Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो। श्रद्धांजलि! भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है बल्कि झूठे मुक़दमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर, हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है। गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो। श्रद्धांजलि! भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है बल्कि झूठे मुक़दमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर, हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है।
Deepak raj Bind
गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो। श्रद्धांजलि! भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है बल्कि झूठे मुक़दमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर, हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है। गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो। श्रद्धांजलि! भाजपा राज में उप्र अपराध व अराजकता के चरम पर है। भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है बल्कि झूठे मुक़दमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर, हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.सुरेश कुमार यादव ने एक वीडियो क्लिप में स्वयं स्वीकार किए है कि अगर आप बाहर ऑपरेशन कराते हैं तो चौबीस से पच्चीस हजार का खर्चा आता है और यहां केवल चार से पांच हजार में ही हो जा रहा है , यह वीडियो कई ग्रुपों में वायरल हो रहा है ।*1
- बंद मकान में चोरी की शिकायत,मौके पर पहुंचने से पहले ही लौट गई डायल एक सौ बारह पुलिस पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, अब थाना प्रभारी की जांच से खुलेगा चोरी का सच बंद मकान में चोरी की शिकायत,मौके पर पहुंचने से पहले ही लौट गई डायल एक सौ बारह पुलिस पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, अब थाना प्रभारी की जांच से खुलेगा चोरी का सच प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत लालापुर थाना क्षेत्र के सोनवै ग्राम पंचायत में बुधवार की देर शाम एक बंद मकान में चोरी की शिकायत सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अज्ञात चोर मकान में रखे बर्तन,करीब दो हजार रुपये और पायल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार को मीडिया को हुई तो मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना लालापुर में लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। मामले में सबसे अहम सवाल डायल एक सौ बारह की भूमिका को लेकर उठ रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार,घटना की सूचना देने के लिए डायल एक सौ बारह पर फोन किया गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बजाय सोनवै ग्राम सभा स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से ही वापस लौट गए। जब इसकी जानकारी मीडिया को हुई और मीडिया की ओर से डायल एक सौ बारह पर संपर्क किया गया तो पुलिसकर्मियों की ओर से इसे चोरी का मामला न बताते हुए पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़ा मामला बताया गया। अब सवाल यह है कि यदि सूचना चोरी की थी तो पुलिस को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण,पीड़ित पक्ष से पूछताछ और प्रथमदृष्टया तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी या फिर मौके पर पहुंचे बिना ही मामले को किसी दूसरे विवाद से जोड़कर वापस लौट जाना चाहिए था? किसी घटना की वास्तविकता क्या है, इसकी पुष्टि मौके पर जांच के बाद ही संभव है। यदि चोरी नहीं हुई थी तो यह भी जांच का विषय है कि पीड़ित पक्ष ने थाना लालापुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग क्यों की। बताया जा रहा है कि बाद में डायल एक सौ बारह की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पीड़ित व्यक्ति किसी घटना की सूचना देकर पुलिस की सहायता चाहता है तो उसकी शिकायत की निष्पक्ष तरीके से जांच होना जरूरी है। ऐसे में पहली सूचना पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और बाद में दोबारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच, दोनों की भूमिका अब जांच के दायरे में है। हालांकि चोरी हुई या नहीं, कितने सामान की चोरी हुई और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी अंतिम पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर थाना लालापुर में दी जा चुकी है। आगे की खबर थाना प्रभारी लालापुर की विवेचना और जांच में सामने आने वाले तथ्यों की पुष्टि के बाद प्रकाशित की जाएगी। प्रशासन अपने स्तर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाए, ताकि यदि चोरी हुई है तो पीड़ित को न्याय मिले और यदि मामला किसी पारिवारिक अथवा भूमि विवाद से जुड़ा है तो उसकी भी सच्चाई स्पष्ट हो सके।1
- आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग, सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन मेजा तहसील में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता और अधिवक्ता, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन मेजा, प्रयागराज। सवर्ण आर्मी प्रयागराज यमुनापार इकाई की ओर से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर मेजा तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी के निर्देश पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, अधिवक्ता और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष चंचल तिवारी, जिला सचिव सुनील शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा, आशीष मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित तिवारी, जिला आईटी प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, अजय राज शुक्ला और धीरज श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर लागू करने, यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने, एससी/एसटी एक्ट को समाप्त करने और सवर्ण समाज के हितों के लिए सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें समाजहित से जुड़ी हैं और सरकार को इन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया गया है। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे इससे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।1
- बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से गरीब का कच्चा मकान जमींदोज बीती रात हुई भारी बारिश के चलते गिरा गरीब किसान का कच्चा मकान हलिया मीरजापुर स्थानीय थाना विकास खंड क्षेत्र में बीती रात तेज़ हवा तुफ़ान के साथ हुई मूसलाधार बारिश की वजह से ग़रीब किसान का कच्चा मकान भरभरा कर धराशाई हो गया संयोग ठीक था की गिरने वाले मकान के हिस्से में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी जानकारी के अनुसार लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया विकास खंड के पिपरा गंजरिया गांव निवासी सिता देवी पत्नी बबलू कोल अपने मिट्टी की बनी कच्चे मकान में थी उसी समय तेज़ हवा तुफ़ान के साथ मूसलाधार बारिश होने से कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा महिला ने बच्चों को लेकर बाहर भागी देखते ही देखते पुरा मकान जमींदोज हो गया महिला पन्नी तिरपाल लगाकर अपना जीवन यापन कर रही है गरीब महिला ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी तो बच्चों को रहने के लिए छत हो जाएगा और बच्चों सहित हम अपना जीवन यापन कर सकेंगे।2
- हाथियों के जोड़ा ने भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धान की फसल रौंदी,मड़हा व मचान उजाड़ा दोनों हाथियों का जोड़ा गुरुवार को मध्यप्रदेश के जंगलों में किया प्रवेश, वनविभाग की टीम निगरानी में लगी मिर्जापुर भैसोड़ बलाय पहाड़ जंगल में पिछले दो दिनों से डेरा जमाए जंगली हाथियों का जोड़ा बुधवार की देर रात भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के बोजवा सीवान में पहुंच गया। हाथी और हथिनी ने दो किसानों की करीब तीन बीघा धान की फसल रौंदते हुए नष्ट कर दिया।धान के खेत खेत के पास बने मड़हा और मचान को उजाड़ दिया।हाथी और हथिनी को धान के खेत में पहुंचने पर फसल की रखवाली करने एक किलोमीटर दूर गए भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी किसान बनारसी यादव व श्याम लाल खेत में दोनों हाथियों को देखकर जान बचाकर वहां से भाग निकले। हाथियों के जोड़ा ने धान की फसल को नष्ट करने के बाद खेत पर बने बनारसी यादव के मड़हे व श्यामलाल यादव के मचान को उजाड़ कर नीचे गिरा डाला। बनारसी यादव ने बताया कि देर रात पहुंचे हाथियों ने धान की फसल चरते हुए रौंद दिया जिससे काफी क्षति पहुंची है। दोनों किसानों ने वनविभाग व तहसील प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। वनदारोगा कुमार कार्तिकेय ने बताया कि गुरुवार को दोनों हाथियों का जोड़ा भैसोड़ बलाय पहाड़ से आगे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जंगलों में प्रवेश कर गया है। वनदारोगा ने बताया कि हाथी रात में ज्यादा सक्रिय होते हैं दिन में ज्यादातर वह आराम करते हैं जिससे रात में उनके फिर से लौटने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। हाथियों के जोड़ा की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से निकले हाथियों का जोड़ा बीते 29 अगस्त की रात ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में पहुंचा था जहां विभिन्न जंगलों में विचरण करने के बाद चार सितंबर को प्रयागराज के जंगलों में प्रवेश कर गया था तीन दिनों तक प्रयागराज जंगलों में चहलकदमी करने के बाद हाथियों का जोड़ा फिर से लहुरियादह जंगल होते हुए वापस लौट आया। वनविभाग की टीम हाथी और हथिनी के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए रखते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।3
- प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग सीएम योगी को पूरी तरह बदनाम करने के लिए लग चुका है। पूरा मामला शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां पर अधीक्षक सुरेश यादव खुद कह रहे हैं कि अगर बाहर किसी मरीज का प्राइवेट अस्पताल में 25000 लगता है तो हम लोग 5000 में यहां पर काम करते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि यह सरकारी स्वास्थ्य विभाग आखिर क्या पैसा लेकर काम करता है तो फिर योगी जी क्यों कहते हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था उत्तर प्रदेश में फ्री है...!! वीडियो वायरल प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग सीएम योगी को पूरी तरह बदनाम करने के लिए लग चुका है। पूरा मामला शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है, जहां पर अधीक्षक सुरेश यादव खुद कह रहे हैं कि अगर बाहर किसी मरीज का प्राइवेट अस्पताल में 25000 लगता है तो हम लोग 5000 में यहां पर काम करते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि यह सरकारी स्वास्थ्य विभाग आखिर क्या पैसा लेकर काम करता है तो फिर योगी जी क्यों कहते हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था उत्तर प्रदेश में फ्री है...!! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1
- *दिव्यांग सुभाष की मदद को आगे आए पत्रकार सूरज मौर्य, दिया मानवता का संदेश* *मीरजापुर/छानबे:* कहते हैं पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना भी है। इसका उदाहरण पेश किया है छानबे के पत्रकार सूरज मौर्य ने। भटेवरा गांव निवासी *सुभाष पुत्र रामआसरे* दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण वे मेहनत-मजदूरी नहीं कर पाते, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा था। दो-तीन दिन पहले जब पत्रकार सूरज मौर्य को इस परिवार की स्थिति का पता चला, तो उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार सुबह वे सुभाष के घर पहुंचे और परिवार को खाने-पीने की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान सूरज मौर्य ने कहा, _"समाज में कई गरीब और असहाय परिवार हैं जिन्हें थोड़े से सहयोग की जरूरत है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दुख की घड़ी में किसी का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।"_ स्थानीय लोगों ने पत्रकार सूरज मौर्य के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।3
- Post by Raju Yadav1
- मानवता की मिसाल बने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सड़क हादसे में घायलों की मदद की *मीरजापुर:* जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायलों की मदद की। बताया गया कि विधायक जी का काफिला मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहा था। तभी ग्राम देवरी के पास नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया था, जबकि अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा देख विधायक ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि _"मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा होना ही जनसेवा का सच्चा भाव है। पद बाद में, पहले इंसानियत है।"_ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक घायलों को अस्पताल रवाना करने के बाद ही वहां से आगे बढ़े। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों में सराहना हो रही है।2