Shuru
Apke Nagar Ki App…
DC और SP ने नगरपालिका चुनाव के तहत पालिटेक्निक इस्थित ब्रजगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरिक्षण. लातेहार :जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार स्थित ब्रज गृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय व विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
Vikash Tiwary
DC और SP ने नगरपालिका चुनाव के तहत पालिटेक्निक इस्थित ब्रजगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरिक्षण. लातेहार :जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार स्थित ब्रज गृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय व विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- गारू : गारू प्रखंड अंतर्गत करवाई पंचायत के दलदलिया गांव में उस वक्त ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जब ग्राम प्रधान राजू उरांव की रिहाई पर हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अरमू मोड़ पर आसपास के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया ग्रामीणों ने इस रिहाई को सिर्फ एक व्यक्ति की वापसी नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और भारतीय संविधान में प्रदत्त अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों की जीत बताया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।स्वागत के बाद सभी समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए, जहां पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच जुलूस दलदलिया गांव की ओर बढ़ा। गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति रिवाजों के तहत ग्राम प्रधान का पैर धोकर सम्मान किया गया। धरती माता की पूजा-अर्चना की गई और खुटगड़ी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ग्रामीणों ने कहा कि यह जीत सामूहिक एकता, संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे सामाजिक सौहार्द व एकजुटता का संदेश बताया।दलदलिया गांव में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां हर चेहरे पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।2
- लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री पावन एक्का बोले हम सोए भी रहेंगे तो चुनाव जीत जाएंगे #ViralNewsUpdate #NagarNigam #nagarpalika #newsupdatetoday #lohardaga_updates #jharkhandpolitics #groundreporting #ViralNewsシ #viralnews2026 #bharatkahriday #bjpvscongress #viralnews #BJPNEWS #jharkhandupdates Bharat Ka Hriday1
- लोहरदगा में थूक पॉलिश लगाकर नाली बना रहा था पब्लिक की आवाज उठाने पर तोड़ना पड़ा? #road #nali #nagar1
- Ramzan mein Mithun ka gosht #Mithun ka gosht jarur khayenkhara sabab Hai kabab hai1
- सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं ट्रक को कब्जे में ले अग्रतर कारवाई में जुटी पुलिस घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र सेन्हा आटा मिल के पास मंगलवार देर शाम हुआ। मृतक की पहचान अरु ग्राम निवासी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार धक्का मारने से चालक की हुई मौत2
- 200 से अधिक पुलिस फोर्स बिरसा विस्थापन यूनियन हक अधिकार के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं तो 200 पुलिस फोर्स आने का क्या मतलब बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गोली चलाएंगे या फिर कुचलना का काम करेंगे। झारखंड जिला हजारीबाग बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अवैध कॉल खनन पकरी बरवाडीह के संकल्प लेटर पर चट्टीबारीयातू पगार कोल माइंस में किया जा रहा है, पगार कोल माइंस में भई का माहौल बना हुआ है, पुलिस कानून तंत्र के द्वारा झूठा मुकदमा कर जेल के हवाले कर दिया जाता है।1
- डालटनगंज नगर निगम क्षेत्र में विकास का काम सिर्फ और सिर्फ अरुणा शंकर ही करवा सकती है चैनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने मीडिया से बातचीत में कहा1
- गारु : बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण सिंह के पदस्थापन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को लाटू, कुजरुम और बारेसांड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण कुजरुम में एकजुट हुए और ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रशासन के फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “तरुण सिंह वापस जाओ” के नारे लगाए और पदस्थापन रद्द करने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तरुण सिंह पूर्व में भी बारेसांड़ रेंज में रेंजर रह चुके हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में स्थानीय लोगों को वन विभाग के कार्यों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले थे। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय विभागीय योजनाओं में बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया था, जिससे जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाया और क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन गया था।ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में तरुण सिंह मनोहरपुर रेंज में पदस्थापित हैं, जो बारेसांड़ से करीब 300 किलोमीटर दूर है, और उन्हें यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इतनी दूर से प्रभावी निगरानी संभव नहीं है, जिससे वन सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है।वहीं ग्रामीणों ने निवर्तमान रेंजर नंदकुमार महतो के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समय में वन संरक्षण मजबूत हुआ था और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले थे। इससे ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हुआ और वन संरक्षण में उनकी भागीदारी भी बढ़ी।ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक को आवेदन भेजकर तरुण सिंह का पदस्थापन रद्द करने और नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांड़ रेंज में पदस्थापित करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।बैठक में ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव, संजय उरांव, मंगलू उरांव, फूलचंद उरांव, आरती देवी, रीना देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।2