logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानकविहीन सड़क निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जताया आक्रोश, नसीराबाद,रायबरेली। विकास खण्ड छतोह में छतोह-गांधीनगर रोड पर पूरे नीमर से सुजवरिया सम्पर्क मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार रात में मरम्मतीकरण कराया गया। रविवार सुबह ही यह सड़क उखड़ने लगी। सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने मार्ग को जाम करके नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर ठेकेदार ने रात में ही सड़क की मरम्मत कराई थी। रोड पर जहां जहां गड्ढे थे वहां गिट्टी भी नहीं डाली गई और न ही सफाई कराई गई है और सड़क बना दी गई मौके पर पहुंचे अवर अभियंता निर्माण खंड 1 अतुल अस्थाना ने ग्रामीणों को शान्त कराया और सड़क के पुनः मरम्मती करण का आश्वासन दिया इस अवसर पर अशोक सावंत, जीबी सिंह, पशुपति शरण सिंह, लालजी मिश्रा,शमेल कुमार,अजय,धीरज, राहुल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे

16 hrs ago
user_Chaitanya singh TV news repoeter
Chaitanya singh TV news repoeter
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
8ead6552-a93e-4cb0-bd22-7730a51b240b

मानकविहीन सड़क निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जताया आक्रोश, नसीराबाद,रायबरेली। विकास खण्ड छतोह में छतोह-गांधीनगर रोड पर पूरे नीमर से सुजवरिया सम्पर्क मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार रात में मरम्मतीकरण कराया गया। रविवार सुबह ही यह सड़क उखड़ने लगी। सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने मार्ग को जाम करके नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर ठेकेदार ने रात में ही सड़क की मरम्मत कराई थी। रोड पर जहां जहां गड्ढे थे वहां गिट्टी भी नहीं डाली गई और न ही सफाई कराई गई है और सड़क बना दी गई मौके पर पहुंचे अवर अभियंता निर्माण खंड 1 अतुल अस्थाना ने ग्रामीणों को शान्त कराया और सड़क के पुनः मरम्मती करण का आश्वासन दिया इस अवसर पर अशोक सावंत, जीबी सिंह, पशुपति शरण सिंह, लालजी मिश्रा,शमेल कुमार,अजय,धीरज, राहुल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • surat ka video
    1
    surat ka video
    user_User7530
    User7530
    Farmer Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l 
जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। 
बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • रायबरेली मे युवक ने बाइक खडी कर खुद नहर के पुल से छलंग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    रायबरेली मे युवक ने बाइक खडी कर खुद नहर के पुल से छलंग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक  नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Amar Bahadur
    1
    Post by Amar Bahadur
    user_Amar Bahadur
    Amar Bahadur
    Farmer महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंफर से धुआं उठने लगा, जिससे चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह खराब हो चुका था। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हो पाई। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।
    1
    वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंफर से धुआं उठने लगा, जिससे चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह खराब हो चुका था।
घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हो पाई। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Press Ashish Tripathi
    1
    Post by Press Ashish Tripathi
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक  नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.