Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऊंचाहार में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी परिवार के साथ यात्रा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चढ़रई टोल प्लाजा के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
Ajay Kumar
ऊंचाहार में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी परिवार के साथ यात्रा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चढ़रई टोल प्लाजा के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी कलश यात्रा में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के बावजूद कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के परिवार की महिलाओं समेत कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने की बात सामने आई है। घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सदर विधायिका अदिति सिंह ने किया एक ढाबे का उद्घाटन रायबरेली सदर विधायिका अदिति सिंह ने किया एक ढाबे का उद्घाटन1
- आज ऊंचाहार में 50 हजार महिलाओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा कल से होगी शिव महापुराण कथा आज ऊंचाहार में 50 हजार महिलाओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा कल से होगी शिव महापुराण कथा1
- बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने जाल की मदद से बन्दर को पकड़ लिया इसके बाद उसे गांव से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया बताते चले कि रायबरेली जिले के शिवगढ़़ थाना इलाके के शेरगढ़ पड़रिया गांव में खूंखार बन्दर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बन्दर आए दिन लोगों पर हमला कर रहा था। बच्चों पर हमले के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ था।1
- कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे हर हर महादेव की जयकारे रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जनपद पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री के निज आवास पर जमकर स्वागत किया गया और भोलेनाथ के जयकारों के साथ उद्घोष किया गया। 10 सितंबर बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास रायबरेली स्थित कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के निज आवास पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे के द्वारा भव्य व दिव्य श्री शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 11 सितंबर से लेकर आगामी 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा की भक्ति रस का प्रवाह होगा। मनोज पांडे की आवास पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भव्य स्वागत के साथ हर हर महादेव के जयकारा गूंजे। महाराज जी के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव भक्तों से सराबोर हो गया। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों ने आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर पूज्य महाराज जी का भव्य स्वागत किया। आज शुक्रवार से ऊंचाहार की पावन धरती पर महाराज जी के श्री मुख से शिव महा कथा की भक्ति रस धारा प्रभावित होगी जिसे लेकर पूरे जिले में अपार उत्साह का माहौल देखा जा सकता है। आगामी दिनों में प्रदेश के कई बड़े नेता, राजनेता, मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आगमन की जानकारी प्राप्त हो रही है। जनपद में इस शिव महापुराण कथा की शुरुआत होने से पूरा जनपद भक्ति में देखा जा सकता है।2
- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नोखे राय का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती 31 अगस्त से लापता चल रही युवती का शव आज लोन नदी में बरामद हुआ। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी1
- हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- ऊंचाहार में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी परिवार के साथ यात्रा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चढ़रई टोल प्लाजा के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1