logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, ममता भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना पुष्पेन्द्र घूमना 9414415998 सिकराय नगर पालिका क्षेत्र एवं ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत एवं शुरू किए गए विकास कार्यों का ही उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही युवाओं को भी चुनाव मैदान में मौका दिया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई।

22 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
22 hrs ago

कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, ममता भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना पुष्पेन्द्र घूमना 9414415998 सिकराय नगर पालिका क्षेत्र एवं ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत एवं शुरू किए गए विकास कार्यों का ही उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही युवाओं को भी चुनाव मैदान में मौका दिया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई।

More news from Dausa and nearby areas
  • सिकराय विधायक ने निकाल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यकर्ता रहे साथ सिकराय उपखंड क्षेत्र में आज विधायक विक्रम के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
    3
    सिकराय विधायक ने निकाल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यकर्ता रहे साथ
सिकराय उपखंड क्षेत्र में आज विधायक विक्रम के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    10 hrs ago
  • आस्था की राह पर दौड़ी डाक कावड़, दुलापुरा में भोले की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा दुलापुरा। सावन के पावन अवसर पर दुलापुरा गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार से रवाना हुई प्रथम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा के दुलापुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया जलाभिषेक शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दुलापुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने कांवड़ियों एवं आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग किया। धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है भाईचारा आयोजन को लेकर कैलाश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनसे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में गांव के लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी दुलापुरा की ओर से किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के स्वागत से लेकर जलाभिषेक और भंडारे तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम में जगन सैनी, चन्दर सैनी, मूल्या सैनी, सीताराम, ईश्वर लाल, मदन, छाज्याराम, रख्या, लल्लू, हरिओम, बाबू (टेण्या), कमल, भगवानसिंह, जगदीश, उदय सिंह, पवन, प्रहलाद, भगवान सिंह अवस्थी, हरिओम अवस्थी, शिवदयाल अवस्थी, नरेश मीना एवं करण सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और चारों ओर बम-बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। पूरे आयोजन के दौरान दुलापुरा गांव शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
    3
    आस्था की राह पर दौड़ी डाक कावड़, दुलापुरा में भोले की भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा
दुलापुरा। सावन के पावन अवसर पर दुलापुरा गांव में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हरिद्वार से रवाना हुई प्रथम सुपरफास्ट डाक कावड़ यात्रा के दुलापुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचते ही पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
कांवड़ यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था।
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया जलाभिषेक
शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दुलापुरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने कांवड़ियों एवं आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
धार्मिक आयोजन से मजबूत होता है भाईचारा
आयोजन को लेकर कैलाश सैनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनसे समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में गांव के लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी दुलापुरा की ओर से किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के स्वागत से लेकर जलाभिषेक और भंडारे तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम में जगन सैनी, चन्दर सैनी, मूल्या सैनी, सीताराम, ईश्वर लाल, मदन, छाज्याराम, रख्या, लल्लू, हरिओम, बाबू (टेण्या), कमल, भगवानसिंह, जगदीश, उदय सिंह, पवन, प्रहलाद, भगवान सिंह अवस्थी, हरिओम अवस्थी, शिवदयाल अवस्थी, नरेश मीना एवं करण सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और चारों ओर बम-बम भोले तथा हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। पूरे आयोजन के दौरान दुलापुरा गांव शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
    user_राजस्थान 24 न्यूज़
    राजस्थान 24 न्यूज़
    Advertising agency महवा, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की दौसा, 11 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए सुधारात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तथा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने, खराब कैमरों एवं डिस्प्ले बोर्डों को दुरुस्त कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी सुधारात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आई रेड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की पेंडेंसी रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्गों पर खराब लाइटों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए नियमित तौर पर खराब होते ही तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट सर्किल पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के चलते दोनों तरफ उचित स्थान पर अस्थाई बस स्टेण्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाहिनियों का नियमानुसार संचालन के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी अस्पतालों में पीएम-राहत पोर्टल सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पतालों में संबंधित प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने परिवहन विभाग को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। *दौसा शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा* अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दौसा शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए गठित समिति को टैक्सी स्टेण्ड के लिए जगह चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर बने अनाधिकृत कट एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्थाई नर्सरियां नगर परिषद की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही संचालित हो और यातायात प्रभावित नहीं हो। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत, जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज, समिति के सदस्य सचिव फूलसिंह मीणा, एनआईसी प्रभारी वीके शर्मा, एनएचएआई एवं संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------
    1
    दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
दौसा, 11 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए सुधारात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तथा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने, खराब कैमरों एवं डिस्प्ले बोर्डों को दुरुस्त कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी सुधारात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आई रेड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की पेंडेंसी रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्गों पर खराब लाइटों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए नियमित तौर पर खराब होते ही तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट सर्किल पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के चलते दोनों तरफ उचित स्थान पर अस्थाई बस स्टेण्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाहिनियों का नियमानुसार संचालन के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी अस्पतालों में पीएम-राहत पोर्टल सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पतालों में संबंधित प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने परिवहन विभाग को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
*दौसा शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा* 
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दौसा शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए गठित समिति को टैक्सी स्टेण्ड के लिए जगह चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर बने अनाधिकृत कट एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्थाई नर्सरियां नगर परिषद की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही संचालित हो और यातायात प्रभावित नहीं हो। 
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत, जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज, समिति के सदस्य सचिव फूलसिंह मीणा, एनआईसी प्रभारी वीके शर्मा, एनएचएआई एवं संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... ​हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। ​राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: ​विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। ​संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया ​"आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" ​संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।
    1
    जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी....
​हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा।
​राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: ​विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया।
​संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने  विधायक को आश्वस्त किया गया ​"आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" ​संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,जलदाय विभाग और ठेकेदार पर मनमानी के आरोप, जेसीबी चलने से सैकड़ों पौधों को नुकसान #राजगढ़। उपखंड राजगढ़ के टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग और संबंधित ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल परिसर में हाल ही में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। टंकी निर्माण के लिए मौके पर जेसीबी चलाए जाने से लगाए गए सैकड़ों पौधों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के खेल मैदान का भी एक बड़ा हिस्सा निर्माण की चपेट में आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल हीरालाल मीणा ने बताया कि एसडीएमसी की बैठक में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की NOC नहीं दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब मैं जेसीबी को रोकने गया तो मेरे साथ धक्का मुक्की भी की गई जिसकी सूचना मैं विभाग के स्तर पर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, पौधों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा स्कूल परिसर में टंकी निर्माण को लेकर नियमों और अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि स्कूल परिसर में निर्माण से पहले संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं
    4
    टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,जलदाय विभाग और ठेकेदार पर मनमानी के आरोप, जेसीबी चलने से सैकड़ों पौधों को नुकसान

#राजगढ़। उपखंड राजगढ़ के टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग और संबंधित ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल परिसर में हाल ही में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। टंकी निर्माण के लिए मौके पर जेसीबी चलाए जाने से लगाए गए सैकड़ों पौधों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के खेल मैदान का भी एक बड़ा हिस्सा निर्माण की चपेट में आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।
वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल हीरालाल मीणा ने बताया कि एसडीएमसी की बैठक में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की NOC नहीं दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब मैं जेसीबी को रोकने गया तो मेरे साथ धक्का मुक्की भी की गई जिसकी सूचना मैं विभाग के स्तर पर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, पौधों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा स्कूल परिसर में टंकी निर्माण को लेकर नियमों और अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि स्कूल परिसर में निर्माण से पहले संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, ममता भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना पुष्पेन्द्र घूमना 9414415998 सिकराय नगर पालिका क्षेत्र एवं ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत एवं शुरू किए गए विकास कार्यों का ही उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही युवाओं को भी चुनाव मैदान में मौका दिया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई।
    1
    कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, ममता भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना
पुष्पेन्द्र घूमना 
9414415998
सिकराय नगर पालिका क्षेत्र एवं ब्लॉक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत एवं शुरू किए गए विकास कार्यों का ही उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।
पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। साथ ही युवाओं को भी चुनाव मैदान में मौका दिया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    22 hrs ago
  • दौसा विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास के बंदी की मौत का प्रकरण दौसा विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास के बंदी की मौत का प्रकरण पुलिस प्रशासन ओर परिजनों के बीच बनी सहमति, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा,सरकार को भेजा जाएगा मांगपत्र, परिजन करीब 26 घंटे से दे रहे थे धरना, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में विचाराधीन था बंदी, कल बंदी लटूर मीणा को अस्पताल लेकर पहुंचा था जेल प्रशासन, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने किया था मृत घोषित, मृतक बंदी की खिलाफ सवाई माधोपुर कोतवाली थाने में है मामला दर्ज, कुछ समय पूर्व श्यालावास जेल में किया गया था शिफ्ट
    1
    दौसा 
विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास के बंदी की मौत का प्रकरण
दौसा 
विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास के बंदी की मौत का प्रकरण
पुलिस प्रशासन ओर परिजनों के बीच बनी सहमति, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा,सरकार को भेजा जाएगा मांगपत्र, परिजन करीब 26 घंटे से दे रहे थे धरना, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में विचाराधीन था बंदी, 
कल बंदी लटूर मीणा को अस्पताल लेकर पहुंचा था जेल प्रशासन, 
जहां जांच के बाद चिकित्सक ने किया था मृत घोषित,  मृतक बंदी की खिलाफ सवाई माधोपुर कोतवाली थाने में है मामला दर्ज,  कुछ समय पूर्व श्यालावास जेल में किया गया था शिफ्ट
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.