logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी किशनगढ़ बास। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।

5 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
5 hrs ago

विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी किशनगढ़ बास। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी किशनगढ़ बास। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।
    1
    विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी
किशनगढ़ बास। विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।  जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गाडिया लुहार परिवारों को मिला स्थायी आशियाने का हक, 46 परिवारों को वितरित किए पट्टे किशनगढ़बास। राजस्थान सरकार की घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय योजनांतर्गत किशनगढ़बास नगरपालिका की ओर से दयालपुर स्थित महाराणा प्रताप नगर में गाडिया लुहार परिवारों को स्थायी रूप से बसाने की पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान 46 परिवारों को आवासीय भूखंडों के पट्टे वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये इसी माह लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम सत्यवीर सिंह, सैनिक लीग अध्यक्ष शेरसिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि गाडिया लुहार परिवार महाराणा प्रताप के वंशज हैं और उनके जीवन को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी समाज की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में पारंपरिक रोजगार कम होने के कारण इन परिवारों के सामने कई परेशानियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में बस स्टैंड पर रह रहे गाडिया लुहार परिवारों को हटाने की बात सामने आई थी, लेकिन बातचीत के जरिए उन्हें दयालपुर में महाराणा प्रताप नगर बसाने का निर्णय लिया गया। रामहेत सिंह यादव ने कहा कि जिन परिवारों को अभी पट्टे नहीं मिल पाए हैं, उन्हें भी आगे पट्टे दिए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने कहा कि उनकी मंशा थी कि सभी पात्र परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों के पट्टे मिलें और आज यह जिम्मेदारी पूरी हुई है। कार्यक्रम के दौरान सैनिक विश्राम गृह की चारदीवारी निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण भी किया गया। मंच संचालन जगदीश यादव ने किया। कार्यक्रम में सैनिक लीग के सदस्य, गाडिया लुहार परिवार, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    गाडिया लुहार परिवारों को मिला स्थायी आशियाने का हक, 46 परिवारों को वितरित किए पट्टे
किशनगढ़बास। राजस्थान सरकार की घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय योजनांतर्गत किशनगढ़बास नगरपालिका की ओर से दयालपुर स्थित महाराणा प्रताप नगर में गाडिया लुहार परिवारों को स्थायी रूप से बसाने की पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान 46 परिवारों को आवासीय भूखंडों के पट्टे वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये इसी माह लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम सत्यवीर सिंह, सैनिक लीग अध्यक्ष शेरसिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि गाडिया लुहार परिवार महाराणा प्रताप के वंशज हैं और उनके जीवन को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी समाज की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में पारंपरिक रोजगार कम होने के कारण इन परिवारों के सामने कई परेशानियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में बस स्टैंड पर रह रहे गाडिया लुहार परिवारों को हटाने की बात सामने आई थी, लेकिन बातचीत के जरिए उन्हें दयालपुर में महाराणा प्रताप नगर बसाने का निर्णय लिया गया।
रामहेत सिंह यादव ने कहा कि जिन परिवारों को अभी पट्टे नहीं मिल पाए हैं, उन्हें भी आगे पट्टे दिए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने कहा कि उनकी मंशा थी कि सभी पात्र परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों के पट्टे मिलें और आज यह जिम्मेदारी पूरी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान सैनिक विश्राम गृह की चारदीवारी निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण भी किया गया। मंच संचालन जगदीश यादव ने किया। कार्यक्रम में सैनिक लीग के सदस्य, गाडिया लुहार परिवार, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बेनामी आश्रम में हुआ सहस्त्रधारा जलाभिषेक, RSS ने किया गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर / मुंडावर। गांधीनगर स्थित बेनामी आश्रम में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल और गुरु परंपरा का नमन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ के जलधारा स्नान (सहस्त्रधारा जलाभिषेक) से हुआ। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर हर-हर महादेव और धार्मिक जयकारों से गुंजायमान रहा। इसके पश्चात आयोजित संघ के गुरु पूजन उत्सव में स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर नमन किया तथा राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संतदास महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय नागरिकों और संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:संतदास महाराज,करण,कृष्णा,अशोक,हेमंत,दीपक,गोपी,राम,साहिल सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती कर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    बेनामी आश्रम में हुआ सहस्त्रधारा जलाभिषेक, RSS ने किया गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन
गांधीनगर
/ मुंडावर।
गांधीनगर स्थित बेनामी आश्रम में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।
भक्तिमय माहौल और गुरु परंपरा का नमन
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ के जलधारा स्नान (सहस्त्रधारा जलाभिषेक) से हुआ। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर हर-हर महादेव और धार्मिक जयकारों से गुंजायमान रहा।
इसके पश्चात आयोजित संघ के गुरु पूजन उत्सव में स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर नमन किया तथा राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संतदास महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय नागरिकों और संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:संतदास महाराज,करण,कृष्णा,अशोक,हेमंत,दीपक,गोपी,राम,साहिल
सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती कर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    23 hrs ago
  • सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग, गंदे पानी की समस्या को लेकर भी सौंपा ज्ञापन सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क मार्ग के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने तथा शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले गंदे पानी को किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नीमराना उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सिलारपुर से नाघोड़ी होते हुए घीलोठ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का कीचड़युक्त पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र के अन्य लोगों को प्रतिदिन आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कर्मपाल सिंह चौहान एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने एसडीएम से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, दूसरे ज्ञापन में शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले शौचालय के गंदे पानी को पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या को उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि गंदा पानी खेतों की तरफ छोड़े जाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पक्ष के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, एडवोकेट अशोक पनवाल, संजय सैनी, एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग, गंदे पानी की समस्या को लेकर भी सौंपा ज्ञापन
सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क मार्ग के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने तथा शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले गंदे पानी को किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नीमराना उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सिलारपुर से नाघोड़ी होते हुए घीलोठ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का कीचड़युक्त पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र के अन्य लोगों को प्रतिदिन आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कर्मपाल सिंह चौहान एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने एसडीएम से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा लोगों को राहत मिलेगी।
वहीं, दूसरे ज्ञापन में शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले शौचालय के गंदे पानी को पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या को उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि गंदा पानी खेतों की तरफ छोड़े जाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पक्ष के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, एडवोकेट अशोक पनवाल, संजय सैनी, एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    21 hrs ago
  • भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजन से की अपील 12 अगस्त को नूंह में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, रमेश मानुवास बोले- हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का बने हिस्सा
    1
    भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजन से की अपील
12 अगस्त को नूंह में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, रमेश मानुवास बोले- हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का बने हिस्सा
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    19 min ago
  • Aaj Revadi ke Gaon Siha mein manae Mahashivratri dhumdham se Shiv bhakton ne Rath kavad Bharat ka vad h dhumdham se chadhai
    1
    Aaj Revadi ke Gaon Siha mein manae Mahashivratri dhumdham se Shiv bhakton ne Rath kavad Bharat ka vad h dhumdham se chadhai
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा! 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें। #हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga
    1
    हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा! 🇮🇳

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें।

#हर_घर_तिरंगा 
#HarGharTiranga
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • नीमराना कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान, 19 यूनिट रक्त संग्रहित मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ नीमराना अभिभाषक संघ के तत्वावधान में सोमवार 10 अगस्त को कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 19 यूनिट रक्तदान किया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट उदयसिंह यादव ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व संघ उपाध्यक्ष नवीन बाला यादव, अशोक पनवाल, जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, वेद प्रकाश सैनी, सुभीका यादव, शीतल यादव, ममता शर्मा, नवीन बड़सीवाल, महावीर प्रसाद चर्खिया, धर्मवीर रेवाड़िया, देवेंद्र दोसादिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर अभिभाषक संघ के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।
    2
    नीमराना कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान, 19 यूनिट रक्त संग्रहित
मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ नीमराना अभिभाषक संघ के तत्वावधान में सोमवार 10 अगस्त को कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 19 यूनिट रक्तदान किया।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट उदयसिंह यादव ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व संघ उपाध्यक्ष नवीन बाला यादव, अशोक पनवाल, जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, वेद प्रकाश सैनी, सुभीका यादव, शीतल यादव, ममता शर्मा, नवीन बड़सीवाल, महावीर प्रसाद चर्खिया, धर्मवीर रेवाड़िया, देवेंद्र दोसादिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर अभिभाषक संघ के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.