिलाओं की एंटी-नेटल केयर (एएनसी) जांच पूरी की जा चुकी थी। एनबीएसयू यूनिट में दो नवजात बच्चे भर्ती मिले, जिनका समुचित उपचार जारी था। वहीं पैथोलॉजी लैब में 73 मरीजों के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा चुके थे। सीएमओ ने लैब में उपलब्ध जांच उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को दवाओं, जांच एवं उपचार से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट1
- 228 मीट्रिक टन गेहूं कहां गया तुलसीपुर में गबन का खुलासा,सरकारी गेहूं का खेल,59 लाख के गबन में सचिव गिरफ्तार 228 मीट्रिक टन गेहूं कहां गया तुलसीपुर में गबन का खुलासा,सरकारी गेहूं का खेल,59 लाख के गबन में सचिव गिरफ्तार1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर उतरौला मानसिकता न्यूज़ उत्तर प्रदेश बलरामपुर: उतरौला में लड़की के भेष (बुर्का) में घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ के बाद खोला राज बलरामपुर (उतरौला): उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया है, जो लड़की का भेष बनाकर यानी बुर्का पहनकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी को समय रहते दबोच लिया गया। संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक जानकारी के मुताबिक, उतरौला इलाके में पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को बुर्का पहने एक व्यक्ति की चाल और हरकतें संदिग्ध लगीं। शक होने पर महिला पुलिसकर्मियों और स्थानीय टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और उसे अपना चेहरा दिखाने (बुर्का हटाने) को कहा। बुर्का हटते ही उड़ गए सबके होश जैसे ही पुलिस के सामने उस संदिग्ध ने अपने चेहरे से पर्दा हटाया, वहाँ मौजूद सभी लोग दंग रह गए। बुर्के के अंदर कोई महिला या लड़की नहीं, बल्कि एक पुरुष था। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है। वह काफी समय से इस भेष में इलाके में घूम रहा था। पुलिस कर रही है मामले की जांच लड़की के कपड़े और बुर्का पहनकर घूमने के पीछे युवक का क्या मकसद था, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था या इसके पीछे कोई अन्य निजी वजह थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- जनपद बहराइच के,नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीजों का इलाज होता है नाक कान गले का आंख का इलाज होता है दूरबीन द्वारा रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के अन्तर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा सड़क पर अतिक्रमण देख नोटिस जारी कर हटाने का दिया निर्देश श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने इकौना के वार्डो में पहुंचकर सड़क कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके अलावा इकौना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण अधिक पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी निर्देशित किया कि सम्बन्धित को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया जाए कि पहले वे स्वयं से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड के निरीक्षण के दौरान गंदगी व्याप्त पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिवस वार्डों की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने नगर पंचायत इकौना के ही अन्तर्गत बने एम0आर0एफ0 सेंटर का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस पर ज्ञात हुआ कि नगर का कूड़ा एम0आर0एफ0 सेंटर पर नहीं जाता है, बीच में भी फेंक दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित कूड़े का उठान कराकर एफ0आर0एफ0 सेंटर पर भेजा जाए। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।1