Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नोखे राय का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती 31 अगस्त से लापता चल रही युवती का शव आज लोन नदी में बरामद हुआ। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नोखे राय का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती 31 अगस्त से लापता चल रही युवती का शव आज लोन नदी में बरामद हुआ। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नोखे राय का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती 31 अगस्त से लापता चल रही युवती का शव आज लोन नदी में बरामद हुआ। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी1
- हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हेडलाइन: नहर कटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान स्लग: नहर कटने से खेतों में भरा पानी, धान की खेती हुई प्रभावित जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर क्षेत्र के मायमो गांव में नहर कट जाने से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर का पानी खेतों में भर जाने के कारण धान की खेती प्रभावित हो गई और किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नहर कटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और खर्च किया था, लेकिन नहर कटने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहर की तत्काल मरम्मत कराने और खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नहर की कटान को बंद कराने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी कलश यात्रा में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी ऊंचाहार (रायबरेली)। शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के बावजूद कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के परिवार की महिलाओं समेत कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी होने की बात सामने आई है। घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कलश यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिए गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सदर विधायिका अदिति सिंह ने किया एक ढाबे का उद्घाटन रायबरेली सदर विधायिका अदिति सिंह ने किया एक ढाबे का उद्घाटन1
- आज ऊंचाहार में 50 हजार महिलाओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा कल से होगी शिव महापुराण कथा आज ऊंचाहार में 50 हजार महिलाओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा कल से होगी शिव महापुराण कथा1
- उमरन से रायपुर जाने वाली रोड की जर्जर शिकायत सेवामें, जिलाधिकारी महोदय, रायबरेली, उत्तर प्रदेश। विषय ग्राम उमरान से रायपुर लगभग 2.5 किमी जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माणमरम्मत हेतु प्रार्थना-पत्र । महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं ग्राम उमरान, विकासखंड ऊँचाहार, जनपद रायबरेली का निवासी हूँ। हमारे ग्रामसभा उमरन से रायपुर रोड लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले लगभग 16 वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था मे है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, बुजुर्गों एवं मरीजों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओ की आशंका लगातार बनी रहती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत सुरक्षित जीवन का अधिकार नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की अपेक्षा भी प्रदान करता है। साथ ही, उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 जहा लागू हो तथा संबंधित स्थानीय निकायोंलोक निर्माण विभाग का दायित्व है कि सार्वजनिक सड़कों का उचित रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए। यदि यह मार्ग ग्राम पंचायत या लोक निर्माण विभाग के अधीन है, तो संबंधित विभाग द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि - उक्त सड़क का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। सड़क के निर्माणमरम्मत हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए। कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की समय-सीमा निर्धारित कर सार्वजनिक रूप से अवगत कराया जाए। यदि किसी कारणवश कार्य लंबित है, तो उसके कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यदि निर्धारित समय के भीतर इस संबंध मे उचित कार्रवाई नही ं की जाती है, तो मै सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 RTI Act, 2005 के अंतर्गत संबंधित विभाग से सड़क की स्वीकृति, बजट, निविदा, रखरखाव एवं निर्माण की वर्तमान स्थिति संबंधी अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करूँगा तथा आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आगे की वैधानिक कार्यवाही भी करूँगा। अतः जनहित मे इस प्रार्थना-पत्र पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने की कृपा करें। पता ग्राम उमरान, विकासखंड ऊँचाहार, जनपद रायबरेली, उत्तर प्रदेश 10/09/20263
- जनपद रायबरेली में सीडीओ की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अवसंरचनात्मक संबंधी कार्यों एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, एकता त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- ऊंचाहार में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भी परिवार के साथ यात्रा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चढ़रई टोल प्लाजा के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1