भाकियू-टिकैत पदाधिकारियों ने बिलासपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन, खाद की कालाबाजारी रोकने और जबरन वसूले जा रहे ब्याज की जांच की मांग बिलासपुर में कापरेटिव सोसायटी द्वारा किसानों से जबरिया वसूले जा रहे ब्याज साथ ही यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने आदि अनेक समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पत्र सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के करीब एक दर्जन पदाधिकारी संगठन के प्रदेश सचिव सरदार मंजीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में स्थानीय तहसील भवन पहुंचें थें।इस दौरान वह संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद उप जिलाधिकारी अरूण कुमार से मिले और उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इससे पूर्व किसान नेता अटवाल ने कहा कि जिले की कापरेटिव सोसायटी द्वारा किसानों को पूर्व में तीन प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाता था,लेकिन इस बार सोसायटी ने किसानों से सात प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया है।आरोप है कि इससे किसानों को भारी परेशानियां हो रही है। उन्होंने कहा उक्त चार प्रतिशत लोन वापिस करने का आदेश दिया था, लेकिन अब पूरे सात प्रतिशत ब्याज जबरिया वसूल रहे हैं।उनकी मांग है कि इसकी जांच अतिआवश्यक है।इसके अलावा तहसील में यूनिया खाद किसानों को नही दिया जा रहा बल्कि खाद को ब्लैक किया जा रहा है।इसके पश्चात उन्होंने स्मार्ट मीटरों पर भी निशाना साधा कहा सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगी हुई है,मगर ठेकेदार अपनी कमाई के चक्कर में क्षेत्र में जबरिया मीटर लगा रहे इससे जनता परेशान हैं। उन्होंने मांग की जनहित के इन मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान ले वरना उनका संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।इस मौकें नृपजीत सिंह,पर कमरूद्दीन आदि मौजूद रहे।

- बिलासपुर में वन विभाग की टीम ने रवाना बीट में खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे तस्करों की घेराबंदी कर ली।इस दौरान टीम ने एक तस्कर को मौकें से दबोच लिया,और तस्करों द्वारा काटी गई करीब 14 बोटें और जनरेटर सहित आरा साथ ही एक तमंचा आदि की बरामदगी दिखाई है। जबकि मौक़े से छह तस्कर फरार बताए जा रहे हैं।वन दरोगा ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम शुक्रवार की रात आरक्षित डडिया वन जंगल में गश्त पर थी।इस दौरान रात करीब बारह बजे टीम को सूचना मिली कि रवाना बीट के अंतर्गत आने वाले कॉम्पाउड नंबर-पांच में एक दर्जन से अधिक तस्कर खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे हैं,इस दौरान टीम ने जंगल के आसपास की घेराबंदी कर ली।वही विभागीय टीम की छापेमारी की सूचना पाकर करीब छह तस्कर मौके से खिसक लिए जबकि एक को टीम ने धर-दबोच लिया जोकि मंजीत सिंह बेरखेड़ा का रहने वाला है।उसके कब्जे से काटे गए 14 नग बोटें अवैध कटान में शामिल जनरेटर सहित आरा और पकड़े गए तस्कर के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूसों की बरामदगी हुई।वन दरोगा अखिलेश कुमार ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर पकड़े हैं व्यक्ति सहित सात तस्करों के नामजद विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।टीम में वन दरोगा दिनेश जोशी,शील कुमार,बीट प्रभारी फूल सिंह,अजीम खां,श्रावण कुमार,कमल किशोर आदि मौजूद रहे।3
- रामपुर की स्वार कोतवाली क्षेत्र में गेहूं कटे खाली खेत में निराश्रित गौवंशीय पशु का कटा हुआ सिर मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है।1
- Post by Taj Mohammad Ali2
- रामपुर में होने जा रहा है खाटू वाले श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव1
- Post by Mandeep Kamboj gram Majra bewakta10
- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा आज शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मीरगंज में घुटनों के बल चल कर प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में किसान नेताओं ने आरोप लगाए है कि उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है खाना पूर्ति की जा रही है पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती रही है जबकि कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं उसके बाद भी प्रशासन आंखें बंद कर बैठा है किसान यूनियन के पदाधिकारी ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीम मीरगंज आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी तथा कार्य करता चौधरी सुधीर बालियां तहसील अध्यक्ष मीरगंज विशाल पाल युवा तहसील अध्यक्ष मीरगंज हरपाल सिंह दिनांक अध्यक्ष मीरगंज मानसिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष फतेहगंज महावीर सिंह हरवीर सिंह जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह सोमवंशी तहसील संरक्षक राकेश कुमार सत्य प्रकाश गुप्ता ग्राम बगरू से जगदीश राकेश मुदित प्रताप सिंह आदि किसान मौजूद रहे1
- खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की संदिग्ध हालात में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस का है, जहां 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल रात में अपने खेत की झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बिलासपुर में सपाईयों ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में शनिवार को तहसील भवन पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, जिसमें पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई,तो स्मार्ट मीटर उखाड़कर भाजपा नेताओं के घरों के आगे फेंके जाएंगे।तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील गेट के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रवेश किया और मुख्य भवन के सामने स्मार्ट मीटर तथा भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए।कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में लिखे नारों वाली तख्तियां भी लहराईं।प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित थे।उन्होंने तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को ज्ञापन लेने के लिए भेजा।तहसीलदार ने सपा नेता विर्क से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को निरस्त कर पुरानी पोस्टपेड मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग कीगई है।सपा नेता विर्क ने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था भारतीय जनमानस के विरुद्ध, अव्यवहारिक और विद्युत उपभोक्ता नियमों के प्रतिकूल है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने की बजाय घर-घर स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है।विर्क ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा करने वाली सरकार में स्मार्ट मीटर बुलेट से भी तेज चल रहे हैं।विर्क ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुरानी पोस्टपेड मीटर व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो जनता स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर भाजपा नेताओं के घरों के आगे फेंक देगी।इस दौरान सपा नेता मोहम्मद याकूब खां और व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां ने कहा कि यह मीटर गरीब-निर्धनों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं जबकि लगातार इन्हें बदलवाने की शिकायती की जा रही,तथा जनता सड़कों पर है, परन्तु कोई समाधान नही होना सरकार की तानाशाही का सबूत है।प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां,साहब सिंह कोटिया,प्रेमशंकर दिवाकर, नदीमयार खां,नजीब खां, सद्दाम पाशा, हरदीप सिंह, पंकज यादव सहित लगभग दो सौ कार्यकर्ता शामिल थे।4