Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग.! दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर पाया काबू.! समय रहते आग पर नियंत्रण, बड़ा हादसा टला.! बलरामपुर ब्रेकिंग... बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग.! दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर पाया काबू.! समय रहते आग पर नियंत्रण, बड़ा हादसा टला.! बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत की है घटना.!
Vijay Singh
बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग.! दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर पाया काबू.! समय रहते आग पर नियंत्रण, बड़ा हादसा टला.! बलरामपुर ब्रेकिंग... बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग.! दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर पाया काबू.! समय रहते आग पर नियंत्रण, बड़ा हादसा टला.! बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत की है घटना.!
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बलरामपुर ब्रेकिंग... बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग.! दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर पाया काबू.! समय रहते आग पर नियंत्रण, बड़ा हादसा टला.! बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत की है घटना.!2
- ब्रेकिंग बलरामपुर NH-343 निर्माण की सुस्त रफ्तार बलरामपुर में NH-343 बना मुसीबत की राह कछुआ गति से हो रहे निर्माण ने राहगीरों का चलना किया दूभर, ठेकेदार की मनमानी से जनता में भारी धूल के गुबारों में गुम हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पानी के छिड़काव न होने से ग्रामीण और राहगीर परेशान, सांस लेना भी हुआ मुश्किल। प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ा विकास बलरामपुर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी, बेलगाम ठेकेदार अपनी शर्तों पर कर रहा काम। बरसात की दस्तक और अधूरा निर्माण महज डेढ़ महीने में मानसून की आहट, nh मे अधूरे पड़े नाली और पुलिया बढ़ा सकते हैं बड़ी मुसीबत। रामानुजगंज-अंबिकापुर मार्ग पर बढ़ा सफर का समय 110 किमी की दूरी तय करना बना चुनौती, खराब सड़क और धूल से यात्री बेहाल। ग्रामीणों की मांग को किया जा रहा दरकिनार बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, धूल से बीमार हो रहे हैं स्थानीय लोग। जिला प्रशासन के तरफ से कोई पहल नहीं पूरा मामला बलरामपुर जिले के सड़क nh 343 राष्ट्रीय राजमार्ग का है1
- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली आर्थिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवसराकला निवासी 63 वर्षीय धारी उरांव और गांव के ही संजीत उरांव के बीच जनवरी महीने में भैंसा बेचने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि संजीत उरांव ने मध्यस्थता करते हुए धारी उरांव का भैंसा 15,500 रुपये में बिकवाया था, जबकि धारी उरांव उसे 16,500 रुपये में बेचना चाहता था। इस कारण धारी उरांव को 1,000 रुपये का नुकसान हुआ, जिसे लेकर वह अक्सर नाराज रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, धारी उरांव शराब के नशे में कई बार संजीत उरांव पर 1,000 रुपये हड़पने का आरोप लगाता था। यह विवाद धीरे-धीरे व्यक्तिगत तनाव में बदल गया। घटना की रात क्या हुआ घटना 6 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे की है। उस समय संजीत उरांव अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान धारी उरांव वहां पहुंचा और फिर से पैसे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस तेजी से बढ़ी और गुस्से में आकर संजीत उरांव ने अपने हाथ में रखी थाली से धारी उरांव पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने धारी उरांव को पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन आरोपी ने तत्काल इलाज कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इलाज में देरी और बिगड़ती हालत अगले दिन 7 फरवरी को परिजन घायल धारी उरांव को शंकरगढ़ अस्पताल ले गए। वहां प्रारंभिक इलाज के दौरान परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि वह गिरने से घायल हुए हैं। हालांकि, हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रायपुर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो सप्ताह तक इलाज चलने के बावजूद धारी उरांव की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। अंततः 20 फरवरी को परिजन थाना कुसमी पहुंचे और संजीत उरांव के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मौत के बाद बढ़ीं धाराएं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 21 फरवरी 2026 को रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान धारी उरांव की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण ही धारी उरांव की मृत्यु हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में गंभीर धारा 103(1) बीएनएस (हत्या से संबंधित) जोड़ दी। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी संजीत उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह हिंसक रूप लेकर गंभीर अपराध में बदल जाते हैं।1
- Hemant Kumar ki report चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया–रंका मुख्य सड़क स्थित बड़का नल जंगल में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट बिजली का तार सखुआ पेड़ से टकरा गया, जिससे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो दिनों तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बिजली विभाग के मिस्त्री तमजीद मंसूरी, रघुनंदन सिंह और वशिमांत चंद्रवंशी ने लगातार मेहनत कर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया। आखिरकार दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।1
- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी जम्मू से गिरफ्तार मणिपुर पुलिस की कार्यवाही अंबिकापुर मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।1
- Post by Shital vishwakarma1
- Post by Anit tiwary1
- मुख्यमंत्री ने किया पीएमजीएसवाई फेस-4 का शुभारंभ 774 सड़कों का किया शिलान्यास जिले में 58 सड़कों से जुड़ेगी नई बसाहटें* बलरामपुर @मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर स्वीकृत फेस-04 की 774 सड़कों का शिलान्यास कर शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत वर्चुअल रूप से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की 58 कार्य का भी शुभारम्भ किया गया। इसी कड़ी में जिले में बाजार पारा स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा,नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, गणमान्य नागरिक भानु प्रकाश दीक्षित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, कार्यपालन अभियंता सच्चिदानंद कांत एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में समग्र विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेस-4 अंतर्गत प्रदेश में 774 सड़कों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना नहीं थी, तब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति धीमी थी और बिजली, सड़क, नलकूप जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत हुई, जिससे गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा और विकास को गति मिली। उन्होंने कहा कि बिना सड़कों के विकास संभव नहीं है, इसलिए सबसे पहले बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों को सड़क से जोड़ा गया। योजना के फेस 4 में बचे बसाहटों को बारह मासी सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत प्रदेश में दो प्रमुख सड़क मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आवागमन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के शुभारंभ की जानकारी देते हुए कहा कि अब पंचायत स्तर पर ही बैंकिंग सुविधाएं, विभिन्न प्रमाण पत्र और अन्य शासकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी। भविष्य में इन सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने मोर तरिया आय के नवा जरिए योजना के तहत स्वीकृत कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी। जिला मुख्यालय स्तर पर आआयोजित कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बलरामपुर जिले में 58 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में सतत विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। निकुंज ने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि जाति, राशन कार्ड, मतदाता सूची, बैंकिंग सेवाएं तथा बिजली बिल भुगतान जैसी समस्याओं के समाधान हेतु इन केंद्रों की स्थापना की गई है। इससे ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ अब आसानी से और समय पर मिलना सुनिश्चित किया जा रहा है। और इसका विस्तार भी किया जा रहा है रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के शुभारंभ अवसर पर कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। इस योजना के अंतर्गत किलोमीटर लंबी सड़कों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों के लिए कोई सुदृढ़ योजना नहीं थी, जिससे आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर गांवों की कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिनके पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए हैं और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने कहा कि पूर्व में क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं और सड़कों का तेजी से निर्माण एवं सुधार कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।और लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि सरकार के गठन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़कों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और गांव-गांव तक सड़क नेटवर्क विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है उन्होंने कहा कि बारह मासी सड़कों के माध्यम से गांवों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षभर सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा और विकास को और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। नवा तरीया आय का जरिया योजना के तहत शंकरगढ़ व वाड्रफनगर में मिली स्वीकृति कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना नवा तरीया आय का जरिया मनरेगा योजना अंतर्गत विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत सरीमा एवं विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत रजखेता को नवा तरीया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश दिया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 25 -26 में फेस 4 के प्रथम चरण में कुल 58 सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ है जिसकी कुल लंबाई 142.55 किलोमीटर एवं लागत लगभग 140.8 करोड़ है इन सड़कों के निर्माण से 58 नवीन बसाहटें अब पक्की सड़कों से जुड़ेंगे जिसे वर्ष भर आवागमन सुगम होगा। हेडींग और सब हेडिंग चटपटा बनाएं1