टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,जलदाय विभाग और ठेकेदार पर मनमानी के आरोप, जेसीबी चलने से सैकड़ों पौधों को नुकसान #राजगढ़। उपखंड राजगढ़ के टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग और संबंधित ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल परिसर में हाल ही में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। टंकी निर्माण के लिए मौके पर जेसीबी चलाए जाने से लगाए गए सैकड़ों पौधों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के खेल मैदान का भी एक बड़ा हिस्सा निर्माण की चपेट में आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल हीरालाल मीणा ने बताया कि एसडीएमसी की बैठक में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की NOC नहीं दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब मैं जेसीबी को रोकने गया तो मेरे साथ धक्का मुक्की भी की गई जिसकी सूचना मैं विभाग के स्तर पर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, पौधों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा स्कूल परिसर में टंकी निर्माण को लेकर नियमों और अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि स्कूल परिसर में निर्माण से पहले संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं
टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,जलदाय विभाग और ठेकेदार पर मनमानी के आरोप, जेसीबी चलने से सैकड़ों पौधों को नुकसान #राजगढ़। उपखंड राजगढ़ के टोडा जयसिंहपुरा में स्कूल परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग और
संबंधित ठेकेदार पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल परिसर में हाल ही में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। टंकी निर्माण के लिए मौके पर जेसीबी चलाए जाने से लगाए गए सैकड़ों पौधों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के खेल मैदान का भी एक बड़ा हिस्सा निर्माण की चपेट में
आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल हीरालाल मीणा ने बताया कि एसडीएमसी की बैठक में स्कूल परिसर में पानी की टंकी निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की NOC नहीं दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब मैं जेसीबी को रोकने गया तो मेरे साथ धक्का मुक्की भी की गई जिसकी सूचना मैं विभाग के स्तर पर
उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, पौधों को हुए नुकसान का आकलन करने तथा स्कूल परिसर में टंकी निर्माण को लेकर नियमों और अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि स्कूल परिसर में निर्माण से पहले संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं
- दौसा में 12 अगस्त को झूपड़ीन में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल* *12 अगस्त को झूपड़ीन में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल* दौसा, 11 अगस्त। आमजन की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनीषा रेशम ने बताया कि रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पंचायत समिति बांदीकुई की ग्राम पंचायत झूपड़ीन तथा 14 अगस्त को पंचायत समिति मंडावर की ग्राम पंचायत बनावड़ में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। -------------1
- जलभराव से जूझते हिंडौन को फिर मिला संत रामपाल महाराज का सहारा, विधायक अनीता जाटव की अपील पर आश्रम ने उठाई मजदूरों की जिम्मेदारी.... हिंडौन सिटी। शहर में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान को लेकर हिंडौन विधायक अनिता जाटव एक बार फिर सतलोक आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के से मुलाकात की और शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को सामने रखा। राहत सामग्री तो थी, लेकिन बजट और मजदूरों का था टोटा: विधायक अनिता जाटव ने संत रामपाल जी महाराज से चर्चा करते हुए जिक्र किया कि पूर्व में आपके द्वारा शहर की जल निकासी के लिए भारी मात्रा में पाइप और पानी खींचने वाली मोटरें (पंप) भेजी गई थीं। हालांकि, विधायक ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री फिलहाल प्रशासनिक उदासीनता और बजट की कमी के कारण यूं ही रखी हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पास इन मोटरों और पाइपों को स्थापित करने के लिए न तो मजदूर हैं और न ही उन मजदूरों को भुगतान करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध है। चर्चा के दौरान विधायक सहित उनके समर्थक हुकम सिंह कश्यप, तारा सिंह बैंसला आदि ने संत रामपाल जी महाराज को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। संत रामपाल महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ, नगद आर्थिक सहायता जारी: विधायक की इस समस्या को सुनते ही सतलोक आश्रम के संत रामपाल महाराज ने विधायक को आश्वस्त किया गया "आप तुरंत मजदूर लगाइए और शहर से पानी निकालने की व्यवस्था शुरू करवाइए। काम करने वाले मजदूरों का जितना भी मेहनताना होगा, उसका पूरा खर्च सतलोक आश्रम वहन करेगा।" संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार सतलोक आश्रम के अनुयायियों और सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए विधायक अनिता जाटव को मजदूरों के भुगतान के लिए मौके पर ही नगद आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस पर विधायक अनिता जाटव ने संकट की इस घड़ी में सतलोक आश्रम द्वारा शहर की जनता के लिए आगे आकर मदद करने पर आभार व्यक्त किया है।1
- दौसा पुलिस की सराहनीय पहल: एसपी पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में समाज में फैलाई जा रही जागरूकता की नई अलख दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में दौसा पुलिस द्वारा समाज में जागरूकता लाने की एक बेहद सकारात्मक और अनुकरणीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर क्षेत्र के हिंगोटिया स्थित गुरु पीडी स्कूल में बालक-बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एसपी पीयूष दीक्षित की सोच और कार्यशैली के चलते आज दौसा पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित न रहकर एक वालंटियर की भूमिका में समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस सकारात्मक बदलाव में एएसपी दौसा, डीवाईएसपी दौसा तथा समस्त थाना प्रभारियों का विशेष सहयोग और समन्वय देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: राष्ट्रीय एकता का संदेश: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान की जानकारी देकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। साइबर सुरक्षा का कवच: लगातार बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को UPI, OTP, ATM और बैंकिंग फ्रॉड के खतरों से आगाह किया गया तथा सुरक्षात्मक कदम उठाने की जानकारी दी गई। सुरक्षित बचपन और कानून की सीख: महिला सुरक्षा, POCSO Act, बाल अधिकार और यातायात नियमों (हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व) पर विस्तार से संवाद किया गया। डिजिटल पुलिसिंग: RajCop Citizen App की कार्यप्रणाली और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने का तरीका सिखाया गया। एसपी पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व और एएसपी व डीवाईएसपी दौसा के सक्रिय सहयोग से पुलिस का यह वालंटियर मॉडल जनता और पुलिस के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत कर रहा है। सुरक्षा और जागरूकता की यह अनूठी पहल एक सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रही है।4
- विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी किशनगढ़ बास। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।1
- *12 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर* *12 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर* दौसा, 11 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को बांदीकुई की झूपडीन, बसवा की बडियाल खुर्द, सिकराय की चांदेरा, महवा की मनोहरपुर, मंडावर की रींदली, लालसोट की किशोरपुरा, रामगढ़ पचवारा की रालावास तथा सैंथल की काबलेश्वर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *13 अगस्त को इन पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर* इसी प्रकार गुरुवार को दौसा की गोठड़ा, बांदीकुई की कीरतपुरा, बसवा की कोलाना, सिकराय की कालाखो, महवा की हुडला, मंडावर की लोटवाड़ा, लालसोट की सूरतपुरा, रामगढ़ पचवारा की कोलीवाड़ा, लवाण की कंवरपुरा तथा सैंथल की चौरड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *14 अगस्त को यहां आयोजित होंगे शिविर* इसी क्रम में शुक्रवार को दौसा की जीरोता खुर्द, बांदीकुई की नारायणपुरा, सिकराय की पाटन व देवरी, महवा की बालाहेड़ी, मंडावर की बनावड़, लालसोट की बगड़ी, नांगल राजावतान की आलूदा तथा रामगढ़ पचवारा की बिदरखा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। ----------------1
- कल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं को लेकर आमजन ने सौंपा ज्ञापन।1
- जगदीश धाम कैमरी से सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ लिया भाग, भगवान को पोशाक की अर्पित..... हिंडौन सिटी। कैमरी के प्रसिद्ध आस्था धाम जगदीशजी मंदिर से मंगलवार को जगदीश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान जगदीशजी की द्वितीय सात कोसीय पद परिक्रमा रवाना हुई। जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पद परिक्रमा को टोडाभीम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के ओ एस डी डॉ ज्ञानसिंह गुर्जर झड़ीसा, उपनिदेशक नादान सिंह खटाना बाढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मंदिर के महंत मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज व रथ का पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया की मंदिर में श्रद्धालु देवीलाल पुत्र रामधन पटेल तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह श्रीफल पटेल कुजा का पुरा धर्म जुलूस के रूप में मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां भगवान को विधि विधान से पोशाक और अटका महा प्रसादी अर्पित की। हाकिम फौजी,दामोदर तेसगांव, कैप्टेन ज्ञानसिंह कुजा का पुरा,अमरसिंह, उदय सिंह जाट सीतापुर खेड़ली अटकोली की ओर से भगवान के प्रांगण में हवन पूजन किया गया । कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना ने बताया कि पदयात्रा के ध्वज वाहक राजाराम गुर्जर बाडा वाजिदपुर, महंत मनोज शास्त्री का जगह जगह माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही पदयात्रियों को विभिन्न गांवों में अनेकों स्थानों पर चाय, ठंडा पानी, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट सचिव रामविलास धमाड़ी ने बताया कि पदयात्रा में रथ में विराजित भगवान जगदीशजी की प्रतिमा का विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि बुधवार सुबह हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंगला आरती के बाद भगवान को ध्वज अर्पित कर अटका महा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। खटाना ने बताया कि यात्रा जगदीश धाम कैमरी से बाडा वाजिदपुर, जगन का पुरा, हरसो डाई, बालाजी मंदिर बाढ़, बड़ी धमाड़ी, मेढ़े का पुरा, बेढे का पुरा, ककला, बिलई, रलावता, खेडला, खेड़ली, तेसगांव, बड़ा गांव होते हुए वापस जगदीश मंदिर कैमरी पहुंची। पद परिक्रमा में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित ट्रस्ट सदस्य हंसराज सरपंच, जीकेप जिलाध्यक्ष कैप्टन रतनसिंह खटाना, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना, सियाराम वकील, शेरसिंह इब्राहिमपुर, साहब सिंह महते का पुरा, राजबहादुर बड़ा गांव, जीकेप ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, नरेश मास्टर, रामोतार खटाना बाडा, कलवा पटेल तेसगांव, राजेश इब्राहिमपुर, 12 गांव कैमरी सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए ।2
- घर पर ताला लगाकर परिवार गया बाहर, लौटे तो टूटा मिला दरवाजा… धौलपुर / परिवार घर पर ताला लगाकर बाहर गया था, लेकिन लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 20-25 हजार की नकदी और दो मोबाइल ले गए। धौलपुर में हुई इस चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच कि शुरू1