logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में सांसद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज पर कथित अत्याचार, बिकरु कांड और खुशी दुबे के मामले को लेकर सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। सांसद सनातन पाण्डेय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बबलू, सपा नेता संतोष त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

उत्तर प्रदेश के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में सांसद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज पर कथित अत्याचार, बिकरु कांड और खुशी दुबे के मामले को लेकर सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। सांसद सनातन पाण्डेय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बबलू, सपा नेता संतोष त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

  • user_Kamla Devi
    Kamla Devi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश
    yah sab party Jo uchhal Rahi Hain Jo jantar mantar per logon Ne pradarshan Kiya usi Naam per yah partiyan uchhal rahi hain inko Sahyog karne se pahle Puri maloomat kar lena uske bad hi ine logon ko support karna main aap sabse bus aap logon se hath jodkar vinati kar raha hun jo sahi ho usi per hi Chin lagaen agar aap log aise galat dharnaon per Dhyan denge to aage jakar Ram Mandir nahin banata ab kuchh aur bhi nahin Banega agar jis Sarkar Samajwadi party aur sapa aur Bhajpa aapko hamesha vote dena hai Bhajpa ko
    3 hrs ago
  • user_Subhash Awasthi
    Subhash Awasthi
    Derapur, Kanpur Dehat
    ब्राह्मण कभी भी सपा पार्टी में नहीं जाएगा। सपा की सरकार में सिर्फ और सिर्फ यादव को नौकरी मिलती है, उसमें भी यादव की दी जातियां हैं,एक कमरिया और दूसरा घोसी, अखिलेश यादव कमरिया यादव है, पिछली सपा की सरकारों में सिर्फ कमरिया यादव बिरादरी को नौकरी मिलती थी। अतः जो पार्टी यादव की भी भी है उसे कैसे यूपी राज्य की सत्ता सौंप दे। मुसलमान कभी भी सपा का जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाता है। इतिहास उठा के देख लो, मुसलमान सिर सपा का वोट बैंक है और कुछ भी नहीं
    3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के सिकंदरा में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर की घटना को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने का दावा किए गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन के दौरान अरविंद पाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने समय रहते उनकी आवाज़ नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उनकी मांगों को अनदेखा किया गया। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक की घटनाओं में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, घायल छात्रों के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कैंडल मार्च और विरोध कार्यक्रम में सभासद वैभव शर्मा, सभासद नीरज, भारत सिंह ठाकुर, अमित सविता, राकेश कटियार, विपिन प्रियदर्शी, जितेंद्र एडवोकेट, भोलू राइन, नजीर शाह, सर्वेश पाल, शिव पाल और आकाश धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    कानपुर देहात के सिकंदरा में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर की घटना को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने का दावा किए गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

प्रदर्शन के दौरान अरविंद पाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने समय रहते उनकी आवाज़ नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उनकी मांगों को अनदेखा किया गया। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक की घटनाओं में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, घायल छात्रों के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस कैंडल मार्च और विरोध कार्यक्रम में सभासद वैभव शर्मा, सभासद नीरज, भारत सिंह ठाकुर, अमित सविता, राकेश कटियार, विपिन प्रियदर्शी, जितेंद्र एडवोकेट, भोलू राइन, नजीर शाह, सर्वेश पाल, शिव पाल और आकाश धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    4
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलेमपुर बंबा के पास से कस्बा राजपुर निवासी वसीम खां (32) पुत्र नसीर खां को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, मटका सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित हस्तलिखित पर्चियां और ₹2700 नकद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से अवैध रूप से मटका सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद व ऑनलाइन माध्यम से रुपये देकर व्हाट्सएप के जरिए सट्टे के नंबर भेजते थे। आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजपुर निवासी राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के माध्यम से इस सट्टे के कारोबार को संचालित करता था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    1
    राजपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलेमपुर बंबा के पास से कस्बा राजपुर निवासी वसीम खां (32) पुत्र नसीर खां को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, मटका सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित हस्तलिखित पर्चियां और ₹2700 नकद बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से अवैध रूप से मटका सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। लोग उसे नकद व ऑनलाइन माध्यम से रुपये देकर व्हाट्सएप के जरिए सट्टे के नंबर भेजते थे। आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजपुर निवासी राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के माध्यम से इस सट्टे के कारोबार को संचालित करता था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम 1867 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया। मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    2
    कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस में शनिवार को प्रभारी तहसीलदार सुप्रिया और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर इनमें से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

समाधान दिवस के दौरान भाल गांव निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दर्ज कराई कि जालौन के कुछ लोगों ने उनके पुश्तैनी खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है, बोई गई अरहर की फसल नष्ट कर दी है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, गुबार गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बैकुंठ नाथ ने मुगल सड़क किनारे पानी की टंकी के पास अपने पुश्तैनी प्लाट के सामने ईंट-गिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त अशोक नगर निवासी हीरालाल ने पड़ोसी द्वारा नाले की पटरी पर पशु बांधकर कब्जा करने की शिकायत की, जबकि पटेल नगर निवासी अरशद ने अपनी गली में जलभराव की समस्या से अवगत कराया।

मामलों की सुनवाई के बाद प्रभारी तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल रविंद्र शुक्ला, गणेश शंकर, शशांक कटियार, गौरी मिश्रा, आदित्य यादव, आशीष यादव और प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल बन गया है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल बन गया है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • उत्तर प्रदेश के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में सांसद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज पर कथित अत्याचार, बिकरु कांड और खुशी दुबे के मामले को लेकर सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। सांसद सनातन पाण्डेय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बबलू, सपा नेता संतोष त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव में शनिवार शाम करीब 4 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में सांसद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज पर कथित अत्याचार, बिकरु कांड और खुशी दुबे के मामले को लेकर सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए।

सांसद सनातन पाण्डेय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बबलू, सपा नेता संतोष त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डेरापुर विकासखंड परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय इन दिनों भारी बदहाली का शिकार बना हुआ है। साफ-सफाई के अभाव और पानी की किल्लत के चलते शौचालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय के अंदर और आसपास गंदगी का ढेर लगा होने के कारण पूरे परिसर में दुर्गंध का माहौल है, जिससे यहां आने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और फरियादियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की सबसे बड़ी वजह यह है कि शौचालय के ऊपर पानी की टंकी लगी होने के बावजूद यहां पानी की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी न होने से नियमित सफाई नहीं हो पा रही और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकारी कार्यों के सिलसिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विकासखंड परिसर पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय की दुर्दशा से वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शौचालय की नियमित सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई कराई जाएगी और पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    डेरापुर विकासखंड परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय इन दिनों भारी बदहाली का शिकार बना हुआ है। साफ-सफाई के अभाव और पानी की किल्लत के चलते शौचालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय के अंदर और आसपास गंदगी का ढेर लगा होने के कारण पूरे परिसर में दुर्गंध का माहौल है, जिससे यहां आने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और फरियादियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की सबसे बड़ी वजह यह है कि शौचालय के ऊपर पानी की टंकी लगी होने के बावजूद यहां पानी की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी न होने से नियमित सफाई नहीं हो पा रही और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकारी कार्यों के सिलसिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विकासखंड परिसर पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय की दुर्दशा से वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शौचालय की नियमित सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस मामले में खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने रविवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई कराई जाएगी और पानी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.