Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के इटखोरी में देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने भाई और भौजाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Kr Chandan
झारखंड के इटखोरी में देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने भाई और भौजाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- महंगाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल का ऐलान किया है। 7 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बढ़ती महंगाई पर केंद्र का ध्यान आकर्षित करना है।1
- झारखंड के चतरा जिले में एक ऐसी कड़वी सच्चाई सामने आई है। इस खुलासे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और कई की आँखें नम हो गई हैं।1
- Post by ROSHAN ORAON1
- हज़ारीबाग़ के चौपारण स्थित बरजादास केंदुआ गाँव में देर शाम एक लकड़बग्घा देखा गया, जिसने एक बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों को सतर्क रहने, बच्चों को घर से बाहर न भेजने की सलाह दी जा रही है।1
- शहर में खुला फैशन का नया हब, ‘अर्बन लुक मेंस फैशन’ का भव्य उद्घाटन ब्रांडेड जूते, घड़ियां, चश्मे और फैशन एक्सेसरीज की बड़ी रेंज उपलब्ध, उद्घाटन सप्ताह में ग्राहकों को मिलेगा 25 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काउंट हजारीबाग | शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में अर्बन लुक मेंस फैशन शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सामने शुरू किया गया है, जहां पुरुषों के लिए फैशन और स्टाइल से जुड़े सैकड़ों ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन समारोह काफी उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शोरूम का उद्घाटन संचालक सैफ अली, मो. सैयाज और फैय्याज की माता नादरा खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस तरह के आधुनिक फैशन स्टोर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। संचालकों ने बताया कि अर्बन लुक मेंस फैशन में पुरुषों के लिए फैशन से जुड़े हर तरह के ब्रांडेड और ट्रेंडी आइटम उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को ब्रांडेड जूते, स्टाइलिश टोपी, आधुनिक डिजाइन के चश्मे, आकर्षक कलाई घड़ियां, पर्स, चैन-लॉकेट समेत कई अन्य फैशन एक्सेसरीज एक ही जगह पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया गया है। ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए शोरूम में उपलब्ध सभी ब्रांडेड आइटम पर एक से तीन साल तक की गारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। संचालकों के अनुसार उद्घाटन के बाद पूरे एक सप्ताह तक सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नए फैशन स्टोर का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 32 के वार्ड पार्षद मो. मुस्तकीम उर्फ मंडुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नजरुल्लाह, मो. एजाज, मो. अशरफ, मो. यूसुफ दरोगा, शान, जैद, इश्तियाक, आसिफ, वासी, बबलू खान सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्बन लुक मेंस फैशन के खुलने से अब शहर के युवाओं को फैशन और स्टाइल से जुड़े आधुनिक और ब्रांडेड सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह नया शोरूम शहर में फैशन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।1
- टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी हजारीबाग से विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट हजारीबाग: टाटीझरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक और एक एक्सयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक और कार चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- *झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के6 माध्यम से हजारीबाग जिला को 42 नया मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50 नई मोटरसाइकिल हजारीबाग जिला को प्राप्त हुई थी। सभी मोटरसाइकिल को शहर के अतिरिक्त ग्रामीण थानों में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने हेतु आज श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग, श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सी0सी0आर0, श्री कुमार देवव्रत, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हजारीबाग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानो में भेजी गई है।*4
- झारखंड के इटखोरी में देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने भाई और भौजाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।1