Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजन से की अपील 12 अगस्त को नूंह में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, रमेश मानुवास बोले- हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का बने हिस्सा
Mk
भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजन से की अपील 12 अगस्त को नूंह में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, रमेश मानुवास बोले- हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का बने हिस्सा
More news from हरियाणा and nearby areas
- भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजन से की अपील 12 अगस्त को नूंह में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, रमेश मानुवास बोले- हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का बने हिस्सा1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़ सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।1
- हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा! 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें। #हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga1
- विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा1
- एक महिला द्वारा महिला नौकरानी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार दिनांक 10.08.2026 को थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर वायरल एक वीडियो जिसमें कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को जबरदस्ती रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही थी के सम्बन्ध में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो में घटित घटना दिनांक 24.07.2026 की कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम की है। उक्त घटना के संबंध में थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी महिला को दिनांक 10.08.2026 को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया। आरोपी महिला की पहचान *रुचिरा सचदेवा (उम्र-52 वर्ष) निवासी कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम* के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने जिस महिला के साथ मारपीट की थी वह उनकी नौकरानी थी जो 27 जुलाई को काम छोड़कर जा चुकी। आरोपी की नौकरानी के साथ काम को लेकर हुई कहासुनी होने पर आरोपी महिला ने महिला नौकरानी के साथ मारपीट की थी। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।1
- पलवल की सामाजिक संगठन ने पेड़ लगाने का संकल्प लेते हुए पेड़ लगाए1
- विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर आज हथीन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, जिला पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा भी मौजूद थी। कार्यक्रम के उपरांत जिला उपायुक्त ने पौधारोपण किया और हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। पलवल उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के तहत नई ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने और हर गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर पंच सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा यह कानून विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण की जानकारी देना है। रोजगार गारंटी के तहत ग्रामीण परिवारों को एक साल में 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जा रही है। नए कानून के अनुसार गांवों में विकास कार्य जिनमें जल सुरक्षा,आधारभूत संरचना और आजीविकास से जुड़ 318 तरह के प्रस्तावित कार्य है। ग्राम सरपंच,पंचों और प्रतिनिधियों को डिजिटल भुगतान और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने पंच प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि गांवों के विकास में सहयोग प्रदान करें ताकि पलवल जिला के ग्रामीण क्षेत्र का भी चहुमुंखी विकास किया जा सके।3
- नूंह शहर में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान और हिदायत खान ने प्रशासन को घेरा नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शाहिदा खान और समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने साथियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने महिला थाना, इंडिया पोस्ट ऑफिस, रेड क्रॉस कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय तथा कम्युनिटी सेंटर के आसपास जलभराव और खराब रास्तों का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि कई सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है और रिहायशी इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1