कोंच में निकली श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ नगर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर दो बजे श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के केरल गंज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सागर तालाब स्थित बलदाऊ धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा केरल गंज से प्रारंभ होकर नई बस्ती, रामगंज बाजार, नगर पालिका और सागर चौकी होते हुए बलदाऊ धर्मशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत भी किया। श्रीमद्भागवत कथा के परीक्षित संतोष गिरवासिया और अर्चना गिरवासिया सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ धारण कर कलश यात्रा में चल रहे थे। वहीं भागवताचार्य आचार्य रामानन्द दास महाराज, रामकुंज अयोध्या धाम, रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष किए। नगर पालिका परिसर के पास पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनील लोहिया और सभासदों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। स्वागत के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के बलदाऊ धर्मशाला पहुंचने के बाद श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर कमलेश गिरवासिया, संजय-मिली गिरवासिया, सुमित-दीप्ति गिरवासिया, सक्षम-दीक्षा गिरवासिया, गणेश, मुन्नी देवी, लक्ष्मी गिरवासिया, बंटी गिरवासिया, संकल्प, बेटू, हर्ष, वान्या, मनोज इकडया, अमित यादव, अनुज त्रिपाठी सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के शुभारंभ से नगर का वातावरण धार्मिक और भक्तिमय नजर आया।
कोंच में निकली श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ नगर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर दो बजे श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के केरल गंज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सागर तालाब स्थित बलदाऊ धर्मशाला पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा केरल गंज से प्रारंभ होकर नई बस्ती, रामगंज बाजार, नगर पालिका और सागर चौकी होते हुए बलदाऊ धर्मशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत भी किया। श्रीमद्भागवत कथा के परीक्षित संतोष गिरवासिया और अर्चना गिरवासिया सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ धारण कर कलश यात्रा में चल रहे थे। वहीं भागवताचार्य आचार्य रामानन्द दास महाराज, रामकुंज अयोध्या धाम, रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष किए। नगर पालिका परिसर के पास पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनील लोहिया और सभासदों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। स्वागत के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के बलदाऊ धर्मशाला पहुंचने के बाद श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर कमलेश गिरवासिया, संजय-मिली गिरवासिया, सुमित-दीप्ति गिरवासिया, सक्षम-दीक्षा गिरवासिया, गणेश, मुन्नी देवी, लक्ष्मी गिरवासिया, बंटी गिरवासिया, संकल्प, बेटू, हर्ष, वान्या, मनोज इकडया, अमित यादव, अनुज त्रिपाठी सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के शुभारंभ से नगर का वातावरण धार्मिक और भक्तिमय नजर आया।
- कालपी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पकड़ा गया अभियुक्त साहिल (22 वर्ष) पुत्र रियाज, निवासी मोहल्ला रामचबूतरा (थाना कालपी) क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों (मुअसं 136/26 व 138/26) में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर कालपी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया1
- मोदी सरकार में पारदर्शिता को बढ़ावा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि डिजिटल माध्यमों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी व्यवस्थाओं के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ सीधे और अधिक पारदर्शी तरीके से मिलने में मदद मिल रही है।1
- भाजपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत कालपी (जालौन) सोमवार को बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी स्थित यमुना पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अमित समाधिया तथा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य नीरज श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। विदित हो कि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का दायित्व मिलने के बाद पहली बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया तथा सदस्य नीरज श्रीवास्तव का काफिला जैसे ही बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना नदी कालपी पर पहुंचा तो पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं को फूल-मालाओं को पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय भाजपा तय भाजपा के नारों से गुंजायमान हो उठा। यमुना पुल से शुरू हुआ काफिला नगर के कई स्थानों में घुमा। इसके अलावा जगह जगह कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ दोनों नेताओं का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वाजपेई,ब्रह्म सिंह यादव, दिनेश चौधरी (मुन्ना चौधरी), आशीष चतुर्वेदी (आशु), रविंद्र सिंह चौहान, राजन सिंह चौहान, सुबोध द्विवेदी नगर अध्यक्ष भाजपा, अतुल सिंह चौहान, अरविंद राठौर, प्रीतू सिंह, भारत सिंह यादव, हर्षित खन्ना, सोनू सिंह, सुधीर सिंह चौहान (बैरई),वैभव बिश्नोई (मंटू), संजय सविता, अक्षय प्रताप सिंह ( नीरज ठाकुर), रणविजय सिंह चौहान, साहिल ओमरे, सुंदरम चौधरी, राजा चौधरी, दिग्विजय सिंह चौहान, देवांश गुप्ता, नकुल वर्मा, कन्हैया मिश्रा, निखिल पंडित, सुनील पटवा, विपिन जाटव, अभिनय जाटव, सहलेंद्र विश्वकर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब नगर उपाध्यक्ष राजाबाबू ओमरे पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।4
- रंगदारी के मामले में फरार 25 हजार का इनामी साहिल चढ़ा कालपी पुलिस के हत्थे पुलिस की बड़ी कामयाबी: आरोपी से पीली धातु की बाली बरामद, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल उरई/कालपी । कालपी क्षेत्र में दबंगई और जबरन वसूली करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली पुलिस ने एक शातिर इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रंगदारी और अवैध वसूली के मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से 1 अदद पीली धातु की बाली बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालपी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पकड़ा गया अभियुक्त साहिल (22 वर्ष) पुत्र रियाज, निवासी मोहल्ला रामचबूतरा (थाना कालपी) क्षेत्र में रंगदारी और अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों (मुअसं 136/26 व 138/26) में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार को सटीक सूचना के आधार पर कालपी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध वसूली करने वाले अवांछनीय तत्वों में हड़कंप मच गया है।1
- जालौन जिले से एक और नेत्रहीन असहाय युवक ने सोसल मीडिया के माध्यम से मांगी मदद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है इस संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मडोरी गांव के रहने वाले नेत्रहीन असहाय युवक पंचम सिंह ने मदद मांगी है1
- 🐕🐈 इंसानों से ज्यादा जानवरों में दिखा प्यार! कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती का वीडियो वायरल जालौन। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते और बिल्ली की अनोखी दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जानवर एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार और अपनापन दिखाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने इस धारणा को ही बदल दिया है। दोनों की दोस्ती देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जानवरों के बीच भी प्यार, अपनापन और दोस्ती की भावना होती है। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि आजकल इंसानों से ज्यादा जानवरों में सच्चा प्यार देखने को मिल रहा है। 🐕🐈 इंसानों से ज्यादा जानवरों में दिखा प्यार! कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती का वीडियो वायरल जालौन। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते और बिल्ली की अनोखी दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जानवर एक-दूसरे के साथ बेहद प्यार और अपनापन दिखाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने इस धारणा को ही बदल दिया है। दोनों की दोस्ती देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जानवरों के बीच भी प्यार, अपनापन और दोस्ती की भावना होती है। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि आजकल इंसानों से ज्यादा जानवरों में सच्चा प्यार देखने को मिल रहा है।1
- गणेश चतुर्थी पर दुकान में विराजे गणपति बप्पा, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना उरई। आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश भक्त बाजार से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपनी दुकान पर पहुंचे और विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान गणेश जी को पुष्प अर्पित किए गए और सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा व्यापार में उन्नति की कामना की गई। गणपति दरबार को फूलों से सजाया गया, जिससे दुकान का वातावरण भक्तिमय नजर आया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने एक-दूसरे को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।1
- पेट्रोल की कीमत-कमी को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा, फिर अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक! मारपीट के बाद हथियार लहराने के आरोप से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल होने का दावा—पुलिस ने शिवम जादौन को गिरफ्तार किया जालौन छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत और कथित रूप से कम पेट्रोल मिलने को लेकर विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट की और बाद में कथित तौर पर अवैध रिवाल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत और मात्रा को लेकर युवक व कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि इसके बाद युवक अपने घर गया और अवैध रिवाल्वर लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचा। हथियार के साथ युवक के पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम जादौन को कथित अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक के पास अवैध रिवाल्वर कहां से आया? क्या हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई कड़ी सामने आती है? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। खबर में लगाए गए आरोप उपलब्ध जानकारी और पुलिस कार्रवाई पर आधारित हैं; आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच व न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। आपकी क्या राय है? क्या पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद हथियार लेकर पहुंचना गंभीर चिंता का विषय नहीं है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #JalaunPolice #ChhiriyaSalempur #PetrolPump #IndianOil #BreakingNews #CrimeNews #CCTVVideo #ViralVideo #IllegalWeapon #Arrest #Orai #Kalpi #Bundelkhand #UPPolice #जालौन #पेट्रोलपंप #अवैधहथियार #गिरफ्तारी #क्राइम_न्यूज0@bhimarmychid#aajadsmajparty पेट्रोल की कीमत-कमी को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा, फिर अवैध रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक! मारपीट के बाद हथियार लहराने के आरोप से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल होने का दावा—पुलिस ने शिवम जादौन को गिरफ्तार किया जालौन छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत और कथित रूप से कम पेट्रोल मिलने को लेकर विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट की और बाद में कथित तौर पर अवैध रिवाल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत और मात्रा को लेकर युवक व कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि इसके बाद युवक अपने घर गया और अवैध रिवाल्वर लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचा। हथियार के साथ युवक के पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम जादौन को कथित अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक के पास अवैध रिवाल्वर कहां से आया? क्या हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई कड़ी सामने आती है? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। खबर में लगाए गए आरोप उपलब्ध जानकारी और पुलिस कार्रवाई पर आधारित हैं; आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच व न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। आपकी क्या राय है? क्या पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद हथियार लेकर पहुंचना गंभीर चिंता का विषय नहीं है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Jalaun #JalaunPolice #ChhiriyaSalempur #PetrolPump #IndianOil #BreakingNews #CrimeNews #CCTVVideo #ViralVideo #IllegalWeapon #Arrest #Orai #Kalpi #Bundelkhand #UPPolice #जालौन #पेट्रोलपंप #अवैधहथियार #गिरफ्तारी #क्राइम_न्यूज1
- कोंच में अनियंत्रित बाइक हाईटेंशन पोल से टकराई, दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कैलिया रोड स्थित पेट्रोल टैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार रहने वाले जय प्रकाश (43) पुत्र गोपी और घनश्याम (32) पुत्र बालोले बाइक से कैलिया थाना क्षेत्र के किसी मन्दिर से दर्शन कर लौट कर कोंच की ओर आ रहे थे। कैलिया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया जिनकी हालत गम्भीर होने पर उरई मेडिकल कालेज रिफर किया गया । पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कैलिया रोड पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।1