कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जनपद पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर जमकर स्वागत किया गया और भोलेनाथ के जयकारों के साथ उद्घोष किया गया। 10 सितंबर बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास रायबरेली स्थित कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे के द्वारा भव्य व दिव्य श्री शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 11 सितंबर से लेकर आगामी 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा की भक्ति रस का प्रवाह होगा। मनोज पांडे की आवास पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भव्य स्वागत के साथ हर हर महादेव के जयकारा गूंजे। महाराज जी के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव भक्तों से सराबोर हो गया। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर पूज्य महाराज जी का भव्य स्वागत किया। आज शुक्रवार से ऊंचाहार की पावन धरती पर महाराज जी के श्री मुख से शिव महा कथा की भक्ति रस धारा प्रभावित होगी जिसे लेकर पूरे जिले में अपार उत्साह का माहौल देखा जा सकता है। आगामी दिनों में प्रदेश के कई बड़े नेता, राजनेता, मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आगमन की जानकारी प्राप्त हो रही है। जनपद में इस शिव महापुराण कथा की शुरुआत होने से पूरा जनपद भक्ति में देखा जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जनपद पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर जमकर स्वागत किया गया और भोलेनाथ के जयकारों के साथ उद्घोष किया गया। 10 सितंबर बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास रायबरेली स्थित कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे के द्वारा भव्य व दिव्य श्री शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 11 सितंबर से लेकर आगामी 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा की
भक्ति रस का प्रवाह होगा। मनोज पांडे की आवास पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भव्य स्वागत के साथ हर हर महादेव के जयकारा गूंजे। महाराज जी के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव भक्तों से सराबोर हो गया। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर पूज्य महाराज जी का भव्य स्वागत किया। आज शुक्रवार से ऊंचाहार की पावन धरती पर महाराज जी के श्री मुख से शिव महा कथा की भक्ति रस धारा प्रभावित होगी जिसे लेकर पूरे जिले में अपार उत्साह का माहौल देखा जा सकता है। आगामी दिनों में प्रदेश के कई बड़े नेता, राजनेता, मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आगमन की जानकारी प्राप्त हो रही है। जनपद में इस शिव महापुराण कथा की शुरुआत होने से पूरा जनपद भक्ति में देखा जा सकता है।
- रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने जारी किया बयान।4
- ऊंचाहार में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी परिवार के साथ यात्रा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चढ़रई टोल प्लाजा के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1
- हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण एसपी सरवणन टी. ने अमेठी पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता परखने के लिए एसपी ने स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता भी जांची। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।4
- कांग्रेस वाले क्या चाहते हैं... कश्मीरी और जेल में भरे जाएं... कांग्रेस वाले क्या चाहते हैं... कश्मीरी और जेल में भरे जाएं... वंदे मातरम् पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला1
- एडीजी एवं आईजी जोन लखनऊ ने शिवपुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश एडीजी एवं आईजी जोन लखनऊ ने शिवपुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश रायबरेली। दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जनपद की ऊंचाहार विधानसभा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा आयोजित की जा रही शिव महापुराण महाकथा को दृष्टिगत रखते हुए बृहस्पतिवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार एवं आईजी लखनऊ जोन किरण यस ने शिव पुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार को कथा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने पूरे कथा पंडाल स्थल का बारीकी से अवलोकन भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी व शिव भक्त मौजूद रहे।4
- राजा गौरक्षक और अंशुमान सिंह भवरेश्वर मंदिर के पास नदी में गिर रहे गंदे नाले के पानी को बंद कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मोहनलालगंज, लखनऊ। श्री भवरेश्वर मंदिर के समीप नदी में नाले का गंदा पानी गिराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नदी में गिर रहे नाले के गंदे पानी को तत्काल बंद कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार गंदा पानी नदी में जाने से नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन से नाले के गंदे पानी को नदी में गिरने से स्थायी रूप से रोकने की मांग की है। साथ ही मांग की गई है कि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई की लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो भवरेश्वर मंदिर के उसी स्थान पर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन नदी प्रदूषण और श्रद्धालुओं से जुड़े इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करता है।1
- अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक अमेठी में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर प्रदर्शन; तीन थानों की फोर्स रही तैनात गौरीगंज, अमेठी। गुरुवार को गौरीगंज में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से तहसील की ओर अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए निकले। जामो तिराहे के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा खत्म करने, गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता अमित शाह का पुतला फूंकने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। प्रदर्शन की सूचना पर गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। स्थिति को देखते हुए जामो थाने की अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान गौरीगंज-जामो मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज को दबाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने और निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में बताई गई।1
- पुलिस ने नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार पांच लाख के जेवरात और 18 हजार।नगद बरामद पुलिस ने नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार पांच लाख के जेवरात और 18 हजार।नगद बरामद एसपी ने किया खुलासा अमेठी में बंद घरों में रेकी के बाद चोरी करने वाले एक नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।चोरों के पास से पांच लाख रुपए से अधिक के जेवरात,घरेलू बर्तन और 18 हजार रूपए नगद बरामद हुए है।पुलिस ने नाबालिक समेत तीनों चोरों को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सरवणन टी मामले घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस अब इन दोनो चोरों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्यवाही करेगी। दरअसल ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों कई चोरियां हुई जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।आज सुबह ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सुबह पांच बजे पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वैभव तिवारी पुत्र करुणा शंकर तिवारी निवासीय असैदापुर,दुलारे खान पुत्र गुफरान निवासी असैदापुर और उसके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया।चोरों के कब्जे से 16 जोड़ी बिछिया, 8 जोड़ी पायल,तीन कटोरा,तीन गिलास,तीन सफेद धातु का चम्मच चार अंगूठी,एक मंगलसूत्र,दो बाला दो लॉकेट के साथ घरेलू बर्तन और 180 हजार 100 रुपए नगद बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिनों पहले इन तीनो ने मिलकर माधवपुर,जेठू मवई,मोहल्ला अहिरन माधवपुर समेत दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आज एसपी सरवणन टी ने पूरे मामले का पुलिस ऑफिस सभागार में खुलासा किया।एसपी ने कहा कि गौरीगंज पुलिस को सफलता मिली है एक नाबालिक समेत तीन शातिर चोरों की गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त वैभव तिवारी पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है।दोनों चोरों को जेल भेजा जा रहा है जबकि बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।1