Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू जिले के जलोड़ी पास में वन विभाग द्वारा फूड वैन हटाने को लेकर सामने आया यह विवाद #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
कुल्लू जिले के जलोड़ी पास में वन विभाग द्वारा फूड वैन हटाने को लेकर सामने आया यह विवाद #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dev Raj Thakur1
- Post by योगेश शर्माजी1
- हिमाचल प्रदेश में किसानों को बड़ी राहत MSP me bada इजाफा हुआ हे कल हुए केबिनेट बेठन मे सरकार ने प्रजातिक खेती को बढावा देने के लिए यहा कदंब उडाया हे1
- महिला आरक्षण को लेकर सांसद कंगना रणौत का सांसद के अंदर अपने अभिभाषण में हिमाचल विधानसभा में एक महिला होने के बयान पर सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल हो रही है वही इसको लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है और उनके इस बयान को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संसद को यह तक पता नहीं की हिमाचल विधानसभा में कितनी महिला विधायक हैं इस समय हिमाचल में तीन महिला विधायक है जिसमें एक भाजपा और दो कांग्रेस की विधायक हैं और जिस सांसद को यह नहीं पता कि विधानसभा में कितनी महिला विधायक है वह महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है जो की हास्यप्रद है। उन्होंने कहा कि लोकसभा मैं केंद्र सरकार द्वारा तीन बिल ले गए थे जिसमें महिला आरक्षण का बिल भी शामिल था। महिला आरक्षण के पक्ष में और कांग्रेस है लेकिन जो भी 2023 में लाया गया है उसे बिल को ही पारित करने के पक्ष में कांग्रेस है और यदि उसे बिल को ही संसद में लाया जाता तो कांग्रेस इसका पूरा समर्थन करती लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक हित साधने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से भी लाया और उसे पारित करने की कोशिश कर रही थी जिसे विपक्षी दलों ने खारिज किया और लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया। केंद्र सरकार का इस बिल को ला कर डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही थी ओर राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करना था लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेंक दिया गया। भाजपा महिलाओ के पीछे छिपे कर महिलाओ के हितैषी होने का ढोंग रच कर महिलाओ के बीच जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यो में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे है और चुनावो के बीच लोकसभा का सत्र बुलाया गया और महिला आरक्षण का बिल पास करवाने का प्रयास किया गया ताकि विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके। यदि भाजपा महिलाओं की इतनी हितेषी होती तो 2023 में जो महिला आरक्षण का बिल लाया था उसे क्यो नही पारित किया गया। भाजपा केवल राजनीतिक मकसद से इस बिल को लाया गया जोकि लोकसभा में पारित नही हो पाया है। बाईट। विक्रमादित्य सिंह लोकनिर्माण मंत्री2
- बद्दी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट 🔥 | 2 कारों में लगी आग | बड़ी घटना टली, कोई हताहत नहीं1
- किन्नौर में गूंजा जोश – दौड़ प्रतियोगिता के जरिए नशामुक्ति का सशक्त संदेश 🏃♂️ रिकांगपिओ (किन्नौर): जिला किन्नौर में आज एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में जोश, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार कर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव कुमार रिस्पा उपस्थित रहे, जबकि श्री दौलत नेगी, श्री जीत नेगी, श्रीमती दिनेश नेगी एवं कुमारी रीना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।” इसके बाद उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ गया। इस सराहनीय पहल का श्रेय गांव बारंग के युवा विकास नेगी को जाता है, जो वर्तमान में आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस प्रयास का उद्देश्य किन्नौर के युवाओं को एक नई दिशा देना और उन्हें नशे से दूर रखते हुए खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि मुख्य अतिथियों ने इस आयोजन को और मजबूती देने के लिए ₹22,000 का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, जो इस नेक पहल के प्रति उनके समर्पण और समर्थन को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनकर उभरा—एक ऐसा आंदोलन जो युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सशक्त और सफल जीवन की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है। 💪1
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।1
- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद से देशभर में सियासत गरमाई हुई है. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री महिला सांसदों से डर कर संसद में नहीं आते, वे खुद को महिला हितैषी कैसे कह सकते हैं. नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस बीच के बिल के पीछे बड़ा षड्यंत्र था और भाजपा राजनीतिक लाभ की मंशा से बिल लेकर आई थी. विओ : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री तीन महिला संसदों से डर कर संसद नहीं जाते वह महिला हितेषी कैसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि संसद में लोकसभा स्पीकर ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री को महिला सांसदों से खतरा है. जगत नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अब सीटों और परिसीमन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला आरक्षण संशोधन विधेयक राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया है और इसके पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार विओ : चेस्टर हिल्स मामले को लेकर भी नेगी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं और डीसी व एसडीएम को जांच के लिए फ्री हैंड दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामला बड़ा है, इसलिए कुछ लोग इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता से चल रही है और जांच अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव नहीं है. नेगी ने स्पष्ट किया कि चेस्टर हिल में हुए बेनामी सौदों और धारा 118 के उल्लंघन की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार विओ : मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी पलटवार किया है. फोन टैपिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को लोकायुक्त के समक्ष एफिडेविट देना चाहिए, तभी इस मामले में कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की व्यवस्था संविधान में है और जनता के पैसे से चलने वाली इस संस्था का सही उपयोग होना चाहिए. नेगी ने केंद्र सरकार पर सूचना के अधिकार को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बनी पारदर्शिता की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्थानों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है. वर्तमान मोदी सरकार में चुनाव आयोग तथा न्यायपालिका जैसे संस्थानों पर भी विश्वास प्रभावित हुआ है. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार2